रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 22 मिनट पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 32 मिनट पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 52 मिनट पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 1 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 1 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 2 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 2 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 13 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 13 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 13 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 14 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 14 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 14 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 14 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 14 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 14 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त
राजनीति

उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका, 400 नेता-कार्यकर्ता शिंदे की शिवसेना में शामिल

मुंबई

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका लगा है। आम चुनाव से कुछ दिन पहले जलगांव (Jalgaon News) के 400 नेता और कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shiv Sena) में शामिल हो गए।
जलगांव (Jalgaon News) में शिवसेना (यूबीटी) के पदाधिकारियों समेत 400 कार्यकर्ता एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए हैं। सभी ने बीती रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में शिवसेना का दामन थामा। इस दौरान मंत्री गुलाबराव पाटील, बुलढाणा के विधायक प्रतापराव जाधव, एरंडोल के विधायक चिमनराव पाटिला उपस्थित थे।

बताया जा रहा है कि जलगांव जिले के अमलनेर और चोपड़ा क्षेत्र के उद्धव ठाकरे गुट और शरद पवार की एनसीपी के लगभग 400 कार्यकर्ता और प्रमुख पदाधिकारी देर रात मुख्यमंत्री शिंदे की उपस्थिति में शिवसेना में शामिल हुए। ये सभी नेता व कार्यकर्ता करीब 60 से 70 गाड़ियों में सवार होकर बुलढाणा के बुलढाणा रेजीडेंसी क्लब पहुंचे थे।

किन-किन नेताओं ने बदला पाला?

जलगांव जिले के एरंडोल विधानसभा क्षेत्र के राष्ट्रवादी शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट के पदाधिकारी शिवसेना में शामिल हुए है। इसमें शरद पवार गुट के पूर्व तालुका अध्यक्ष मनोज पाटिल, पूर्व शहर अध्यक्ष बबलू चौधरी, अमोल तंबोली, भानुदास वारके, आरिफ मिस्त्री, उद्धव गुट के बाला कलवंत, दिलीप चौधरी, अनिल भोई, विलास भोई, नरेश सोनावणे आदि नेता शामिल है।

इस दौरान जल आपूर्ति मंत्री गुलाबराव पाटिल, बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र के महायुति के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव, विधायक संजय गायकवाड, विधायक चिमनराव पाटिल, जिला प्रमुख वासुदेव पाटिल और शिवसेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
चुनाव से ठीक पहले जलगांव जिले से इतनी बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं का साथ छोड़कर जाना उद्धव ठाकरे खेमे के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।