सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 4 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 4 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 4 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 5 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 5 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 5 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 5 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 5 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 6 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 6 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 6 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 6 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 7 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 7 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 7 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 8 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 8 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 9 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 9 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- संकेत मिल चुके हैं कि देश में राम राज्य स्थापित होेने जा रहा

हैदराबाद
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा कि अब इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि देश में राम राज्य स्थापित होेने जा रहा है। सिकंदराबाद में एक रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंंत्री ने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि भारत में राम राज्य की स्थापना जल्द ही होगी। बता दें कि केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंंने दावा किया है कि बीजेपी जो कुछ भी वादा करती है, उसे पूरा करके ही दम लेती है। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 में जब बीजेपी सत्ता में आई थी, तो यह वादा किया था कि हमें दुनिया की कोई भी ताकत राम मंदिर का निर्माण करने से नहीं रोक सकती और ऐसा अब हमने करके दिखा भी दिया।

उन्होंने कहा कि इस बार हमने अपने घोषणापत्र में वादा किया है कि अगर हम सत्ता में आते हैं, तो समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने सवाल पूछा कि प्रगतिशील इस्लामिक राज्यों में समान नागरिक संहिता प्रभावी है। केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि सीएए को लेकर अल्पसंख्यक समुदाय के बीच गलतफहमी पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सीएए की वजह से किसी की भी नागरिकता नहीं जाएगी।

उन्होंने कहा कि बीजेपी पर धार्मिक आधार पर भेदभाव के आरोप लगाए जाने के बावजूद भी विश्व के शीर्ष पांच मुस्लिम देशों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि बीजेपी तुष्टिकरण की नीति पर नहीं चलती है। हम जाति और धर्म के आधार पर नहीं, बल्कि न्याय और मानवता के आधार पर राजनीति करते हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि अब तक बीजेपी की अगुवाई में केंद्र सरकार पर भ्रष्टाचार के एक भी आरोप नहीं है, जबकि केंद्र में जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही है, तब-तब कई घोटाले हुए हैं। यहां तक की उनके नेताओं को सलाखों के पीछे भी जाना पड़ा है।उन्होंने कहा कि हम सरकार बनाने के लिए नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे बीजेपी से सीख सकते हैं कि कैसे देश को चलाया जाता है।

उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का मान और सम्मान बढ़ाया है। आज की तारीख में हर मसले के लिए लोग भारत की ओर देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरी है, जबकि 2014 से पहले यह 11वें पायदान पर था।

उन्होंने कहा कि सभी अर्थशास्त्री इस बात से सहमत हैं कि भारत विश्व की सर्वाधिक तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। 2027 तक यह विश्व की तीन शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं की सूची में शामिल हो चुकी होगी। कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह देश की सर्वाधिक पुरानी पार्टी है, जो तुष्टिकरण की राजनीति पर चलती है।

इसके साथ ही उन्होंने भारत राष्ट्र समिति पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह पार्टी अब भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है और आम जनता के पैसे को लूट रही है। उन्होंने कहा कि तेलंगाना के लोग इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे।

केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी राज्य की सभी 17 लोकसभा सीटों पर जीत सुनिश्चित करने की अपील की। इसके साथ ही उन्होंने पिछले पांच साल में अपने विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विकास कार्यों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास तेलंगाना की जनता से वोट मांगने का कोई नैतिक हक नहीं है, क्योंकि यह पार्टी पिछले 100 दिनों में 6 में से कोई भी गारंटी पूरा नहीं की है।