शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 59 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 1 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 1 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 1 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 2 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 2 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 2 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 2 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 2 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 2 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 3 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 3 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 3 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 4 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 5 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 5 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 6 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी

नई दिल्ली
उत्तर भारत में पड़ रही गर्मी के बीच मौसम विभाग ने बताया है कि देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी। पूर्वोत्तर भारत में 9 अप्रैल तक यानी कि पांच दिनों तक भारी बरसात और आंधी तूफान की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा कई राज्यों में अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी को लेकर हीटवेव की भी स्थिति रहेगी।

पिछले 24 घंटे की बात करें तो उत्तरी इंटीरियर कर्नाटक, रायलसीमा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम में हीटवेव चली। इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, सब हिमालीय पश्चिम बंगाल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी हुई। वहीं, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिमी राजस्थान, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, साउथ इंटीरियर कर्नाटक और केरल में भी हल्की से मध्यम बारिश रिकॉर्ड की गई है।

मौसम विभाग का कहना है कि एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तरी पाकिस्तान और उसके आसपास के इलाकों पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन के रूप में मौजूद है, जो मध्य और ऊपरी क्षोभमंडलीय पछुआ हवाओं में लगभग लंबे समय तक एक ट्रफ के साथ बना हुआ है। इसकी वजह से कई जगह मौसम पर असर पड़ सकता है। जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 5, 6, 10 और 11 अप्रैल को व उत्तराखंड में अगले सात दिनों तक हल्की बारिश व बर्फबारी होने वाली है। वहीं, राजस्थान में भी 5, 6, 10, 11 और 11 अप्रैल को हल्की से मध्यम बरसात होने वाली है।

इसके अलावा, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अगले सात दिनों तक तेज आंधी तूफान, बिजली कड़कना और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, बिहार में भी सात और आठ अप्रैल व झारखंड में छह से नौ अप्रैल के बीच बारिश, आंधी तूफान आने की संभावना है।

दिल्ली में हल्की बारिश की संभावना
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से एक डिग्री अधिक है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिन में आमतौर पर बादल छाए रहने और तेज हवाओं के साथ हल्की बारिश होने का अनुमान जताया है। सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता 52 फीसदी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।