मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र 6 मिनट पहले प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका 18 मिनट पहले रायबरेली में शून्य, अमेठी में एक सीट का प्रस्ताव, सपा ने कांग्रेस को दिया झटका रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत 22 मिनट पहले रामेश्वर शर्मा का राहुल गांधी पर पलटवार, बोले- खुद संविधान नहीं पढ़ा, दूसरों को दे रहे नसीहत चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध 23 मिनट पहले चीन अरुणाचल सीमा के पास बना रहा 60 गीगावाट का विशाल मेडोग बांध अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई 36 मिनट पहले अवैध धान भंडारण पर जिला प्रशासन की सख्ती, खरसिया में दो स्थानों पर कार्रवाई शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा 53 मिनट पहले शुभमन गिल की अपील ICC ने ठुकराई, गेंद पर लार लगाने का प्रतिबंध फिलहाल जारी रहेगा नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी 1 घंटे पहले नेटफ्लिक्स के पाकिस्तानी वेब शो पर बैन की मांग, PM मोदी को लिखी गई चिट्ठी शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं 1 घंटे पहले शेख हसीना की वापसी पर बांग्लादेश सरकार सख्त, कहा- हथकड़ी लगाकर ही आ सकती हैं ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर 1 घंटे पहले ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के फाइनल ट्रेलर में खुला राज, स्टीव रोजर्स और पैगी का बेटा भी आया नजर ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ 1 घंटे पहले ESIC के नए नियम लागू, 21 हजार तक सैलरी वालों को बिना आवेदन मिलेगा बीमारी-मातृत्व लाभ सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट 2 घंटे पहले सलमान खान की ‘प्रेम की शादी’ में लगेगा और इंतजार, सूरज बड़जात्या ने दिया बड़ा अपडेट मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें 2 घंटे पहले मिस यूनिवर्स 2026 का ग्रैंड फिनाले आज, भारत की काजिया लिज मेजो पर टिकी निगाहें इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम 2 घंटे पहले इस्तीफे से वापसी तक सोशल मीडिया पर छाए जेनसन हुआंग, ट्रंप ने भी शेयर किया मीम वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया 2 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी के तूफानी दोहरे शतक से इंडिया-ए सेमीफाइनल में पहुंची, यूएई को सात विकेट से हराया ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति 3 घंटे पहले ‘पंचायत 5’ का ट्रेलर रिलीज, क्रांति देवी की नई चाल से बदलेगी फुलेरा की राजनीति वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 52 गेंदों में दोहरा शतक जड़कर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त 3 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 28 गेंदों में ठोका शतक, एबी डिविलियर्स का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट 3 घंटे पहले पहलगाम आतंकी हमले से पहले चीनी सैटेलाइट की संदिग्ध गतिविधि, 37 बार बदला ऑर्बिट WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे 3 घंटे पहले WTC फाइनल की रेस रोमांचक, भारत को बाकी सभी छह टेस्ट जीतने होंगे TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार 3 घंटे पहले TVK विधायक पर यौन उत्पीड़न के आरोप, मद्रास हाई कोर्ट ने विजय सरकार को लगाई फटकार
Chhattisgarh

प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र

धरमपानी इको रिजॉर्ट के बेहतर संचालन के लिए समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विशेषज्ञों ने सिखाए पर्यटन प्रबंधन के गुर रायपुर, 24 नवंबर 2026 प्रकृति एवं पर्यावरण...

प्रकृति संरक्षण के साथ स्थानीय रोजगार को मिलेगा बढ़ावा, धरमपानी बनेगा आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र

इम्पेक्ट न्यूज। रायपुर। धरमपानी इको रिजॉर्ट के बेहतर संचालन के लिए समिति सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विशेषज्ञों ने सिखाए पर्यटन प्रबंधन के गुर

रायपुर, 24 नवंबर 2026

प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय समुदाय के लिए रोजगार और आजीविका के स्थायी अवसर सृजित करने की दिशा में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही वनमंडल द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इसी क्रम में आज मरवाही वनमंडल अंतर्गत गौरेला वन परिक्षेत्र के वन चेतना केंद्र धरमपानी में इको रिजॉर्ट एवं भोजनालय के सुचारू, प्रभावी और सतत संचालन के लिए संचालन समिति के सदस्यों का विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया।

वनमंडलाधिकारी कुमार निशांत के निर्देशन में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के पर्यटन प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार एवं दो सहायक प्राध्यापकों ने समिति के सदस्यों को पर्यटन प्रबंधन और आतिथ्य सत्कार से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं।

प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण पर्यटन के माध्यम से स्थानीय समुदाय के लिए आय एवं रोजगार के अवसर सृजित करने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा रिजॉर्ट के व्यवस्थित संचालन के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने समिति के सदस्यों को साफ-सफाई, लेखा प्रबंधन, आतिथ्य सत्कार, पर्यटकों के साथ व्यवहार एवं संवाद कौशल के संबंध में प्रशिक्षण दिया। इसके साथ ही सदस्यों की कार्यक्षमता और प्रबंधन कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

वनमंडलाधिकारी श्री निशांत ने अपने अनुभव साझा करते हुए इको रिजॉर्ट के सफल संचालन में स्थानीय समुदाय की सक्रिय भागीदारी, पारदर्शिता, जिम्मेदारी एवं आपसी समन्वय के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रकृति एवं पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए रिजॉर्ट के दीर्घकालिक और सतत संचालन के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

समिति के सदस्यों की प्रबंधन एवं तकनीकी दक्षता को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से आगामी समय में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक में 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की भी योजना बनाई गई है। इस दौरान सदस्यों को पर्यावरण पर्यटन प्रबंधन, आतिथ्य सत्कार, साफ-सफाई, लेखा प्रबंधन, पर्यटक प्रबंधन एवं स्वरोजगार से संबंधित विषयों का विस्तृत एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय समुदाय की सक्रिय सहभागिता से धरमपानी इको रिजॉर्ट को आत्मनिर्भर, सुव्यवस्थित एवं आदर्श पर्यावरण पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करना है। इससे जहां पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी, वहीं स्थानीय लोगों के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। प्रकृति संरक्षण और सामुदायिक सहभागिता पर आधारित यह पहल स्थानीय अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में भी सहायक होगी।

इस अवसर पर वनमंडलाधिकारी श्री निशांत, गौरेला वन परिक्षेत्र अधिकारी, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के विषय विशेषज्ञ एवं वन प्रबंधन समिति आमानाला के सदस्य उपस्थित रहे।

11214/दीपक