रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर 1 घंटे पहले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल पर वनांचल में पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, रेंगाखार में लगा मेगा स्वास्थ्य शिविर तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत 1 घंटे पहले तमनार के विकास को मिलेगी गति- 27 विकास कार्यों के लिए 3.81 करोड़ रुपए स्वीकृत बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत 1 घंटे पहले बांग्लादेश में BNP और अवामी लीग कार्यकर्ताओं के बीच खूनी झड़प, एक की मौत पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध 1 घंटे पहले पीएम मोदी ने महिला आरक्षण पर दिया संदेश, बोले- 33 प्रतिशत कोटा लागू करने के लिए प्रतिबद्ध महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार 1 घंटे पहले महिला IAS अधिकारी से यौन उत्पीड़न के आरोप में TVK विधायक गिरफ्तार न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल 2 घंटे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट में सिराज को मौका नहीं, गंभीर के फैसले पर उठे बड़े सवाल बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत 2 घंटे पहले बीरगांव के विकास को मिलेगी नई रफ्तार – 53 विकास कार्यों के लिए 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम 2 घंटे पहले दिसंबर के पहले हफ्ते में खुलेंगे 5 कंपनियों के IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की रकम संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु 3 घंटे पहले संघ के 100 साल पूरे होने पर मोहन भागवत का संदेश, बोले- भारत बनेगा विश्व गुरु मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान 3 घंटे पहले मन की बात में पीएम मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां, बिहार म्यूजियम को मिली वैश्विक पहचान सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार 3 घंटे पहले सेवा सेतु बना सपनों की उड़ान का आधार, महज एक घंटे में मिला आय प्रमाण पत्र, रवीना का नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र 4 घंटे पहले सेवा सेतु से साकार हो रही सुशासन की संकल्पना, महज एक घंटे में मिला केंद्रीय जाति प्रमाण पत्र पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना 4 घंटे पहले पाकिस्तान की महीनों की चुप्पी टूटी, हूती हमलों के बीच सऊदी अरब भेजी सेना शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार 5 घंटे पहले शेख हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश वापसी की तैयारी, सड़क मार्ग से सीमा पार करने पर विचार अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस 5 घंटे पहले अभिषेक बनर्जी की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी वीडियो शेयर करने के आरोप में बंगाल पुलिस ने दर्ज किया केस अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी 5 घंटे पहले अमेरिका के लॉस एंजेल्स में 5.0 तीव्रता का भूकंप, लगातार 40 झटकों से मची अफरा-तफरी इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज 5 घंटे पहले इजरायल में सत्ता साझेदारी पर सियासी घमासान, नेतन्याहू और आइजनकोट की अहम बैठक आज डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश 6 घंटे पहले डेनमार्क ने भारत को बताया महाशक्ति, रक्षा से लेकर एआई तक पांच साल का सहयोग बढ़ाएंगे दोनों देश पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख 6 घंटे पहले पीएम मोदी ने बीजेपी के चिंतन शिविर में बिताए 12 घंटे, पदाधिकारियों को दी जमीनी राजनीति की सीख महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए 6 घंटे पहले महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक पर सरकार की रणनीति सफल, कई विपक्षी दल समर्थन में आए
राजनीति

सीएम भगवंत मान ने तिहाड़ में अरविंद केजरीवाल से की मुलाकात

नई दिल्ली

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की है। भगवंत मान ने कहा कि इस मुलाकात के दौरान शीशे के पार केजरीवाल से फोन पर बात करवाई गई। भगवंत मान ने कहा, 'मैंने उनसे पूछा कि आप कैसे हो? तो उन्होंने कहा मेरी चिंता मत करो और बताओ की पंजाब का क्या हालचाल है? मैंने उनसे कहा कि पंजाब का हालचाल ठीक है।' भगवंत मान ने कहा कि केजरीवाल को जेल में सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। क्रिमिनल वाली सहूलियत भी केजरीवाल को नहीं मिली है। तिहाड़ में केजरीवाल से मुलाकात के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा सलूक किया जा रहा है जैसे वो कोई जघन्य अपराधी हों। इस मुलाकात के दौरान शीशे की दीवार लगाई गई थी।'

भगवंत मान ने कहा कि तिहाड़ जेल में सीएम केजरीवाल को उनसे किसी आतंकवादी की तरह मिलवाया गया। ये तो तानाशाही की हद है। भगवंत मान ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'करीब आधे घंटे तक मुलाकात हुई है। इस दौरान दिल काफी भारी हो गया और बड़ी मुश्किल से मैं खुद को संभाल पाया। जो हार्ड कोर अपराधी होते हैं वैसी भी सुविधा अरविंद केजरीवाल को नहीं मिल रही है। जिस शीशे की दीवार के बीच बातचीत करवाई गई वो शीशा भी गंदा था। उनकी शक्ल भी नजर नहीं आ रही थी। अरविंद केजरीवाल कट्टर ईमानदार हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।'

भगवंत मान ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल का कसूर क्या है? उन्होने अस्पताल बना दिए,  उन्होंने मोहल्ला क्लिनिक बना दिए, उन्होंने स्कूल बना दिए,…क्या यही कसूर है उनका। आप उनको ऐसे ट्रीट कर रहे हैं जैसे देश का बहुत बड़ा आतंकवादी पकड़ लिया हो। दिल्ली के मुख्यमंत्री ने मुझसे कहा है कि INDIA ब्लॉक के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार के लिए मैं अलग-अलग जगहों पर जाऊं।'

पंजाब के सीएम ने आगे कहा, 'इससे पहले जब पी चिदंबरम जेल में थें औऱ जब सोनिया गांधी उनसे मिलने आती थीं तब एक कमरे में उनको बैठा कर वन टू वन मुलाकात कराते थे। आज शीशे के पार जैसे बहुत बड़ा कोई क्रिमिनल बैठा हो सामने। शीशे के पार फोन पर बात करवाई गई है ये तो हद है। ये इनको बहुत महंगी पड़ेगी। केजरीवाल ने पारदर्शिता की राजनीति शुरू की थी उनके साथ ऐसा ट्रीटमेंट। आम आदमी पार्टी की सोच को कैसे खत्म करेंगे।' पंजाब के सीएम ने कहा कि चार जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद आम आदमी पार्टी एक मजबूत राजनीतिक ताकत बनकर उभरेगी। आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि अगले हफ्ते से अरविंद केजरीवाल जेल में दो मंत्रियों को बुलाएंगे और मुद्दों पर चर्चा करेंगे।