रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 44 मिनट पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 44 मिनट पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 47 मिनट पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 1 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 1 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 2 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 3 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 3 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 4 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 5 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 5 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 5 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए
मनोरंजन

‘कृष 4’ में सुपर हीरो बनकर लौटेंगे ऋतिक रोशन, सिद्धार्थ आनंद ने क‍िया कंफर्म

मुंबई

भारतीय सिनेमा के सबसे सुपरहिट सुपरहीरो 'कृष' की पर्दे पर वापसी होने वाली है। साल 2013 में इस फ्रेंचाइजी की 'कृष 3' रिलीज हुई थी। बीते 11 साल से लगातार 'कृष 4' को लेकर चर्चा होती रही है। फैंस को भी इसका बेसब्री से इंतजार है। इस बीच 'वॉर', 'पठान' और 'फाइटर' जैसी फिल्‍में बना चुके सिद्धार्थ आनंद ने कंफर्म किया है कि पर्दे पर ऋतिक रोशन एक बार फिर से सुपरहीरो बनकर धमाल मचाएंगे। हालांकि, इसके साथ ही यह चर्चा भी चल पड़ी है कि क्‍या ऋतिक रोशन के पिता और 'कृष फ्रेंचाइजी' के क्रिएटर राकेश रोशन 'कृष 4' को डायरेक्‍ट नहीं करेंगे?

फिल्‍म को लेकर 2021 में ऋतिक रोशन ने अपने जन्‍मदिन पर फैंस को इशारा दिया था। तब उन्‍होंने कृष का मास्‍क दिखाया था। हालांकि, इस बीच ऐसी चर्चा थी कि राकेश रोशन के स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण 'कृष 4' में देरी हो रही है। लेकिन अब सिद्धार्थ आनंद ने इन अनिश्चितताओं पर विराम लगा दिया है। उन्‍होंने पुष्टि की है कि 'कृष 4' पर काम हो रहा है। ऋतिक रोशन के साथ 'फाइटर', 'वॉर' और 'बैंग बैंग' में काम कर चुके डायरेक्‍टर ने एक पोस्ट का जवाब दिया। इसमें एक फैन ने पूछा था कि क्‍या 'कृष' वापस आ रहा है? सिद्धार्थ ने जवाब दिया, 'हां! वो आ रहा है।'

सिद्धार्थ आनंद ने ली राकेश रोशन की जगह!
सिद्धार्थ की इस पुष्‍ट‍ि के बाद यह चर्चा चल पड़ी है कि क्‍या 'कृष 4' के डायरेक्‍टर के तौर पर उन्‍होंने राकेश रोशन की जगह ले ली है। अगर यह सच साबित होता है, ऋतिक और सिद्धार्थ की यह साथ में चौथी फिल्‍म होगी।

2025 में शुरू हो जाएगी 'कृष 4' की शूटिंग
इससे पहले यह रिपेार्ट आई थी कि ऋतिक रोशन ने 'वॉर 2' की शूटिंग के साथ-साथ 'कृष 4' के लिए भी तैयारी शुरू कर दी है। अपने पिता राकेश रोशन राइटर्स के साथ कई सेशन कर चुके हैं। हालांकि, अभी तक फिल्‍म के प्‍लॉट को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन समझा जा रहा है कि 'कृष 4' में हमारा सुपरहीरो अंतरिक्ष की यात्रा करेगा। बताया जाता है कि अब 2024 में जहां 'कृष 4' के प्री-प्रोडक्‍शन का काम पूरा कर लिया जाएगा, वहीं 2025 में इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी।

'कृष फ्रेंचाइजी' की फिल्‍में
'कृष फ्रेंचाइजी' की शुरुआत, 2003 में रिलीज फिल्‍म 'कोई मिल गया…' से हुई है। इसके बाद 2006 में 'कृष' फिल्‍म रिलीज हुई। इसमें ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। जबकि 2013 में 'कृष 3' रिलीज हुई, जिसमें ऋतिक और प्रियंका के साथ कंगना रनोट और व‍िवेक ओबेरॉय भी थे।