रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल 1 घंटे पहले व्याख्याता भर्ती परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न, 6827 अभ्यर्थी हुए शामिल मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि 1 घंटे पहले मंडियों में धान के बेहतर दाम मिलने से किसानों का बढ़ा रुझान, आवक में हुई वृद्धि नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली 1 घंटे पहले नशामुक्ति का संदेश लेकर रुद्री से गंगरेल तक निकली युवाओं की साइकिल रैली प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत 1 घंटे पहले प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मुकेश कुमार को मिली बड़ी राहत सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप 1 घंटे पहले सी.एम.हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई पेयजल समस्या, फिर शुरू हुआ सोलर ड्यूल पंप छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू 1 घंटे पहले छत्तीसगढ़ शासन की संवेदनशील पहल : कर्नाटक में फंसे 25 श्रमिकों का कराया गया सुरक्षित रेस्क्यू राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा 1 घंटे पहले राहुल-स्टालिन की परिसीमन पर चर्चा, DMK प्रमुख बोले इतिहास ही हमारा फैसला करेगा रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर 2 घंटे पहले रूस में निजी संपत्तियों पर कब्जा तेज, पुतिन के करीबी अरबपति निशाने पर EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये 2 घंटे पहले EPFO 3.0 से PF खाताधारकों को मिलेगी बैंक जैसी सुविधा, UPI से निकाल सकेंगे 25 हजार रुपये उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 3 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 3 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 3 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 3 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 3 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 4 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 4 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 4 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 5 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 5 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 5 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे बिहार, गया और पूर्णिया में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

पूर्णिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार आ रहे हैं। इस दौरान में पीएम मोदी गया और पूर्णिया में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी के आगमन को लेकर गया और पूर्णिया में सुरक्षा के तगड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूर्णिया की बात करें तो यहां पीएम मोदी दस साल बाद पहुंच रहे हैं। 2014 में पीएम मोदी विपक्षी नेता के तौर पर आए थे। 2024 चुनाव में बतौर पीएम वह लोगों से मुखातिब होंगे। उनके निशाने पर विपक्षी नेता रहेंगे। राहुल गांधी के अलावा लालू और तेजस्वी यादव पर वह सियासी प्रहार जरूर करेंगे। सीमांचल और कोसी के मतदाता से एनडीए के पक्ष में समर्थन मांगेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रंगभूमि मैदान में सीमांचल-कोसी की पहली चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर नहीं होंगे। हालांकि, पीएम के साथ एनडीए के सभी प्रमुख नेतागण मौजूद रहेंगे। पूर्णिया के अलावा कटिहार जिला के जदयू प्रत्याशी भी मंच पर मौजूद रहेंगे।  

पूर्णिया में पीएम के आगमन को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजामात किए गए हैं। रंगभूमि मैदान में केंद्रीय सुरक्षा बलों की टीम तैनात है। 3 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। ड्रोन कैमरे से भी चुनावी सभा स्थल पर नजर रखी जा रही है। इंदिरा गांधी स्टेडियम में हेलीपेड बनाया गया है। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से वह रंगभूमि मैदान पहुंचेंगे। सभा को संबोधित करने के बाद वह बंगाल रवाना होंगे।  

सिर्फ एक रोड पर आवाजाही बंद, पाच जगहों पर पार्किंग :
पूर्णिया में पारा आग उगल रहा है। ऐसे में पीएम को सुनने वालों को दिक्कत न हो इसके लिए सभा स्थल पर तीन हैंगर का निर्माण किया गया है। ताकि धूप में लोग परेशान न हो। गिरिजा चौक से रंगभूमि मैदान रोड ही आमलोगों के लिए बंद रहेगा। बाकी सभी सड़कें खुली रहेंगी। शहर के चारों दिशाओं में पांच स्थलों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम :
-12.10 में पूर्णिया एयरपोर्ट पर आगमन
-12.15 में एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर से रवाना
-12.35 में रंगभूमि मैदान हेलीपेड पर आगमन
-12.45 में रंगभूमि मैदान सभा स्थल पर आगमन
-12.45 से 13.25 तक प्रधानमंत्री का संबोधन
-13.35 बजे पूर्णिया हेलीपेड से बेलूरघाट (बंगाल) रवाना