रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 32 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 32 मिनट पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 35 मिनट पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 55 मिनट पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 1 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 4 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए
मनोरंजन

पवन कल्‍याण और बॉबी देओल की फिल्‍म ‘हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1’ का टीजर र‍िलीज

मुंबई

साउथ के सुपरस्‍टार पवन कल्‍याण अभिनेता से नेता बन चुके हैं। एक ओर जहां लोकसभा चुनाव 2024 में उनकी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन किया है, वहीं चुनावी दंगल के बीच उनकी नई फिल्‍म 'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' का टीजर भी रिलीज हो गया है। करीब डेढ़ मिनट के इस ट्रेलर में जहां मुगल सम्राट बने बॉबी देओल की खूंखार झलक देखने को मिलती है, वहीं पवन कल्‍याण मसीहा बनकर आमजन के लिए लड़ते नजर आते हैं। टीजर देखकर ऐसा भी लगता है कि उन्होंने फिल्‍म के लिए एक ऐसी स्क्रिप्ट चुनी है, जो उनकी राजनीतिक आकांक्षाओं के अनुरूप है। 'हरि हर वीरा मल्लू पार्ट 1- सोर्ड वर्सेस स्‍प‍िरिट' में पवन कल्याण तलवार की धार पर एक्‍शन करते हुए नजर आ रहे हैं।

टीजर में जहां एक ओर पवन कल्‍याण ज़ुल्म के ख‍िलाफ आवाज बने हैं, वहीं बॉबी देओल एक बार फिर विलन के रोल में जंच रहे हैं। टीजर के एक सीन में जहां वह कमरे में टहलते हुए दिखते हैं, अनायास ही 'आश्रम' वाले बाबा निराला की याद आ जाती है। टीजर में हैदराबाद है, जहां अत्याचार का साम्राज्‍य है। ऐसा लगता है कि बॉबी देओल इन दिनों साउथ के डायरेक्‍टर्स को नेगेटिव रोल में खूब अपील कर रहे हें। वह इस फिल्‍म में दुष्ट सम्राट की भूमिका में हैं। जबकि पवन कल्याण तलवारबाजी में माहिर योद्धा के रूप में स्टाइलिश लग रहे हैं।

गांव में लूट, उत्‍पीड़न और राजशाही की कहानी
'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' टीजर में पवन कल्‍याण ने अपनी फिल्‍म 'सरदार गब्बर सिंह' की तरह ही गले में लाल रंग लपेट रखा है। इसमें कोई दोराय नहीं है कि यह टीजर फिल्‍म के लिए उत्‍साह बढ़ाता है। टीजर में दिखाया गया है कि एक गांव को लूटा जा रहा है और लोगों को राजा द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। गांव के लोग इतने लंबे समय से पीड़ित हैं कि उन्होंने उम्मीद खो दी है। वॉयसओवर में डायलॉग है, 'जब राजा हमें लूटता है, तो गोलकुंडा नवाब राजा को लूटता है। इसके बाद, मुगल सम्राट द्वारा नवाब को लूटा जाता है।'

'हरि हर वीरा मल्‍लू पार्ट-1' में निधी अग्रवाल और नोरा फतेही भी
मेगा सूर्या प्रोडक्शन के बैनर तले बनी इस फिल्‍म के डायरेक्‍टर कृष जगरलामुडी और ज्योति कृष्णा हैं। फिल्म में पवन कल्याण और बॉबी देओल के साथ निधि अग्रवाल लीड रोल में हैं। जबकि इसमें सुनील, नासर, रघुबाबू, सुब्बाराजू और नोरा फतेही भी नजर आएंगी। फिल्‍म का म्‍यूजिक ऑस्कर जीत चुके एमएम कीरावनी ने दिया है।

इसी साल 2024 में रिलीज होगी फिल्‍म
पहले ऐसी चर्चा थी कि यह फिल्‍म डिब्‍बाबंद हो गई है, क्योंकि पवन कल्याण राजनीति पर फोकस कर रहे हैं। हालांकि, पवन कल्‍याण ने फैंस से वादा किया था कि वह फिल्म रिलीज करेंगे। 'हर‍ि हर वीरा मल्‍लू' में 17वीं शताब्‍दी की कहानी है, लिहाजा VFX के कारण निर्माण में देरी हुई है। फिल्‍म इसी साल रिलीज होगी, लेकिन अभी तारीख की घोषणा नहीं हुई।