रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 29 मिनट पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 58 मिनट पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 2 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 4 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 4 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 5 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 6 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 6 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश
राजनीति

चिदंबरम बोले ‘तमिलनाडु में क्लीन स्वीप करेगा INDIA ब्लॉक, मोदी-शाह के दौरे से फर्क नहीं पड़ेगा

कंदानूर,

लोकसभा चुनाव के पहले चरण में आज तमिलनाडु की सभी 39 सीटों पर मतदान हो रहा है. इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता पी.चिदंबरम ने आजतक से खास बातचीत की है. उन्होंने कहा, पीएम मोदी और गृह मंत्री शाह ने तमिलनाडु के लोगों को ठेस पहुंचाई है. तमिलनाडु को उचित धनराशि भी नहीं दी गई. पी चिदंबरम ने दावा किया कि तमिनाडु और पुडुचेरी में इंडिया ब्लॉक क्लीन स्वीप करेगा. उन्होंने कहा, इसमें कोई संशय नहीं है, पूरा तमिलनाडु यहां डीएमके के नेतृत्व वाले इंडिया ब्लॉक को वोट करेगा.

बता दें कि शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र से पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम कांग्रेस से उम्मीदवार हैं. तमिलनाडु में 39 लोकसभा सीटें हैं. कांग्रेस और डीएमके के बीच अलायंस है. कांग्रेस को सीट शेयरिंग में 9 सीटें मिली हैं. तमिलनाडु में द्रविड़ राजनीति का दबदबा रहा है. पिछले चुनाव में डीएमके ने कांग्रेस, वाम और अन्य दलों के साथ गठबंधन में 38 सीटें जीतीं थीं. बीजेपी का खाता नहीं खुल सका था.

'तमिलनाडु में कोई लड़ाई नहीं है'

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिंदबरम ने तमिलनाडु के लोगों से वोट फॉर इंडिया का नारा देकर अपील की है. उन्होंने कहा, तमिलनाडु में कोई लड़ाई नहीं है. इंडिया ब्लॉक बहुत आगे है. दूसरे और तीसरे स्थान के लिए एआईएडीएमके और बीजेपी के बीच मुकाबला है.

'लोग उनसे आहत हैं'

उन्होंने तमिलनाडु में पीएम मोदी और अमित शाह के दौरे को लेकर कहा, इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. प्रधानमंत्री मोदी का तमिलनाडु में कई बार स्वागत हो चुका है. वो कहेंगे कि उन्हें इडली और डोसा पसंद है, लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा. लोग उनसे आहत हैं. एक भाषा, एक संस्कृति, एक तरह का खाना, एक तरह की पोशाक को लोग स्वीकार नहीं करते, ये तमिलनाडु के लोगों को पसंद नहीं है.

'अमित शाह ने दो बार दौरा क्यों रद्द किया?'

पी चिदंबरम ने कहा, सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि केंद्र सरकार ने तमिलनाडु को उचित धनराशि देने से इनकार कर दिया है. केंद्र सरकार ने प्रमुख केंद्रीय योजनाओं को यहां लागू नहीं किया है. जहां तक ​​गृह मंत्री अमित शाह का सवाल है तो उन्होंने शिवगंगा लोकसभा क्षेत्र का दौरा करने का वादा किया था लेकिन उन्होंने दो बार अपना दौरा रद्द कर दिया. उन्हें यह बताना चाहिए कि अपना दौरा क्यों रद्द किया?

'तमिलनाडु और पुडुचेरी में क्लीन स्वीप करेगा इंडिया ब्लॉक'

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, महाराष्ट्र और पश्चिम बंगाल जैसे ज्यादा सीटों वाले राज्य अच्छा प्रदर्शन करेंगे लेकिन तमिलनाडु और पुडुचेरी में इंडिया ब्लॉक सभी 40 सीटें जीतेगा.