रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 7 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 7 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 7 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 8 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 8 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 11 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 11 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
D-Bilaspur-Division

रेलवे के विद्युत लोको शेड में लगाए गए 37 कैमरे

बिलासपुर

 रेलवे के विद्युत लोको शेड में होने वाले मरम्मत कार्यों की बेहतर निगरानी हो सकेगी। इसके साथ शेड पूरी तरह सुरक्षित भी रहेगा। इसके लिए शेड के चप्पे-चप्पे पर कैमरे लगा दिए गए हैं। रेलवे का मानना है कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की कार्यकुशलता सुदृढ़ होगी।

रेलवे की वर्कशाप काफी महत्वपूर्ण जगह है। यहां इलेक्ट्रिक लोको का रखरखाव के साथ तकनीकी खराबियां सुधारी जाती है। इसके बाद ही इंजन ट्रेनों में जुड़ता है। यहां सामान इधर-उधर बिखरे पड़े रहते हैं और यदि काम में थोड़ी भी चूक होती है तो इसके चलते ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हो सकता है। इसे देखते हुए ही रेलवे ने यहां की सुध ली है।

यहां सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों पर नज़र रखने के लिए मंडल के प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी लगाए गए हैं। जिनकी मदद से रेलवे स्टेशनों और रेल परिसरों में बेहतर सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। अब मंडल के प्रमुख कार्यालयों व वर्कशाप पर ध्यान दिया जा रहा है। इसके तहत ही बेहतर सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी का प्रविधान किया जा रहा है।

जिससे यहां की सम्पूर्ण गतिविधियों की बेहतर निगरानी कर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद किया जा सके। इसी क्रम में विद्युत लोको शेड बिलासपुर में 37 सीसीटीवी कैमरे का प्राविधान किया गया है। कैमरे लोको शेड के सभी कार्यस्थलों, शाप, स्टोर, प्रशासनिक भवन, कैंटीन में लगाए गए हैं।

इन कैमरों की सहायता से पूरे लोको शेड में सूक्ष्म से सूक्ष्म गतिविधियों की निगरानी हो रही है। इसके अलावा अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश को भी पकड़ा जा सकता है। लोको शेड में हो रहे मरम्मत कार्य की सारी गतिविधियां कैमरे में कैद होगी। जिससे कर्मचारियों की कार्यकुशलता भी सुदृढ़ होगी। इसके अलावा महंगे उपकरण भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेंगे।

निगरानी के लिए बनाया कंट्रोल रूम
इन कैमरों को लगाने के साथ ही निगरानी के लिए एक कंट्रोल रूम भी तैयार किया गया है। जहां एक बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। जिनका कनेक्शन सीधे कैमरे हैं। स्क्रीन पर पूरे समय लोको शेड की गतिविधियां नजर आती हैं। इन कैमरों के लगने से कहीं न कहीं आरपीएफ को भी राहत मिलेगी।

आरपीएफ में बल सदस्यों की कमी है। ऐसी स्थिति में स्टेशन से लेकर कार्यालयों में आरपीएफ जवानों की तैनातगी मुनासिब नहीं है। यह कैमरे ही सुरक्षा बल का काम करेंगे। यदि कुछ घटना होती है तो आसानी से अपराधियों को पकड़ा जा सकता है। इसके अलावा कर्मचारी भी काम में लापरवाही नहीं बरत सकते। उनमें हर समय कैमरे का डर रहेगा।