रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 14 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 16 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
राष्ट्रीय

राज शेखावत को पुलिस ने अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से हिरासत में ले लिया, करने जा रहे थे भाजपा मुख्यालय पर प्रदर्शन

गांधीनगर
गांधीनगर में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुजरात मुख्यालय का घेराव करने जा रहे करणी सेना के नेता राज शेखावत को पुलिस ने मंगलवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे के बाहर से हिरासत में ले लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। क्षत्रिय समुदाय के संगठन करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष शेखावत ने समुदाय पर केंद्रीय मंत्री परषोत्तम रूपाला की टिप्पणी और उन्हें राजकोट लोकसभा सीट के उम्मीदवार के तौर पर हटाने से पार्टी के इनकार के विरोध में  प्रदेश भाजपा मुख्यालय 'कमलम' का घेराव करने का आह्वान किया था।
 
महाराजाओं ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के आगे घुटने टेक दिए
सहायक पुलिस आयुक्त (जी डिवीजन) वी.एन. यादव ने कहा, "हमने राज शेखावत को हवाई अड्डे से हिरासत में ले लिया है।" रूपाला ने 22 मार्च को राजकोट में एक सभा को संबोधित करते हुए टिप्पणी की थी कि तत्कालीन महाराजाओं ने विदेशी शासकों और अंग्रेजों के आगे घुटने टेक दिए थे। रूपाला ने कहा था कि इन महाराजाओं ने उनके साथ रोटी-बेटी का संबंध रखा। रूपाला ने पहले ही अपनी टिप्पणियों के लिए माफी मांग ली है लेकिन समुदाय की समन्वय समिति ने इसे स्वीकार नहीं किया और कहा कि वह लोकसभा चुनाव के बाद वही भाषा बोल सकते हैं।

राजपूत समुदाय के सदस्यों ने इस टिप्पणी को अपने अपमान के रूप में देखा। उन्होंने भाजपा से रूपाला की उम्मीदवारी वापस लेने या हार का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। मंगलवार को शेखावत जैसे ही अहमदाबाद हवाईअड्डे से बाहर निकले, पुलिस की एक टीम ने उन्हें अपने साथ ले गई। जब उन्हें हिरासत में लिया गया और पुलिस उन्हें ले गई तब करणी सेना के कई कार्यकर्ता भी हवाई अड्डे पर मौजूद थे।

एक्स पर कहा भगवा झंडे और लाठियों के साथ विरोध प्रदर्शन
शेखावत ने रविवार को ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने मंगलवार को अपराह्न 2 बजे ‘कमलम' का घेराव करने की योजना बनाई है और क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों और उनके समर्थकों से भगवा झंडे और लाठियों के साथ आने और विरोध में शामिल होने के लिए कहा है। इस बीच, क्षत्रिय समुदाय के सदस्यों द्वारा विरोध प्रदर्शन करने की धमकी के मद्देनजर प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। रूपाला की टिप्पणी पर नाराजगी के बीच शेखावत ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था। रूपाला द्वारा अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगने के बावजूद, राजपूत समुदाय के सदस्यों ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन किया है। गुजरात की सभी 26 लोकसभा सीट पर एक ही चरण में 7 मई को मतदान होगा।