सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 5 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 5 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 5 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 5 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 5 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 6 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 6 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 7 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 7 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 7 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 8 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 8 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 8 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 9 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 10 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 10 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

नकली लाल किले को याद किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने

अंबिकापुर

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास के अंतिम दिन अंबिकापुर की विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस पर कड़ा प्रहार किया। मोदी ने कहा,मैं विकसित भारत की बात करता हूं तो कांग्रेसियों का माथा गर्म हो जाता है। इसके पीछे कारण हैं। भारत शक्तिशाली,आत्मनिर्भर और विकसित होगा तो कुछ ताकतों की दुकानदारी बंद हो जाएगी। इसलिए वे कमजोर सरकार चाहते हैं,एक ऐसी सरकार जो आपस में ही लड़ती रहे,घोटाले करती रहे। उन्होंने कहा,कांग्रेस ने सत्ता के लालच में देश को तबाह कर दिया।देश में आतंकवाद और नक्सलवाद का कारण कांग्रेस ही है।

कांग्रेस के कुशासन और लापरवाही के कारण देश बर्बाद हुआ। हम आतंकवाद और नक्सलवाद के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं। निर्दोषों को मारने,हिंसा फैलाने वालों का कांग्रेस संरक्षण कर रही है। जो निर्दोष लोगों की हत्याएं करते हैं ऐसे लोगों को हम मारते हैं तो कांग्रेस बलिदानी कहकर बुलाती है। कांग्रेस की यह सोच बलिदानियों का अपमान हैं। किसी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा,कांग्रेस की बड़ी नेता आतंकवादियों के मारे जाने पर आंसू बहाती हैं। यही कारण है कि देश की जनता के समक्ष कांग्रेस अपना भरोसा खो चुकी है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी उसी कालेज मैदान में पहुंचे थे जहां 11 वर्ष पहले उनके लिए प्रतीकात्मक लाल किला बनाया गया था। मोदी ने कहा, जब मुझे प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया गया था तब आप लोगों ने यहां प्रतीकात्मक लाल किला बनाकर मेरा स्वागत किया था। आए दिन मुझ पर हमला करने वाली कांग्रेस ने उस दौरान भी मुझ पर हमला कर दिया था कि लाल किले का रूप क्यों बनाया गया? कांग्रेस ने तूफान मचा दिया था। बात का बतंगड़ बना दिया था लेकिन अगले ही चुनाव में आपके आशीर्वाद से मोदी लाल किला तक पहुंचा और पिछले 10 वर्षों से एक सेवक के रूप में कार्य कर रहा हूं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विष्णुदेव सरकार की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा,विधानसभा चुनाव से पहले मैं यहां आया था। मैंने आशीर्वाद मांगा तो आप सभी ने मेरा मान रखा। भ्रष्टाचारी पंजा से छत्तीसगढ़ को मुक्त किया। आदिवासी परिवार के विष्णुदेव साय मुख्यमंत्री के रूप में छत्तीसगढ़ के सपने को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, भाई विष्णु ने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए तेजी से ,राकेट की गति से काम किया है। किसानों,महिलाओं की गारंटी पूरी हुई है। तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक बढ़ गया है । सारे बड़े वादे पूरे हुए। मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोटालेबाजों पर कार्रवाई हो रही है,यह पूरा देश देख रहा है।

मतदान के लिए किया प्रेरित, कहा-आपका वोट ईश्वर रूपी आशीर्वाद
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अंबिकापुर की जनसभा में लोकतंत्र के महापर्व पर बढ़-चढ़कर सभी से भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा , मतदान तिथि को कोई भी जरूरी काम पड़ जाए लेकिन मतदान के लिए समय जरूर निकाले।लोकतंत्र व बच्चों की गारंटी के लिए मतदान अवश्य करें। उन्होंने हर बूथ पर लोकतंत्र के उत्सव की प्रेरणा देते हुए कहा कि आपका वोट मेरे लिए ईश्वर रूपी जनता का आशीर्वाद है। भाजपा को मिलने वाला एक-एक वोट विकसित भारत बनाएगा, यह मोदी की गारंटी है। कमल पर बटन दबाने से यह वोट मोदी के खाते में जाएगा। यह चुनाव सिर्फ सांसद चुनाव के लिए नहीं है । यह चुनाव देश के उज्जवल भविष्य और राष्ट्र निर्माण का चुनाव है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि नरेन्द्र मोदी ने देश के 140 करोड लोगों का मान- सम्मान बढ़ाया है। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत विशेष संरक्षित जनजातीय के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार हर गारंटी को पूरा करने वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हमने कांग्रेस को सबक सीखाया है। सरगुजा संभाग की सभी 14 सीटें जीतकर कांग्रेस का सुपड़ा साफ किया है।अब लोकसभा चुनाव की बारी है।इस चुनाव में भी कांग्रेसियों का सुपड़ा साफ करना है। छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीट जीतकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की झोली में डालना है।