रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 7 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 7 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 7 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 8 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 8 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 8 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 8 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 8 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 8 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 9 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 9 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 9 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 10 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 10 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 11 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 11 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 12 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
व्यापार

वोडाफोन आइडिया को छह से नौ महीने में चुनिंदा इलाकों में 5जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद

वोडाफोन आइडिया को छह से नौ महीने में चुनिंदा इलाकों में 5जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद

अंबुजा सीमेंट्स तमिलनाडु में माई होम समूह की सीमेंट 'ग्राइंडिंग' इकाई का करेगी अधिग्रहण

रिलायंस कैपिटल ऑडिट मामला: एनएफआरए ने एक ऑडिट कंपनी, दो ऑडिटर पर लगाया जुर्माना

मुंबई
 दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया (वीआई) को छह से नौ माह में चुनिंदा इलाकों में 5जी सेवाएं शुरू करने की उम्मीद है।

कंपनी के मुख्य कार्यकारी अक्षय मूंदड़ा ने अपने 18,000 करोड़ रुपये के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) से पहले सोमवार को यह बात कही।

मूंदड़ा ने कहा कि 5जी सेवाओं को शुरू करना जनता से पूंजी जुटाने के उद्देश्यों में से एक है और एक बार कोष आने के बाद….इसे शुरू करने का काम शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 5जी की शुरुआत से अगले 24-30 महीने में कंपनी के कुल राजस्व में इसकी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत होगी।

हालांकि, मूंदड़ा ने 5जी सेवाएं कब शुरू की जाएंगी, इसपर कोई विशिष्ट समयसीमा साझा नहीं दी।

उन्होंने कहा कि इसकी शुरुआत के लिए 5,720 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है और बातचीत पहले ही शुरू हो चुकी है।

मूंदड़ा ने इसकी शुरुआत किस स्थान से की जाएगी यह जानकारी भी नहीं दी।

गौरतलब है कि इसके दोनों प्रतिद्वंद्वी भारती एयरटेल और रिलायंस जियो कई महीने पहले ही 5जी सेवाएं पेश कर चुकी हैं।

दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया के निदेशक मंडल ने 18,000 करोड़ रुपये तक के इक्विटी शेयरों के अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) को मंजूरी दी है। एफपीओ 18 अप्रैल को खुलकर 22 अप्रैल को बंद होगा। इसका मूल्य दायरा 10-11 रुपये प्रति इक्विटी शेयर निर्धारित किया गया है।

अंबुजा सीमेंट्स तमिलनाडु में माई होम समूह की सीमेंट 'ग्राइंडिंग' इकाई का करेगी अधिग्रहण

नई दिल्ली
अंबुजा सीमेंट्स तमिलनाडु के तूतीकोरीन में माई होम समूह की सीमेंट 'ग्राइंडिंग' इकाई का कुल 413.75 करोड़ रुपये में अधिग्रहण करेगी।

अडाणी समूह का हिस्सा अंबुजा सीमेंट्स ने सोमवार को बयान में बताया कि माई होम समूह की सीमेंट 'ग्राइंडिंग' इकाई का अधिग्रहण करने के लिए एक निश्चित समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

इकाई की क्षमता 1.5 एमटीपीए है।

बयान के अनुसार, '' आंतरिक स्रोतों के जरिए 413.75 करोड़ रुपये के कुल मूल्य पर अधिग्रहण से तमिलनाडु और केरल के दक्षिणी बाजारों में कंपनी को तटीय पहुंच बढ़ाने में मदद मिलेगी।''

अडाणी समूह के सीमेंट व्यवसाय के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अजय कपूर ने कहा, '' बुनियादी ढांचे और भौगोलिक लाभों के अलावा अंबुजा सीमेंट्स को मौजूदा डीलर नेटवर्क भी मिलेगा। कंपनी वर्तमान कर्मचारियों को बनाए रखेगी जिससे इस बदलाव को सुचारु रूप से अंजाम देने में मदद मिलेगी।''

रिलायंस कैपिटल ऑडिट मामला: एनएफआरए ने एक ऑडिट कंपनी, दो ऑडिटर पर लगाया जुर्माना

नई दिल्ली
 राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने एक ऑडिट कंपनी और दो ऑडिटर पर कुल 4.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। मामला 2018-19 में रिलायंस कैपिटल की वित्तीय स्थिति की ऑडिटिंग में कथित खामियों से जुड़ा है।

आदेशानुसार, पाठक एचडी एंड एसोसिएट्स पर तीन करोड़ रुपये, परिमल कुमार झा पर एक करोड़ रुपये और विशाल डी शाह पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा झा और शाह पर ऑडिट से जुड़े काम करने पर क्रमश 10 साल और पांच साल की रोक लगा दी गई है।

वित्त वर्ष 2018-19 के रिलायंस कैपिटल के वैधानिक ऑडिट के लिए झा एंगेजमेंट पार्टनर (ईपी) थे और शाह एंगेजमेंट क्वालिटी कंट्रोल रिव्यू (ईक्यूसीआर) पार्टनर थे। कंपनी का 2018-19 में प्राइस वॉटरहाउस एंड को. एलएलपी (पीडब्ल्यू) और पाठक एचडी एंड एसोसिएट्स द्वारा संयुक्त रूप से ऑडिट किया गया था।

एनएफआरए ने 12 अप्रैल के आदेश में कहा कि संदिग्ध धोखाधड़ी की रिपोर्ट करने और अन्य संयुक्त लेखा परीक्षक (पीडब्ल्यू) द्वारा इस्तीफे के बावजूद लेखा परीक्षकों ने ऑडिटिंग के मानकों (एसए) के तहत पर्याप्त प्रक्रियाएं पूरी नहीं की।

एस्टर के निदेशक मंडल ने शेयरधारकों को प्रति शेयर 118 रुपये के विशेष लाभांश की दी मंजूरी

नई दिल्ली
 एस्टर डीएम हेल्थकेयर के निदेशक मंडल ने जीसीसी व्यवसाय की बिक्री से प्राप्त आय में से प्रति शेयर 118 रुपये का विशेष लाभांश देने को मंजूरी दे दी है।

कंपनी बयान के अनुसार, शेयरधारकों को विशेष लाभांश का भुगतान 23 अप्रैल 2024 तक किया जाएगा।

इतने बड़े लाभांश के बावजूद कंपनी के पास जीसीसी व्यवसाय की बिक्री से मिले 1,500 करोड़ रुपये तब भी बचे रहेंगे।

एस्टर डीएम हेल्थकेयर ने हाल ही में अपने भारत और जीसीसी व्यवसायों को अलग करने का फैसला किया था। इसके बाद कंपनी की पूर्ण अनुषंगी कंपनी एफिनिटी होल्डिंग्स लिमिटेड को 90.76 करोड़ अमेरिकी डॉलर नकद मिले थे।