सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 5 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 5 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 5 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 5 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 5 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 6 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 6 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 7 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 7 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 7 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 8 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 8 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 8 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 9 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 10 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 10 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
छत्तीसगढ़

जनता का भरोसा खो चुकी कांग्रेस के कारण भारत में फैला आतंकवाद : छत्तीसगढ़ में गरजे PM

 सरगुजा

 छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण के मतदान के लिए महज कुछ ही बाकी है। ऐसे में राजनैतिक पार्टियों का ताबड़तोड़ चुनावी दौर जारी है। इसी कड़ी में मोदी ने कल जांजगीर के सक्ती में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस व नक्सलियों को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नक्सली हिंसा, भ्रष्टाचार को कम किया। मैं नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा यह मोदी की गारंटी है।
आज मोदी सरगुजा लोकसभा सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मोदी लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी चिंतामणि महाराज के पक्ष में माहौल बनाते हुए वोट की अपील भी करेंगे।

"कांग्रेस आई तो संपत्ति बांट देगी"

पीएम मोदी (PM Modi) ने अपने भाषण के दौरान कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में नहीं रहेगी तो कांग्रेस आते ही आपके ऊपर विरासत टैक्स लगा देगी. कांग्रेस नहीं चाहती कि एक सामान्य भारतीय अपनी संपत्ति अपने बच्चों को देकर इस दुनिया से जाएं. लेकिन कांग्रेस के इरादे तो कुछ और ही हैं. उन्होंने कि हमारे यहां चीजों को संभालकर रखने की संस्कृति है. ये मेरे देश का स्वभाव है. लेकिन कांग्रेस का कहना है कि वो आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति को बांट देगी. कांग्रेस ने भारत के मूलभूत संस्कार पर कड़ा प्रहार करने जा रही है. कांग्रेस की ये सोच बहुत पुरानी है. कांग्रेस की हर सोच में आपको ये दिखेगा.

जब मैंने अरबन नक्सल ने कांग्रेस पर कब्जा कर लिया है तो उन्होंने अमेरिका को खुश करने के लिए विरासत टैक्स की बात की. वो आपकी संपत्ति लूटना चाहते हैं, वो आपके संतानों का हक लूटना चाहते हैं. ये गलत है. बीजेपी ये ना सोचती है ना ऐसा होना देगी. कांग्रेस जब सत्ता में रही तब आपके हक का पैसा लूटा जाता रहा. बीजेपी की सरकार आने के बाद आपके हक का पैसा आपके लिए ही खर्चा हो रहा है.
"उज्जवल भविष्य के लिए बीजेपी को वोट दें  "

पीएम मोदी (PM Modi) ने कहा कि आने वाले 5 साल में बहुत कुछ करना है. सरगुजा तो स्वर्ग की बेटी है. हम इस क्षेत्र को बहुत आगे लेकर जाना है. इसलिए आपको हर बूथ पर कमल खिलाना है. 2024 के इस चुनाव में आपके इस सेवक नरेंद्र मोदी को आपका आशीर्वाद चाहिए. आपको केवल एक सांसद ही नहीं चुनना है बल्कि देश का उज्जवल भविष्य चुनना है. आने वाली पीढ़ी का भविष्य चुनना. इसलिए राष्ट्र निर्माण का यह मौका बिल्कुल ना गंवाएं. चाहे शादी ब्याह हो या फिर गर्मी हो आप मतदान जरूर करें. ये आपका अधिकार है. आपको भारत के लोकतंत्र के लिए ये समय निकालना होगा.

पीएम मोदी ने कहा कि मेरा आग्रह है कि पहले मतदान फिर ही जलपान. हर बूथ में लोकतंत्र का उत्सव होना चाहिए. गाजे बाजे के साथ मतदान के लिए लोगों को आना चाहिए. मैं वादा करता हूं कि मेरे लिए आपका एक एक वोट सिर्फ एक वोट नहीं है बल्कि ये मेरे लिए भगवान का आशीर्वाद है. इसलिए बीजेपी को दिया आपका एक-एक वोट विकसित भारत बनाएगा. ये मेरी यानी मोदी की गारंटी है. 

सक्ती में मोदी ने कही यह बड़ी बातें

    – कोसा, कांसा, कंचन की धरती पर आज एक अलग उत्साह नजर आ रहा है।
    – कुछ माह पहले विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लिए आशीर्वाद मांगने आया था, फिर आशीर्वाद मांगने आया हूं।
    धर्म के नाम पर बांटने वाली कांग्रेस आजादी के बाद पहले दिन से तुष्टीकरण में लगी थी, वोट की राजनीति उनकी DNA में है।
    – कांग्रेस ने गरीबी हटाओ का नारा देकर नेताओं की तिजोरी भरी।
    – महतारी वंदन की पूरे देश में चर्चा है। 3 करोड़ बहन को लखपति दीदी बनाएंगे।
    – आप ही मेरा परिवार, मेरा भारत मेरा परिवार परिवार के सुख-दुख की चिंता करना मेरा दायित्व है। मुफ्त राशन आगे 5 साल तक मिलता रहेगा। 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज लाखों परिवार को मिल रहा है।
    – एसटी की घोर विरोधी कांग्रेस ने राष्ट्रपति का विरोध किया, जीत गई तो अनाप-शनाप बोलकर अपमानित किया।कांग्रेस को एसटी, एससी, ओबीसी की सत्ता में भागीदारी पच नहीं रही है।
    – राममंदिर का निमंत्रण ठुकरा कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को अपमानित किया।
    – कांग्रेस के नेता कहते हैं कि मोदी मर जाए। जहां 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद हो वहां मौत को भी इंतजार करना पड़ता है। यह उनकी बौखलाहट है भ्रष्टाचार, घोटाला की जांच चल रही है, इस वजह से वे बौखला गए हैं लेकिन जहां 140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद होता है वहां मौत को भी इंतजार करना पड़ता है
    – लोकल फॉर वोकल और आत्मनिर्भर भारत की बात भाजपा करती है, मगर कांग्रेस को ये मुद्दा ही नहीं लगता है

धमतरी में गरजे PM मोदी

    – कांग्रेस का शाही परिवार दिल्ली में रहता है। खुद की पार्टी का अता-पता नहीं है, अब हिंदुस्तान में वोट मांग रहे हैं। खुद तो वोट दे नहीं सकते, आपसे वोट मांग रहे हैं।
    – 19 को बस्तर में मतदान हुआ, अन्य राज्य के मतदान ने स्पष्ट कर दिया देश का मन साफ है, शक्तिशाली, मजबूत सरकार बनानी है। जनता-जनार्दन का भरोसा बीजेपी पर है।
    – छत्तीसगढ़ वह प्रदेश है, जहां कोयले की शक्ति, वन संपदा, स्टील की ताकत, विकसित भारत को तेज गति देने की ताकत है। 10 साल में मेरा काम देखा है, सेवा का मुझे मौका दिया है, कोई छुट्टी लिए बिना दिन-रात सेवा कर रहा हूं। मैंने अपने लिए कुछ नहीं किया।
    – आपके लिए जीता रहा हूं, जूझता रहा हूं क्या कुछ नहीं हुआ 10 साल में। महासमुंद सहित अन्य जगह पर पांच नए मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए। घर-घर तक बिजली, सस्ती गैस कनेक्शन दिया। साथ ही कांग्रेस ने विकास को पटरी से उतारने का काम किया।
    – भाजपा ने नक्सली हिंसा, भ्रष्टाचार कम किया। माओवादी-नक्सलवाद को जड़ से समाप्त करके रहूंगा।
    – कांग्रेस में एक रुपए में 85 पैसे को कौन सा पंजा लूट लेता था? मोदी को अवसर दिया तो सबसे पहले लूट की दुकान पर ताला लगा दिया। कई करोड़ जनधन खाता खोला। छत्तीसगढ़ में पौने दो करोड़ खाता खोला गया। 34 लाख करोड़ रूपए जनता के खाते में भेजा गया।
    – मैं 24×7, 2047 के लिए खप जाऊंगा। एक सांसद ही नहीं चुनना है, देश का उज्ज्वल भविष्य चुनना है। राष्ट्र निर्माण का यह मौका ना गवाएं।
    – कांग्रेस का शाही परिवार खुद को वोट देने लायक नहीं रहा है
    – आपके माता-पिता, मेरे माता-पिता है, उनके इलाज की व्यवस्था आपका यह बेटा करेगा।
    – 18 लाख पक्का आवास गरीब परिवारों को मिलना मोदी की गारंटी है