सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 6 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 6 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 6 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 6 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 6 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 6 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 7 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 7 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 8 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 8 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 8 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 8 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 8 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 9 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 9 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 9 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 10 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 10 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 10 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत भागलपुर से की, PM मोदी पर हमला, अंबानी-अडानी को भी लपेटा

भागलपुर
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बिहार में चुनावी अभियान की शुरुआत भागलपुर से की। शहर के सैंडिस कंपाउंड में महागठबंधन के प्रत्याशी और कांग्रेस लीडर अजीत शर्मा के पक्ष में वोट करने  के लिए जनसभा में लोगों को संबोधित किया। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने बीजेपी और एनडीए के नेताओं के साथ केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। राहुल  की सभा में आरजेडी के  तेजस्वी यादव और महागठबंधन में हाल ही में शामिल हुए वीआईपी के मुकेश सहनी समेत कांग्रेस के कई नेता मंच पर मौजूद थे।

सैंडिस कंपाउंड में जुटी भीड़ को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि आज हिंदुस्तान में 22 ऐसे लोग हैं जिनके पास 70 करोड़ हिंदुस्तानियों के बराबर संपत्ति है। नरेंद्र मोदी ने दस सालों में ऐसा हाल बना दिया है कि हिंदुस्तान में 70 करोड़ लोग ऐसे हैं जिनकी दैनिक आमदनी 100 रुपए से कम है। एक तरफ अंबानी अडानी है जिन्हें देश की संपत्ति का बड़ा हिस्सा दिया गया है तो दूसरी ओर गरीब, किसान, मजदूर हैं और छोटे व्यापारी हैं जो 10 सालों से नरेंद्र मोदी की सरकार में पीस रहे हैं। सरकार की जीएसटी, नोटबंदी जैसी गलत नीतिओं के कारण छोटे व्यापारी और कारोबारी समाप्त हो रहे हैं और बेरोजगारी बढ़ रही है।

राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विकास कार्यों में विफल रहने के कारण देश की जनता का ध्यान भटकने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वह कभी आपका ध्यान इधर ले जाएंगे तो कभी उधर भटका देंगे और जब आप इधर-उधर देखने में व्यस्त हो जाएंगे तो प्रधानमंत्री आपका हिस्सा 10-15 गिने चुने लोगों के बीच बांट देंगे। राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर देश की संपत्तियां निजी हाथों को थमाने का आरोप लगाते हुए कहा कि भारत के हवाई अड्डे, बिजली  घर, खान, सोलर पावर और विंड पावर के यूनिट, डिफेंस सेक्टर जैसे महत्वपूर्ण चीजें अडानी के हाथों में पकड़ा दिया गया है।

राहुल गांधी ने कहा इस बार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। एक और जहां राजद, कांग्रेस, लेफ्ट पार्टी और उनके सहयोगी हैं तो दूसरी ओर बीजेपी और आरएसएस जैसी ताकतें हैं। यह चुनाव संविधान को बचाने का चुनाव है क्योंकि आरएसएस के लोग संविधान को खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। वे लोकतंत्र पर खतरा उत्पन्न कर रहे हैं तो दूसरी ओर इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि आज तक गरीब लोगों को जो मिला है वह संविधान के कारण ही नसीब हुआ है। अगर संविधान खत्म हो जाएगा तो जो भी प्रगति हुई है वह सब रुक जाएगी। गरीबों के लिए जो भी हो रहा है वह उसे खत्म कर दिया जाएगा। राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी के 400 पार का दवा फेल हो जाएगा। इन्हें लोकसभा चुनाव 2024 में 150 सीटों से संतोष करना पड़ेगा। उससे ज्यादा एक भी सीट नहीं मिलेगी।