रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में 46 मिनट पहले यामी गौतम का सपना था IAS बनना, किस्मत ने पहुंचाया बॉलीवुड की दुनिया में PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज 56 मिनट पहले PF खाते से किस्तों में पैसा निकालने पर नहीं लगेगा टैक्स, बची रकम पर मिलेगा ब्याज दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट 1 घंटे पहले दिसंबर 2026 में 19 दिन बंद रहेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स 1 घंटे पहले Royal Enfield Himalayan 750 लॉन्च, 4.89 लाख रुपये कीमत के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 1 घंटे पहले FY27 में अदाणी समूह का कैपेक्स 41% बढ़कर 2.2 लाख करोड़ रुपये पहुंचने का अनुमान 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी 1 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स की 11 बड़ी मांगें, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर मांगी पेंशन बढ़ोतरी रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट 2 घंटे पहले रेलवे का बड़ा फैसला, फरवरी तक 20 ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें पूरी लिस्ट परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 2 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 2 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 13 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 13 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 13 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 13 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 14 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 14 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 14 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 14 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 14 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 14 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 14 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त
राजनीति

सहारनपुर में सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- हर बार नया झूठ फैलाते हैं

सहारनपुर
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में सपा-कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि वे हर बार कोई नया झूठ फैलाते हैं। उन्होंने 2017 में कहा कि ब्राह्मण नाराज हैं, 2019 में कहा कि जाट नाराज हैं और अब 2024 में कह रहे हैं कि क्षत्रिय समाज नाराज है, जबकि सपा-बसपा से पूरा प्रदेश ही नाराज है। सहारनपुर सीट से भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी राघव लखनपाल शर्मा के समर्थन में बेहट रोड स्थित पानसर के किसान विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि क्षत्रिय समाज हमारा है… हम उसे मना लेंगे।

उन्होंने कहा कि राघव लखनपाल शर्मा जैसा सरल व्यक्तित्व कहीं नहीं मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज विश्व भारत की ताकत को पहचान रहा है। भाजपा की कथनी-करनी एक है। पार्टी ने अपने घोषणापत्र में देश की जनता से वादा किया था कि जिस दिन संसद में बहुमत मिल जाएगा, जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को समाप्त देंगे। चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान को लैंड कराने वाला भारत दुनिया का पहला देश बन गया, यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में संभव हो सका है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्व के दौरान यूक्रेन में फंसे 22,500 भारतीय बच्चों को सुरक्षित निकलवाया। रूस, यूक्रेन और अमेरिका के राष्ट्रपति से बात कर साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रुकवाया। यह भारत की ताकत है। राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा की हालत यह हो गई है कि वह रोज प्रत्याशी बदलती है, जबकि कांग्रेस को प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं। देश की जनता इस सच्चाई को जानती है कि पीएम मोदी और सीएम योगी अपनी जिम्मेदारी ठीक तरह से निभा रहे हैं। रक्षा मंत्री ने राघव लखनपाल शर्मा के स्वर्गीय पिता निर्भय पाल शर्मा से अपनी पारिवारिक नजदीकियों का जिक्र करते हुए सभी से भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील की।