बुधवार, 18 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन 37 मिनट पहले Panchayat Season 5: फुलेरा में फिर लौटेगी रौनक, 3 दिसंबर को रिलीज होगा नया सीजन हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना 46 मिनट पहले हाईकोर्ट से बरी होने के बाद भी 7 साल जेल में रहा, सुप्रीम कोर्ट ने सरकार पर लगाया 30 लाख का हर्जाना मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी 46 मिनट पहले मुंगेली कोर्ट में ट्रेलर चोरी के आरोपी ने मचाया हंगामा, जज को दी जान से मारने की धमकी डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा 46 मिनट पहले डॉक्टर दंपती के बेटे ने पिता के साथ रहने से किया इनकार, हाईकोर्ट ने मां को सौंपी अभिरक्षा बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. 1 घंटे पहले बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए देश में अपनी तरह का पहला बाल कल्याण फ्रेमवर्क तैयार कर रहा छत्तीसगढ़….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय से मिले पद्मश्री पंडीराम मंडावी, मुख्यमंत्री के आग्रह पर मंडावी ने 12 अबूझमाड़िया युवाओं को दिया काष्ठ शिल्प का प्रशिक्षण….. बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. 1 घंटे पहले बस्तर बनेगा आदर्श जनजातीय क्षेत्र, बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति के विकास के लिए 187 करोड़ रुपए की मेगा कार्ययोजना तैयार….. दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. 1 घंटे पहले दीपावली मिलन समारोह में मुख्यमंत्री साय ने पद्मश्री मदन सिंह चौहान से की आत्मीय भेंट….. दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. 1 घंटे पहले दिवंगत आरक्षक के परिवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सौंपा 1 करोड़ 8 लाख रुपए के बीमा राशि का चेक…. स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. 1 घंटे पहले स्पेस ऑन व्हील से जनजातीय अंचलों के बच्चों तक पहुंच रहा अंतरिक्ष विज्ञान, बच्चों में वैज्ञानिक चेतना जगाने की पहल को मिला मुख्यमंत्री का प्रोत्साहन….. नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन 1 घंटे पहले नए जेम्स बॉन्ड बनेंगे रॉबर्ट पैटिनसन? मीरा नायर की फिल्म से जुड़ा है भारत कनेक्शन सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग 2 घंटे पहले सोनिया गांधी की किताब पर बवाल, शिवसेना नेताओं ने प्रतियां फाड़ीं; बैन की उठी मांग ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत 2 घंटे पहले ATP Finals: अलकराज ने 72 मिनट में टियाफो को दी करारी शिकस्त, मेदवेदेव ने भी दर्ज की जीत इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 3 घंटे पहले इटैलियन नेता के ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ बयान पर बवाल, वीडियो हटाने की मांग पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया 3 घंटे पहले अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- लश्कर का आखिरी लोकल एक्टिव आतंकी मारा गया दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब 3 घंटे पहले दीया मिर्जा ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बताया ‘बुरा सपना’, एक्टर ने दिया करारा जवाब सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां 4 घंटे पहले सलमान खान का बड़ा दिल! ‘मातृभूमि’ की टीम को गिफ्ट की 2 से 4 लाख रुपये की लग्जरी घड़ियां सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता 4 घंटे पहले सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹6,000 और सोना ₹3,000 सस्ता भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. 4 घंटे पहले भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा….. उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी… 4 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट की बैठक में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी…
विचार

कहीं दूसरे अंडर करंट के शिकार तो नहीं होंगे भूपेश बाबू…!!

सुरेश महापात्र.

राजनीति में कभी भी कुछ भी हो सकता है। क्योंकि फैसला नेता नहीं, जनता करती है। जनता ने बीते 70 बरसों में जब चाहा तब सत्ता का तख्ता पलट दिया। छत्तीसगढ़ बनने के बाद यहां पहली बार इतना बड़ा परिवर्तन जनता ने ही किया है। जनता तब परिवर्तन का बिगुल फूंकती है जब उसे लगने लगता है कि सत्ता में बैठे लोग जनहित से खुद को अलग करने लगते हैं।

इसी जनता ने भारी मोदी लहर में हुए 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस को उसकी उम्मीद से ज्यादा 68 सीटें दी हैं। यह जीत काम करने के लिए हैं। ठीक है जिन मुद्दों पर आप पूर्ववर्ती सरकार की आलोचना करते थे उन्हें छोड़ा नहीं जा सकता भले ही लोग इसे ‘बदलापुर की राजनीति’ कहें…। छत्तीसगढ़ की राजनीति में इन दिनों भूपेश बाबू आपकी ही चर्चा है। आपकी विपक्ष के प्रति तल्खी और बेबाक टिप्पणी लोगों को भा भी रही है। लग रहा है कि कोई तो है, जो उन्हें जवाब दे रहा है जो सत्ता में रहते सुनना बंद कर चुके थे।

यह अलग बात है। मेरी चिंता इससे इतर है। दिसंबर में छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार काबिज हुई और करीब पांच महिने का वक्त बीत चुका है। आपने ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ का नारा दिया है। यह सही भी है कि करीब डेढ़ दशक तक एक ही पार्टी की सरकार होने के बाद आपका विज़न एक नए छत्तीसगढ़ के लिए है।

इस नए छत्तीसगढ़ में कौन शामिल होगा और कौन नहीं? यह बड़ा सवाल है। इससे पहले इस सवाल पर पहुंचें मैं आपको बताना चाहूंगा मेरी आपसे पहली मुलाकात तब हुई थी जब आप बस्तर के नेता महेंद्र कर्मा के साथ भैरमगढ़ इलाके के बर्रेपारा में ब्लास्ट में जवानों की शहादत के बाद फोर्स की ज्यादतियों की शिकायत पर राजनीति करने पहुंचे थे।

यह 2004—05 की बात है। वहां ग्रामीण आदिवासी महिलाओं के साथ पत्थर पर बैठकर उनसे बात करते और वस्तुस्थिति को जानने की कोशिश की थी। मैं आपके करीब ही खड़ा था तब एक दैनिक समाचार पत्र के लिए बतौर संवाददाता आपको कव्हर कर रहा था। मुझे आपका सहज तरीके से बैठकर ग्रामीणों के साथ बात करना अच्छा लगा था। फिर बात आई गई हो गई।

कुल मिलाकर आपकी जमीनी मेहनत और परिश्रम का नतीजा है आप अब सत्ता के शीर्ष पर हैं। पर सत्ता में पहुंचने के बाद बहुत से लोगों का रंग और ढंग बदल जाता है। आपका भी बदला होगा, नहीं बदला है तो निश्चित तौर पर बदल जाएगा! क्योंकि ‘सत्ता’ अपने विरूद्ध संवाद करना पसंद नहीं करती है। ‘सत्ता’ को यह गुमान होता है कि वह हमेशा निष्पक्ष और सही होता है। पर ऐसा होता नहीं है। यह मैनें हमेशा देखा है।

भूपेश बाबू, आप यह मान रहे हैं कि विधानसभा चुनाव की तरह छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस को जबरदस्त समर्थन मिलेगा तो आप वही गलती कर रहे हैं जो डा. रमन ने किया। वे जमीनी हकीकत को भांपने में असमर्थ रहे। आपके सामर्थ्य पर भरोसा है इसलिए सचेत करने की कोशिश की है। फिलहाल प्रशासन आपकी आंख और कान नहीं बना है। आपके पास आपके लोगों का समूह है जो कम से कम सही—गलत बताने की स्थिति​ में है।

आपको शायद पता ना हो तो मैं बताता हूं कि छत्तीसगढ़ में आपकी सरकार आने के बाद नगद व्यवहार खत्म हो गया है। लोगों के पास नगदी का संकट है। रोजगार के आंकड़े आपको चिढ़ा सकते हैं। सीमेंट बाजार से गायब हो गया है। उसकी कीमत को लेकर जबरदस्त दबाव है। कंपनियां छत्तीसगढ़ में सीमेंट बना रही हैं और यहां आपूर्ति एक चौथाई कर चुकी हैं। यदि नहीं मालूम तो जरूर पता कीजिए। लोहे का हाल भी बेहाल है। बाजार में सन्नाटा पसर गया है। बिजली आपकी जानकारी के बिना गुल हो रही है। निर्माण एजेंसियों का पैसा अटकने से बहुत से लोग बर्बाद हो चुके हैं।

अगर आपको यह बात नहीं पता, तो यह आपको जानना चाहिए। आप सू​बे के मुख्यमंत्री हैं कोई थानेदार नहीं जो केवल विपक्ष के अपराध पर अट्हास करता हुआ बदले की भावना से पूरी ताकत झोंककर कीचड़ खेल रहा है।

आपकी जिन ​नीतियों का खामियाजा बाजार भुगत रहा है उसके पीछे सबसे बड़ा कारण बिना बजट प्रावधान बैंकों के कर्ज माफी की योजना है। इसके लिए आपने थोड़ी जल्दबाजी की है। आप सोच रहे होंगे कि सरकार ने कर्जा माफ किया है तो इसका लाभ कांग्रेस को मिलेगा तो आप गलत हैं। हां, यह लाभ कारी होता अगर आप ‘जो कहा सो किया…’ को सार्थक करना दिखाने के लिए जुगत नहीं लगाते।

आपने बैंकों के कर्ज माफी की योजना पर सारा धन लगा दिया। इसके लिए चालू वित्तीय वर्ष के निर्माण का सारा पैसा झोंक दिया। परिणाम यह हुआ कि बैंकों तक केवल कागज का खेल हुआ। आपने कागज भेजकर बैंकों को कह दिया कि कर्ज माफी का पत्र जारी कर दें। किसानों को बहुतेरे ऐसे लोगों को लाखों रूपए की कर्ज माफी का पत्र मिला जिन्हें ना भी मिलता तो कोई बात ना होती। पर वास्तविकता में किसी के पास नगद नहीं पहुंचा। केवल कागज के भरोसे बाजार नहीं चलता है भूपेश बाबू…।

सरकार से लोगों को न्याय, सुविधा, सहायता और संस्कार सबकी अपेक्षा होती है। पर केवल दिखावा के चक्कर में यह सरकार ना फंसे इसलिए यह चेतावनी के स्वर हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि छत्तीसगढ़ में आप अपने वादों को पूरा करने के ​कारण विधानसभा के परिणाम को रिपीट करने वाले हैं तो यह मेरी भविष्यवाणी है कि ऐसा नहीं होने वाला…। यह होता, पर आपने मौका खो दिया है…। आपको यह सोचना होगा कहीं आप किसी दूसरे ‘अंडर करंट’ के शिकार तो नहीं हो गए भूपेश बाबू…।

आपको यह देखना होगा कि पूरे राज्य में मंत्रियों के दलाल घूम रहे हैं। पद की बोलियां लग रही हैं। सभी कीमत वसूलने की ताक पर हैं। ये दलाल वास्तविक हैं या फर्जी इसका भी ध्यान रखना आपकी जिम्मेदारी है। जनता ने सत्ता विकास और समन्वित दृष्टिकोण के लिए सौंपी है। जो गलतियां पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने की है कम से कम उसे रिपीट ना होने दें…। विश्वास जरूरी है पर घमंड सत्ता को नष्ट कर देगा। यह समझना होगा।

मुझे चापलूसी नहीं आती है इसलिए कई ऐसे मौके आए जब मुझे पूर्ववर्ती मुख्यमंत्री के साक्षात्कार का न्यौता मिला तो भी नहीं गया। क्योंकि मुझे सच के साथ खड़े रहने में आनंद आता है। भले वह विपक्ष में हो। वास्तव में मैं बहुत छोटा आदमी हूं। भले ही मैं अपने नाम के आगे यह नहीं लिखता। लिखना—पढ़ना पसंद है। अखबार निकालता हूं आप चाहें तो पुराने सरकार के आंकड़े चैक कर लें कि इस अखबार को कितना पैसा दिया गया है। सारे लोग आपके हैं, आप तत्काल जान सकते हैं। बावजूद इसके मैंने अब तक आपकी सरकार को एक पाती भी नहीं लिखा है कि पुराने भुगतान कर दिए जाएं। सरकार की वित्तीय हालत साफ दिख रही है। आपको संभालना होगा। पूरे छत्तीसगढ़ ने आप पर यह विश्वास जताया है।

डीएमएफ के नाम पर पूर्ववर्ती सरकार के अफसरों ने जो कारगुजारियां की हैं उसकी तो सीमा ही नहीं है। पर आपकी सरकार ने बिना जाने समझे कई ऐसी परियोजनाओं का पैसा रोक दिया है जिनका सरोकार वास्तव में आम जनो से है। आपके प्रशासन को चाहिए था कि वे स्थिति का सही आंकलन कर रिपोर्ट करते तब फैसला लेकर गैरवाजिब काम रोके जाते तो शायद हालत में काफी सुधार होता।

विकास के जो भी पैसे रोके गए हैं उसे तत्काल प्रभाव से अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं नहीं तो अनर्थ हो जाएगा। यह सब आपको ही करना होगा। क्योंकि जैसी सत्ता होती है प्रशासन भी वैसा ही होता है। आप प्रशासन से जो सुनना चाहेंगे वही आपको सुनाया जाएगा। बस्तर में इंद्रावती का पानी सूख गया है। इसे किस सरकार ने सूखाया है यह चर्चा ना करते इंद्रावती के निरंतर बहने के लिए सार्थक प्रयास की उम्मीद समूचे बस्तर को है। संभव है आप इस संवाद को अन्यथा नहीं लेंगे… सादर…

अपनी प्रतिक्रिया दें

Your email address will not be published. Required fields are marked *