रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन 8 मिनट पहले अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत 17 मिनट पहले भारत पहुंचे नेपाल के PM बालेन शाह, सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी से होगी मुलाकत बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग 24 मिनट पहले बिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए शीतकालीन सत्र के बजट में 103 करोड़ के आवंटन की मांग दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप 33 मिनट पहले दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज 34 मिनट पहले ‘ग्रैंड थेफ्ट विदाउट ऑटो’, GTA 6 खेलते हुए शशि थरूर ने मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले पर कसा तंज अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल 35 मिनट पहले अहमदाबाद कॉन्सर्ट में विदेशी फैन ने दिलजीत को चूमने की कोशिश की, वीडियो वायरल गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत 47 मिनट पहले गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर संघ कार्यालय जागृति मंडल पहुंची शोभायात्रा, स्वयंसेवकों ने किया स्वागत अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त 53 मिनट पहले अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर कार्रवाई, 1237 क्विंटल धान जब्त दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. 53 मिनट पहले दूर तलक देखते ही बनती है खुबसूरत गेंदा के फूलों की रंगत. फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव 54 मिनट पहले फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र 1 घंटे पहले जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय 1 घंटे पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण घटाने का 2027 तक लक्ष्य तय, नाकामी पर अधिकारियों की जवाबदेही होगी तय अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल 1 घंटे पहले अजय देवगन की ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज, जानें पूरी डिटेल अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल 1 घंटे पहले अजरबैजान में नौकरी की तलाश में निकला असम का मुन्ना रूस कैसे पहुंचा? तस्वीर वायरल बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम 1 घंटे पहले बस्तर में नीली क्रांति की ओर नया कदम New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार 1 घंटे पहले New Toll Rules: टोल बचाने के लिए भूलकर भी न करें ये काम, 8 गुना तक जुर्माना वसूलेगी सरकार ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज 1 घंटे पहले ‘ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं’, भारत ने सैन्य उड़ानों के लिए नेपाल के हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की खबरों को किया खारिज ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना 1 घंटे पहले ‘ये नए भारत का जवाब है’, पाकिस्तानी मंत्री के ताली बजाने वाले वीडियो पर भाजपा ने साधा निशाना जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन 1 घंटे पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक में 11 खेलों में खिलाड़ी दिखाएंगे दम, 23-24 नवम्बर को आयोजन एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट? 1 घंटे पहले एक बर्थ, दो मुसाफिर और 40 साल का सफर: क्या इतिहास बन जाएगा रेलवे का RAC टिकट?
Breaking News

केके रेल मार्ग पर रेल पांत की मरम्मत करने के दौरान हादसा… खाई में गिरकर 3 की मौत… घायलों का उपचार जारी…

इम्पेक्ट न्यूज. जगदलपुर।

  • आंध्रप्रदेश के चिमड़ीपल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक चट्टान धसकने से हुआ हादसा
  • एस्कोटा से ट्रैक मरम्मत के लिए पहुंची थी रेलवे की टेक्नीकल टीम,
  • दूसरी बार हुआ लैंड स्लाइड
  • बारिश के चलते पकड़ ढीली पड़ने की वजह से खिसके बड़े पत्थर,
  • लॉक डाऊन के दौरान रेलवे को बड़ी चोट

किरंदुल-कोत्तवलसा रेलमार्ग पर यहां से 200 किलोमीटर दूर आंध्रप्रदेश के अरकू रेल सेक्शन के अंतर्गत आने वाले चिमड़ीपल्ली रेलवे स्टेशन के नजदीक चट्टान धसकने के बाद रेलवे ट्रैक की मरम्मत करने पहुंचे तकनीकी कर्मचारियों की टीम में शामिल 3 लोगों की मौत हो जाने की खबर है, जबकि पत्थरों में दबकर कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को अरकू के हास्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद वाल्टेयर ले जाया गया है. इस बीच केके रेलमार्ग पर गुड्स ट्रेनों का परिचालन पूरी तरह से रोक दिया गया है.

बताया गया है कि मंगलवार की सुबह चिमड़ीपल्ली और बोर्रागुहालू के बीच चट्टान खिसक कर रेलवे ट्रैक पर आ गिरी. बड़े-बड़े पत्थर चट्टान पर गिरे थे, जिसके बाद इस रूट पर गुड्स ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से रोक दी गई. वाल्टेयर की ओर से आ रही खाली रैक को नजदीक के स्टेशनों में खड़ा कर दिया गया, जबकि यहां से लौह अयस्क लेकर रवाना हुई 4 मालगाड़ियों को भी ओड़िशा और आंध्रप्रदेश के अलग-अलग स्टेशनों में रोक दिया गया.

एस्कोटा से रेलवे की टेक्नीकल टीम गैंग श्रमिकों के साथ मौके के लिए रवाना हुई. मरम्मत का काम चल रहा था और इसी बीच दोपहर बाद एक बार फिर चट्टान धसक गई. बड़े पत्थर लुढ़कते हुए ट्रैक पर आ गिरे, जिससे काम कर रहे रेलवे कर्मचारियों और गैंग श्रमिकों में भगदड़ मच गई. इसी भागमभाग में एक रेलवे कर्मचारी और एक सिविलियन श्रमिक 100 फीट गहरी खाई में गिर गए. समझा जा रहा है कि दोनों की मौत हो गई है. इधर रेलवे कर्मचारी एक की मौत की पुष्टि कर रहे हैं.

मृतकों और घायलों के नाम
रेलवे सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक की मरम्मत कर रहे लोगों में से 3 की मौत हो चुकी है. इनमें से एक रेलवे के टेक्नीशियन सुरेश (40) हैं, जबकि दो ठेके पर काम करने वाले वर्कर वीरा स्वामी और सूरी बाबू हैं. इसके अलावा 7 लोग गंभीर रूप से घायल बताए गए हैं, जिनका उपचार वाल्टेयर में किया जा रहा है. एस्कोटा में ओएचई डिपार्टमेंट में सेवारत जी बोसु बाबू (33), तुमकपल्ली गांव के के रमना (45), एस्कोटा में ओएचई डिपार्टमेंट में सेवारत बी सुरेश कुमार, बी ईश्वर राव (45), सालूर निवासी सत्यनारायण (38), तुमकपल्ली निवासी अमातल्ली (50) और इसी गांव के ई अप्पला राजू बताए गए हैं. सभी को इलाज के लिए अरकू के हास्पिटल ले जाया गया था, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत को देखते हुए डाक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया. इसके बाद घायल रेलवे कर्मचारियों और गैंग श्रमिकों को तत्काल विशाखापट्टनम बेहतर उपचार के लिए ले जाया गया है. इन 7 लोगों के अलावा भी गैंग श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं.

शव निकालने टीम रवाना
वाल्टेयर रेलमंडल में पदस्थ अफसरों से मिली जानकारी के मुताबिक गहरी खाई में गिरे लोगों की तलाश में एक टीम रवाना की गई है. पहाड़ियों की तलहटी पर बसे ग्रामीणों की मदद से टीम के लोग इन्हें तलाशने की कोशिश कर रहे हैं. बताया गया है कि इस रेल सेक्शन में एक ओर चट्टान है, जबकि दूसरी तरफ गहरी खाई है. एकाएक लैंड स्लाइड हो जाने से ट्रैक मरम्मत कर रहे लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला और यही वजह रही कि दो लोग खुद को संभाल नहीं पाए और नीचे गिर गए. इनमें से एक रेलवे कर्मचारी है, जबकि दूसरा सिविलियन बताया जा रहा है.

करोड़ों का नुकसान
केके रेलमार्ग पर चट्टान धसकने की इस घटना के बाद से आवागमन पूरी तरह से ठप पड़ गया है. बताया गया है कि 24 घंटे से अधिक समय तक रूट बंद रहने की वजह से रेलवे को 5 करोड़ से अधिक का नुकसान पहुंचा है. घटनास्थल के आसपास खड़ी लौह अयस्क लदी ट्रेनों की रवानगी ट्रैक फिट के बाद ही हो पाएगी.

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *