सोमवार, 30 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 3 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 4 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 4 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 4 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 4 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 4 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 4 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 5 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 5 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 5 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 5 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 6 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 6 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 6 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 7 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 7 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 7 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 8 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 8 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

नितिन गडकरी ने वोट डालने के बाद कहा- बीजेपी इस बार 400 सीट का आंकड़ा हासिल करेगी

 नागपुर

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में महाराष्ट्र की नागपुर सीट पर शुक्रवार को मतदान चल रहा है. यहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी मैदान में हैं. नागपुर उनका गृह शहर भी है. यहां से उनके सामने कांग्रेस के विकास ठाकरे मैदान में हैं. ठाकरे फिलहाल नागपुर वेस्ट विधानसभा सीट से विधायक भी हैं. वोट डालने के बाद गडकरी ने कहा कि हम आज लोकतंत्र का उत्सव मना रहे हैं. हर किसी को वोट करना चाहिए. यह हमारी मौलिक जिम्मेदारी है. आप किसी भी उम्मीदवार को वोट कर सकते हैं, लेकिन वोट डालना ज्यादा महत्वपूर्ण है. इसके साथ ही उन्होंने शहर के मतदाताओं से अपील की कि वे जल्दी से जल्दी अपना वोट डाल लें क्योंकि दिन चढ़ने के साथ गर्मी बढ़ जाएगी.

वोट डालने के बाद उन्होंने कहा कि वह इस सीट से अपनी जीत को लेकर 101 फीसदी आश्वस्त हैं. वह यहां से वोटों के अच्छे अंतर से जीत हासिल करेंगे. गडकरी ने आगे कहा कि बीते 2019 के चुनाव में यहां केवल 54 फीसदी वोट पड़े थे. इस बार हमारा लक्ष्य 75 फीसदी तक वोटिंग करवाने का है.

दो बार से सांसद
2019 के लोकसभा चुनाव में नागपुर से नितिन गडकरी को बड़ी जीत मिली थी. उनको कुल पड़े वोटों के 55.7 फीसदी मत मिले थे. उस चुनाव में उनके सामने नाना पटोले थे. वह अभी प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. 2019 में जीत का अंतर 2.16 लाख था. जबकि इससे पहले 2014 में यह अंतर 2.84 लाख का था.

महाराष्ट्र में लोकसभा की 48 सीटें हैं. इस दृष्टि से यह उत्तर प्रदेश के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा सूबा है. 2019 में भाजपा ने यहां की 25 सीटों पर चुनाव लड़ा था और उसमें से 23 पर जीत हासिल की थी. उस वक्त उसने शिवसेना के साथ गठबंधन में यह चुनाव लड़ा था. लेकिन इस बार राज्य की राजनीति पूरी तरह बदल गई है. शिवसेना ही नहीं एनसीपी भी दोफाड़ हो चुकी है. दोनों दलों मुख्य धड़ा भाजपा के साथ है. राज्य की सभी 48 सीटों से लिए पांच चरणों में मतदान हो रहे हैं.