बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 29 मिनट पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 38 मिनट पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 38 मिनट पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 38 मिनट पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 1 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 2 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 3 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
विचार

दो बड़े घटनाक्रम और उनका जिक्र जरूरी तो है…

हिंदुस्तान में इन दिनों लोकसभा चुनाव की गहमागहमी मची है। चारों ओर से नारों और आरोपों की चिल्लपों से भरे इस वातावरण में यह कहना कठिन है कि कौन सही और कौन गलत! ठीक ऐसे समय में दो बातें तो ऐसी हैं जिनका जिक्र करना ही चाहिए और उस पर मंथन भी क्योंकि इन दो बातों से आने वाले वक्त में बहुत कुछ होना दिख रहा है…

पहली बात तो भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रज्ञा ठाकुर नाम में साध्वी ना लगाने के पीछे यही कारण है कि वे अपने इस नाम का ही उपयोग नामांकन में करेंगी।

प्रज्ञा ठाकुर का अतीत दक्षिण पंथी विचारधारा के लोगों के लिए कट्टर हिंदु और राष्ट्रवादी मसला है। जो इस बात को स्वीकार नहीं करते उनके लिए दंक्षिण पंथ की विचारधारा से जुड़े लोगों का साफ कहना है कि वे हिंदु और राष्ट्रवादी नहीं हैं।

भाजपा 2019 में कोई भी दांव छोड़ना नहीं चाहती। यही वजह है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आजादी के 70 बरस बाद पहले पीएम हैं जिन्होंने अपनी चुनावी आक्रमकता से विपक्ष को अचंभित ​कर दिया है।

जब उन्होंने प्रज्ञा ठाकुर का जिक्र करते चुनावी रैली में एक प्रकार से प्रज्ञा के द्वारा उठाए गए तथ्यों को समर्थन किया है तो यह अपने आप में बड़ी घटना है क्यों कि प्रत्याशी घोषित होने के बाद अपनी पहली ही सभा में प्रज्ञा ने जो कहा है उससे पूरे देश में हल्ला मचा हुआ है।

26/11 के आतंकवादी हमले में शहीद एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे की शहादत को शायद ही कोई भूला होगा? शहीद हेमंत करकरे पर प्रज्ञा ठाकुर ने जिस तरह के आरोप लगाए और मौत को जायज ठहराया यह हिंदुस्तान की नई पहचान है।

चुनाव के दौरान राजनैतिक प्रचार में सबसे निचला स्तर 2019 का माना जाना चाहिए। चाहे विपक्ष के प्रमुख दल कांग्रेस की ओर से लगातार चौकीदार चोर है के नारे हों या सत्ता पक्ष की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष पर वंशवाद और चोरी को लेकर कई स्तरहीन आरोप लगाए गए हैं।

पहली बात तो यही है कि प्रज्ञा ठाकुर के प्रत्याशी बनाए जाने के बाद नई चर्चा चल पड़ी है कि क्या भारत की राजनीति अब अपराधियों और गंभीर किस्म के आरोपों के बाद कानून के दायरे या तो जमानत पर हैं या सजा के मुहाने पर खड़े हैं।

सवाल सिर्फ प्रज्ञा ठाकुर का ही नहीं है बल्कि ऐसे बहुत से चेहरे चुनाव मैदान पर किस्मत आजमा रहे हैं। सोशल मीडिया में फेक न्यूज पर चुनाव आयोग का कोई नियंत्रण नहीं रह गया है। बस गनीमत है कि तीसरा चरण पूरा होते तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं आई है।

फिर भी पूरे देश में माहौल बहुत कुछ बदला—बदला सा है। इस वातावरण में यह तय करना कठिन हो गया है कि चुनाव के बाद सब कुछ बहुत आसानी से सामान्य हो पाएगा। बदले हुई परिस्थितियों में मतभेद, मनभेद का स्तर छू चुका है। यह चिंता की बात है।

दूसरी घटना सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश पर लगे यौन शोषण के इल्जाम से जुड़ी है। बीते 72 घंटों में जो कुछ हुआ है उससे कई तरह की चिंता उपजती दिख रही है। सीजेआई पर लगाए गए आरोप ना तो स्वीकार करने जैसे लग रहे हैं और ना ही अस्वीकार करना उचित लग रहा है। सीजेआई रंजन गोगोई ने न्यायपालिका पर गंभीर खतरा तो बताया है पर यह भी देखा जाना जरूरी है कि ऐसे मामलों में सुप्रीम कोर्ट ने जो दिशा निर्देश दिए हैं उसका अनुपालन स्वयं पर लगे आरोपों के बाद करना न्यायपालिका के लिए नजीर बन सकता है।

आरोप लगाने वाली पीड़िता को झूठा कहकर खारिज नहीं किया जा सकता। चूंकि सुप्रीम कोर्ट ने ऐसे मामलों में जो व्यवस्था दी है उसी के तहत सीजेआई को भी खड़ा होना पड़ेगा। यह अलग बात है कि आरोपों को लेकर साजिश की बात कही जा रही है पर अलग न्याय पालिका के प्रमुख पर दाग लगा होगा तो पूरी न्यायिक प्र​क्रिया पर सवाल उठता रहेगा।

आज मुद्दा में बस इतना ही…

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *