सोमवार, 23 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में अभी-अभी कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद 5 मिनट पहले ’26/11 जैसा हमला करेंगे’, आतंकी लतीफ भट की मौत का बदला लेने के लिए किसने भेजा ईमेल? हाई अलर्ट पर हैदराबाद पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन 6 मिनट पहले पीएम मोदी और बालेन शाह के बीच आज होगी वार्ता, अयोध्या-जनकपुर रेल लिंक समेत कई प्रमुख परियोजनाओं का करेंगे उद्घाटन शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस 7 मिनट पहले शेयर बाजार में लिस्टिंग कराए या निजी कंपनी बनी रहे, इसी हफ्ते बड़ा निर्णय लेने की तैयारी में टाटा संस मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार 2 घंटे पहले मुस्लिम युवक ने पहचान छिपाकर 6 हिंदू महिलाओं से की शादी, पत्नी की शिकायत पर असम पुलिस ने किया गिरफ्तार संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? 2 घंटे पहले संसद सत्र पर सस्पेंस बरकरार: कांग्रेस की 4 मांगों के बीच अटका परिसीमन बिल, क्या है भाजपा का 3-दिवसीय प्लान? IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव 2 घंटे पहले IOA अध्यक्ष पद के चुनाव में उतरेंगे राजीव मेहता, भारतीय ओलिंपिक संघ के रहे चुके है महासचिव किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? 2 घंटे पहले किल टोनी से लैटेंट और कॉकरोच क्लब तक… क्या है पॉप कल्चर के जरिए सियासत साधने का CJP का नया प्लान? चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन 2 घंटे पहले चिन्मय मिशन के 75 वर्ष पूरे, पीएम मोदी आज करेंगे चिन्मय अमृत महोत्सव ग्लोबल सम्मेलन का उद्घाटन ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी 2 घंटे पहले ’50 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकालना हजार साल की सबसे बड़ी उपलब्धि’, बोले पीएम मोदी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राधा-कृष्ण मंदिर में की पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन में हुए शामिल लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर 10 घंटे पहले लेबनान के राष्ट्रीय दिवस पर जयशंकर ने दी बधाई, भारत के साथ संबंध मजबूत करने पर जोर पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर 10 घंटे पहले पेट्रोल में कितना मिल रहा एथनॉल? पीपीएसी की रिपोर्ट में सबकुछ हुआ क्लियर पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह 10 घंटे पहले पुरानी तकनीक छोड़ना इतना आसान क्यों नहीं? रिसर्च में सामने आई वजह एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना 10 घंटे पहले एंटी-ड्रोन गन बेचने पर इंडियामार्ट पर एक्शन, एयरवन रोबोटिक्स पर 10 लाख का जुर्माना बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन 10 घंटे पहले बिसलेरी का पानी भी शुद्ध नहीं, जांच में मिले खतरनाक केमिकल; FSSAI ने लिया एक्शन तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल 10 घंटे पहले तेलंगाना कांग्रेस में गहराया विवाद, CM रेवंत रेड्डी की ‘पागल कुत्ते’ टिप्पणी पर उठे सवाल ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल 10 घंटे पहले ब्लाइंड क्रिकेट एशिया कप विवाद में नया मोड़, पाकिस्तानी अंपायर का खिलाड़ियों संग जश्न वायरल किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश 11 घंटे पहले किम जोंग उन ने ट्रंप के फोन और चिट्ठी को किया नजरअंदाज, बिना खोले लौटाया अमेरिकी संदेश प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा 11 घंटे पहले प्रधानमंत्री मोदी और पीएम बालेन शाह इन 9 एजेंडों पर करेंगे बात, भारत-नेपाल सीमा विवाद पर भी होगी चर्चा
Crime

कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में

कांकेर में GST की महिला अधिकारी 1.50 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, CA भी ACB के शिकंजे में

इम्पेक्ट न्यूज। कांकेर।

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में GST विभाग की एक महिला सहायक आयुक्त को 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) को भी आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि अधिकारी ने GST नियमों के उल्लंघन के मामले में जब्त वाहन को छोड़ने के बदले रिश्वत मांगी थी।

दो लाख की मांग, डेढ़ लाख में हुआ सौदा

ACB के अनुसार, कांकेर निवासी एक व्यक्ति का वाहन ई-वे बिल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण जब्त किया गया था। इस मामले में नियमानुसार 50 हजार रुपये का जुर्माना बनता था, लेकिन सहायक आयुक्त आंचल गिरी ने कथित तौर पर वाहन छोड़ने और मामले में राहत देने के लिए दो लाख रुपये मांगे थे।

शिकायतकर्ता ने इसकी लिखित शिकायत ACB से की। उसने आरोप लगाया कि रिश्वत नहीं देने पर अधिकारी ने कार्रवाई और अन्य परेशानियों की धमकी भी दी। बाद में बातचीत के बाद रिश्वत की रकम घटाकर 1.50 लाख रुपये तय की गई।

CA के माध्यम से पहुंचाई गई रकम

शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB के जगदलपुर दल ने जाल बिछाया। आरोप है कि अधिकारी ने शिकायतकर्ता से सीधे पैसे लेने के बजाय अपने परिचित चार्टर्ड अकाउंटेंट इमरान मेमन को रकम देने के लिए कहा।

मेमन शिकायतकर्ता के कबाड़ कारोबार स्थल पर पहुंचा और वहां से 1.50 लाख रुपये लेकर आंचल गिरी के घर पहुंचा दिया।

ACB को देखकर नाली में फेंके रुपये

शुक्रवार को जैसे ही ACB की टीम ने अधिकारी के घर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की, आंचल गिरी ने कथित तौर पर रिश्वत की पूरी रकम घर के बाहर नाली में फेंक दी। इसके बाद अधिकारियों ने नाली में उतरकर रुपये बरामद किए।

ACB ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आंचल गिरी के घर की तलाशी भी ली गई। आय से अधिक संपत्ति के संदेह में संपत्ति से जुड़े दस्तावेज और अन्य रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं।

निलंबन की तैयारी, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत मामला

आंचल गिरी वर्ष 2022 की CGPSC परीक्षा के माध्यम से चयनित हुई थीं। अप्रैल 2024 में GST विभाग में नियुक्ति के बाद उनकी पहली पोस्टिंग नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में हुई थी। मार्च 2025 से वह कांकेर में पदस्थ थीं।

GST विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, उनके निलंबन का आदेश जारी करने की प्रक्रिया चल रही है। ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 7 और 12 के तहत मामला दर्ज किया है।