रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 5 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 5 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 6 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 6 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 6 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 6 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 6 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 6 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 6 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 6 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 6 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 7 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 7 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 7 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 9 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 9 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 9 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 9 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 10 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 10 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
D-Bilaspur-Division

स्कूल खुलने के पहले मरम्मत कामों को करें पूर्ण : कलेक्टर

बिलासपुर

कलेक्टर श्री अवनीश शरण ने आज पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग और जल जीवन मिशन के काम-काज की बारीकी से समीक्षा की। ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने स्कूल खुलने के पहले 15 जून से पूर्व स्कूल भवनों के मरम्मत कार्य अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने जन सहभागिता से गांवों में निस्तार के लिए तालाब गहरीकरण का कार्य अभियान चलाकर करने कहा। बिगड़े हैंडपंपों के मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से करने कहा। बैठक में नगर निगम कमिश्नर श्री अमित कुमार, सीइओ जिला पंचायत श्री आर पी चौहान, सभी एसडीएम और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में कलेक्टर ने सबसे पहले पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कामों में प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में आवास निर्माण के कामों को बारिश के पहले प्लिंथ लेवल तक पूरा करने के निर्देश दिए। शुरू हो चुके सभी कामों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूरा करने कहा। तालाब गहरीकरण के ऐसे काम जो शुरू हो चुके है उन्हे बारिश के पहले हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। एनआरएलएम के तहत 30 जून तक शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। समूह की दीदीयों को अधिक से अधिक आजीविका गतिविधियों से जोड़ने कहा ताकि उनकी आमदनी बढ़ सके। बैंक में किसी भी स्थिति में प्रकरण लंबित न रहे।

जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा –
कलेक्टर ने जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि चिन्हित सभी ग्रामों में पेयजल उपलब्ध कराने किए जा रहे कार्यो को समय-सीमा मेें पूरी गुणवत्ता से पूरा किया जाए। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि जिन ठेकेदारों द्वारा कार्यो में रूचि नहीं ली जा रही है, कामों को लटकाया जा रहा है। ऐसे ठेकेदारों पर कार्रवाई करें। कलेक्टर ने कहा कि हर घर नल कनेक्शन देने के काम में तेजी लाएं। जहां कार्य पूरे हो चुके है वहां नलों से जल की आपूर्ति हो रही है कि नहीं इसका भी निरीक्षण जरूर करें। सभी एसडीएम को जल जीवन मिशन के कार्यों की सतत निगरानी करने कहा। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के कार्यो में गुणवत्ता होनी चाहिए और लोगों के घरों में समय पर पानी पहुंचना चाहिए। कार्यपालन अभियंता को निर्देश दिए की जल जीवन मिशन के कार्यो की सतत समीक्षा करें और कार्य में आ रही बाधाओं को दूर करें। ऐसे गांव जिनमें 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है उन्हें पहले सेच्युरेट किया जाए। बैठक में बताया गया कि 668 गांवों में जल जीवन मिशन का काम किया जाना है। इनमें से 33 गांवों में शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया गया है। 153 गांवों में 90 प्रतिशत से अधिक कार्य पूरा कर लिया गया है।