रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? 1 घंटे पहले परिसीमन के बाद बदलेगा देश का चुनावी नक्शा, किन राज्यों में नहीं बढ़ेंगी लोकसभा सीटें? भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना 1 घंटे पहले भारत का नया मिसाइल शील्ड तैयार, अग्नि-5 और K-4 के बीच चीन की बढ़ी चिंता; S-400 से तुलना नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 11 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 12 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 12 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 12 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 12 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 12 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 12 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 12 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 13 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 13 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 13 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 13 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 13 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 15 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 15 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 16 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 16 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी
राष्ट्रीय

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. हेडगेवार बनाकर गए रीति, ना कोई इलेक्शन और ना कोई सेलेक्शन

नई दिल्ली
दुनिया के सबसे बड़े सांस्कृतिक और सामाजिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के करीब 100 वर्ष पूरे होने वाले हैं। 1925 में विजयदशमी के मौके पर डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार ने इसकी स्थापना की थी और वह इसके प्रथम सरसंघचालक भी थे। आरएसएस की शब्दावली में उन्हें आद्य सरसंघचालक कहा जाता है। हर वर्ष चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन हिंदू कैलेंडर के अनुसार उनकी जयंती भी मनाई जाती है। इस अवसर पर अकसर शाखाओं में आरएसएस आयोजन करता है और स्वयंसेवकों को उनके जीवन एवं स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान के बारे में बताया जाता है।

आज नवरात्रि के पहले दिन पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत तमाम हस्तियों ने आरएसएस के पहले सरसंघचालक को श्रद्धांजलि अर्पित की है, जिन्हें संघ में डॉ. साहब के उपनाम से भी ख्याति प्राप्त रही है। पेशे से डॉक्टर रहे केशव बलिराम हेडगेवार स्वतंत्रता आंदोलन में भी शामिल रहे थे और एक समय में कांग्रेस के मध्य प्रांत के अध्यक्ष रहे थे। 1889 में जन्मे डॉ. हेडगेवार की आयु बहुत लंबी नहीं थी और 1940 में उनका निधन हो गया था। लेकिन 51 सालों के संक्षिप्त जीवन में ही उन्होंने हिंदू राष्ट्र की सांस्कृति एकता के लिए जो प्रयास किए थे, वह आज भी मायने रखते हैं।

यही नहीं आज भाजपा और संघ परिवार के रूप में एक वैचारिक वट वृक्ष लगभर हर क्षेत्र में खड़ा हुआ, वह उनके ही रोपे एक पौधे का परिणाम है। वर्तमान में आरएसएस के सरसंघचालक के तौर पर मोहन भागवत को दायित्व दिया गया है, जो संघ के छठे सरसंघचालक हैं। आरएसएस में सरसंघचालक का पद शीर्ष होता है, हालांकि कामकाज की जिम्मेदारी सरकार्यवाह को होती है, जिसे हम सरल भाषा में संघ के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के तौर पर भी समझ सकते हैं। सरसंघचालक के चुनाव की प्रक्रिया भी बेहद रोचक है और यह किसी आम संगठन में वोटिंग या फिर मनोनीत करने जैसी नहीं होती।

ना चुनाव और ना मनोनयन, फिर कैसे होता है सरसंघचालक पर फैसला
आरएसएस से जुड़े एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि आरएसएस के सरसंघचालक का ना चुनाव होता है और ना ही मनोनयन किया जाता है। उन्हें सर्वसम्मति से सरसंघचालक की जिम्मेदारी दी जाती है। प्रथम सरसंघचालक डॉ. हेडगेवार अपने निधन से पूर्व माधवराव सदाशिव गोलवार यानी गुरुजी को यह जिम्मा सौंप गए थे। इसके बाद उन्होंने भी बालासाहेब देवरस के लिए एक पर्ची लिख गए थे, जिसमें उन्होंने सर्वसम्मति से उन्हें जिम्मा देने की बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'मैंने कई लोगों से बात करने के बाद तय किया कि देवरस को अगला सरसंघचालक होना चाहिए।'

जब मोहन भागवत को जिम्मेदारी देने का अचानक हुआ था ऐलान
आमतौर पर आरएसएस के नए सरसंघचालक को जिम्मेदारी तभी मिलती है, जब पहले से पद पर बैठे सरसंघचालक दिवंगत हो गए हों। हालांकि इस मामले में एक अपवाद मोहन भागवत का है, उन्हें पूर्व सरसंघचालक केसी सुदर्शन के रहते हुए ही जिम्मेदारी मिली थी। इस संबंध में भी रोचक प्रकरण है। आरएसएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक चल रही थी। वृत्त प्रस्तुत करने के लिए सरकार्यवाह मोहन भागवत मंच पर आने वाले थे। इसी बीच केसी सुदर्शन ने माइक अपने हाथ में लिया और उन्हें अगला सरसंघचालक नियुक्त किए जाने की घोषणा की।' उन्होंने बताया था कि संगठन के तमाम वरिष्ठ अधिकारियों एवं क्षेत्र कार्यवाह समेत कई लोगों से मंथन के बाद मोहन भागवत को जिम्मेदारी देने का फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है।