मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 1 घंटे पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 2 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 3 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 3 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 6 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 6 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 6 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 8 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 8 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 8 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
व्यापार

शेयर बाजार में कोहराम … 1062 अंक गिरा Sensex, निफ्टी 22000 के नीचे, झटके में 7 लाख करोड़ डूबे

मुंबई

शेयर बाजार (Stock Market Crash) में आज हाहाकार मच गया. निफ्टी  में 345 अंक की बड़ी गिरावट आई है और यह 22,000 के नीचे आ गया. वहीं सेंसेक्‍स (Sensex) 1062 अंक टूटकर 72,404 लेवल पर बंद हुआ. यह इस सप्‍ताह की सबसे बड़ी गिरावट हुई है. पिछले पांच कारोबारी सत्रों में सेंसेक्‍स 75000 से गिरकर 72 हजार के करीब आ चुका है, जबकि निफ्टी (Nifty) 22,750 से बिखर कर 21,957 पर क्‍लोज हुआ है.

गुरुवार यानी 9 मई 2024 को बीएसई लिस्‍टेड टॉप 30 शेयरों में से 25 शेयरों में बड़ी गिरावट आई है. सिर्फ 5 शेयरों में उछाल रहा. टाटा मोटर्स के शेयर (Tata Motors Share) में करीब 2 फीसदी, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 1.48 प्रतिशत, SBI Share में 1.27 फीसदी और इंफोसिस, HCL में मामूली बढ़ोतरी हुई है. वहीं नुकसान कराने वाले 25 शेयरों में सबसे बड़ी गिरावट L&T के स्‍टॉक में 5.56 फीसदी की हुई है. इसके बाद एशियन पेंट्स, JSW Steel, ITC, बजाज फाइनेंस और इंडसइंड बैंक के शेयरों में 5 फीसदी तक की गिरावट आई है.

किस वजह से आज औंधे मूंह गिरा स्‍टॉक मार्केट?
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में थोड़ी गिरावट थी, लेकिन फिर तगड़ी मुनाफावसूली के चलते बिकवाली हावी हो गई और देखते ही देखते मार्केट में बड़ी गिरावट आई. आज गिरावट की एक बड़ी वजह, बुधवार को विदेशी निवेशकों द्वारा कुल 6669.10 करोड़ रुपये के शेयर बेचना शामिल है. पांच कारोबारी सत्रों में एफआईआई ने कुल 15,863 करोड़ रुपये की इक्विटी बेची है. इसके अलावा, कुछ कंपनियों के खराब नतीजे के कारण भी शेयर बाजार में गिरावट आई है. वहीं आज निफ्टी की एक्‍सपाइरी भी थी, जिसका असर बाजार पर निगेटिव रहा है.

इन 6 शेयरों में सबसे ज्‍यादा गिरावट
एलएंडटी के शेयर आज करीब 6 फीसदी गिरकर 3275 रुपये पर पहुंच गए. इसके अलावा, पावर फाइनेंस में 5 फीसदी, BPCL Stock में करीब 5 फीसदी, पिरामल एंटरप्राइजेज करीब 9 फीसदी, NHPC 5.26 प्रतिशत और मणप्‍पुरम फाइनेंस के शेयर में 8 फीसदी की गिरावट आई है.

फायदे में रहने वाले शेयर

दूसरी तरफ टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, भारतीय स्टेट बैंक, इन्फोसिस और एचसीएल टेक लाभ में रहे। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बुधवार को 6,669.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे। एशिया के अन्य बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरुआती कारोबार में मिला-जुला रुख रहा। अमेरिकी बाजार वॉल स्ट्रीट में भी बुधवार को मिला-जुला रुख रहा था। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.48 प्रतिशत चढ़कर 83.89 डॉलर प्रति बैरल रहा। सेंसेक्स बुधवार को 45.46 अंक नुकसान में रहा था जबकि निफ्टी 22,302.50 अंक पर स्थिर रहा था।

निवेशकों के 7.3 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार में आज हुई गिरावट से निवेशकों को 7.3 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। गुरुवार को BSE लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 393.73 लाख करोड़ रुपये रह गया जो एक दिन पहले 400 लाख करोड़ रुपये के निशान पर था।

हैवीवेट शेयरों में बड़ी गिरावट
सेंसेक्‍स में बड़ी गिरावट की वजह हैवीवेट स्‍टॉ
क में गिरावट भी माना जा रहा है. रिलायंस इंडस्‍ट्रीज (RIL) और Larsen & Toubro (L&T) ने मार्केट गिराने में बड़ी भूमिका निभाई है. इसके अलावा HDFC Bank, ITC के शेयरों में बड़ी सेलिंग देखी गई है. बैंक निफ्टी में आज 500 अंक से ज्‍यादा और निफ्टी एफएमसीजी में 1300 अंक गिरा है.