रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 7 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 8 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 8 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 8 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 9 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 9 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 9 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 9 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 9 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 9 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 9 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 10 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 10 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 10 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 11 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 11 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 12 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 12 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 12 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 13 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
व्यापार

लोकसभा चुनाव में मतदाताओं तक पहुंचने के लिए भाजपा, कांग्रेस और आप वर्चुअल विज्ञापनों का सहारा ले रही

नईदिल्ली
लोकसभा चुनाव की आभासी सियासी जंग भी बेहद दिलचस्प है। मतदाताओं तक सीधे पहुंच बनाने वाले इस प्लेटफाॅर्म पर दिल्ली में मुकाबला अभी भाजपा व कांग्रेस के बीच दिख रहा है। गूगल एड व मेटा के सियासी विज्ञापन इसका सहारा बने हैं। आने वाले दिनों में इसमें बढ़ोतरी की उम्मीद है। जानकारों के अनुसार आभासी दुनिया में पार्टियां तीन तरीके से मतदाताओं तक पहुंच रही हैं। इसमें दो बड़े प्लेटफाॅर्म गूगल एड और मेटा है। पार्टियां दोनों प्लेटफाॅर्म पर लुभावने विज्ञापन दिखाकर मतदाताओं को अपने हक में लामबंद करने की कोशिश कर रही हैं। इसकी एवज में राजनीतिक दलों को खर्च भी करना पड़ता है। तीसरा तरीका एन्फ्लूएंसर होता है, जिस पर होने वाले खर्च का पता करना पाना आसान नहीं होता।

आंकड़ों के अनुसार लोकसभा चुनाव घोषित होने के बाद से भाजपा के साथ कांग्रेस ने भी इस माध्यम पर भरोसा जताया है। बीते करीब एक महीने में गूगल एड पर कांग्रेस ने 43.07 लाख रुपये व भाजपा ने 56.4 लाख रुपये खर्च किए हैं। वहीं, मेटा पर आंकड़ा क्रमश: पचास हजार व 1.76 लाख रुपये का है। दूसरी तरफ आप ने अभी तक मेटा पर सिर्फ सात लाख रुपये खर्च किए हैं। —–

हर दिन औसतन एक हजार डिजिटल विज्ञापन
गूगल एड ट्रांसपेरेंसी सेंटर की ओर से जारी किए गए डेटा के मुताबिक, राजनीतिक दलों ने चुनाव की घोषणा के दिन से लेकर अब तक दिल्ली में दिखाए जाने वाले 32,336 डिजिटल विज्ञापन जारी किए हैं। इस लिहाज से हर दिन एक हजार और हर घंटे 44 से ज्यादा विज्ञापन यूजर तक पहुंच रहे हैं। इस पर होने वाला खर्च 1.16 करोड़ रुपये है। इस मामले में भाजपा ने सबसे अधिक रुपये खर्च किए हैं। भाजपा ने 16 मार्च से अब तक लगभग 56 लाख रुपये गूगल एड पर खर्च किए हैं, जबकि कांग्रेस ने इस अवधि में 43 लाख रुपये खर्च किए हैं। आप ने अभी तक गूगल एड्स पर भरोसा नहीं जताया है।

उधर, मेटा की एड लाइब्रेरी रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक माह में 10 अप्रैल तक भाजपा ने केवल इंस्टाग्राम और फेसबुक पर ऑनलाइन विज्ञापनों में 1.76 करोड़ रुपये खर्च किए हैं, जबकि इस अवधि के दौरान कांग्रेस ने विज्ञापनों पर करीब दस हजार रुपये ही खर्च किए हैं। हालांकि, आप ने मेटा में रुचि दिखाई है। पार्टी ने फेसबुक और इंस्टाग्राम पर सात लाख रुपये खर्च किए हैं।

एक करोड़ यूजर तक पहुंचा एड
दिलचस्प यह कि यूजर तक पहुंच भी एड लग-अलग रही है। डेटा के मुताबिक, भाजपा के एक फोटो विज्ञापन को गूगल ने एक करोड़ से अधिक बार यूजर को दिखाया है। 23 दिनों में इस पर सिर्फ तीन लाख रुपये खर्च किए। वहीं, कांग्रेस का वीडियो विज्ञापन पांच लाख रुपये खर्च करने पर 45 लाख बार यूजर को दिखाया गया है। विशेषज्ञ बताते हैं कि फोटो विज्ञापन सस्ता पड़ता है,जबकि वीडियो व पॉड कॉस्ट महंगा पड़ता है।

विज्ञापन में पार्टियों के दावे:

    भाजपा का विज्ञापन सकारात्मक व अपनी योजनाओं को प्रचार करने वाला है। साथ में बीच-बीच में दावा भ्रष्टाचार हटाने का भी है।

    कांग्रेस व आप के ज्यादातर विज्ञापनों में भाजपा व केंद्र सरकार को कठघरे में खड़ा किया गया है। बीच-बीच में वादे व इरादों पर दोनों दल चर्चा करते हैं।

यूं होता विज्ञापन:
पार्टियां डिजिटल प्लेटफार्म पर क्षेत्र, आयु, वर्ग व पसंद के आधार पर लक्षित समूह बनाती हैं। इसके बाद बजट और उसे चलाने की अवधि भी तय की जाती है। फिर, यह विज्ञापन यूट्यूब वीडियो, वेबसाइट, एप आदि के जरिए यूजर तक पहुंचाता है। यूजर अपनी पसंद व जरूरत के अनुसार विज्ञापन पर जब अपनी प्रतिक्रिया देते हैं, तब विज्ञापन का मकसद पूरा हो जाता है।

संजीदगी से तय होता कंटेंट
विशेषज्ञ बताते हैं कि आज के दौर में नियम सख्त हैं। चुनाव आयोग भी निगरानी कर रहा है। ऐसे में विज्ञापन का कंटेंट तय करने में संजीदगी दिखानी पड़ती है। अगर विज्ञापन नियमों को तोड़ता है तो उसे गूगल एड व मेटा से हटा दिया जाता है।