रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 8 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 8 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 9 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 9 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 9 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 9 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 9 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 9 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 10 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 10 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 10 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 10 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 10 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 10 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 12 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 12 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 12 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 12 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 13 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 13 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी बढ़ती जा रही

नई दिल्ली
दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, यूपी, बिहार और मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश समेत देश के बड़े हिस्से में गर्मी बढ़ती जा रही है। यूपी के बुंदेलखंड में तो अधिकतम तापमान अभी से 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने लगा है। वहीं दिल्ली एनसीआर में फिलहाल अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस तक बना हुआ है। फिलहाल मामूली राहत है, लेकिन माना जा रहा है कि अगले एक सप्ताह में चुनौती बढ़ने वाली है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश के इलाके में भी तापमान करीब 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। खासतौर पर दोपहर के वक्त गर्मी ज्यादा हो सकती है और बाहर निकलकर काम करने वाले लोगों को समस्या होगी। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 15 अप्रैल के आसपास तापमान में तेजी से इजाफा होगा और यह 40 डिग्री के करीब होगा। यदि तापमान 35 के आसपास रहता है तो ज्यादा गर्मी महसूस नहीं होती, लेकिन 40 से ऊपर बढ़ता स्तर चिंता भी बढ़ाने लगता है। हालांकि इस बीच राहत की एक खबर है कि एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा और 13 से 15 अप्रैल के दौरान बारिश शुरू होगी। यह बारिश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में होगी। इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी बारिश होगी।

यूपी में इस तारीख को होगी बारिश, आंधी और तूफान भी आएगा
दरअसल मौसम विभाग ने दो पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान जताया था। इसके मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में पहला पश्चिमी विक्षोभ 1 से 10 अप्रैल तक सक्रिय होगा। वहीं दूसरा विक्षोभ 13 से 15 अप्रैल के दौरान सक्रिय होगा। इस तरह 15 अप्रैल तक कई राज्यों में गर्मी कम रहेगी, लेकिन कुछ इलाकों में उससे पहले ही बढ़ सकती है। इसके अलावा दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा समेत कई राज्यों में भी 15 अप्रैल के आसपास तापमान में इजाफा होगा। हालांकि राहत की बात है कि बुंदेलखंड, मध्य प्रदेश समेत कई अन्य इलाकों की तुलना में दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में अब भी तापमान थोड़ा कम ही बना हुआ है।

मंगलवार से कम होने लगेगी हवा की गति और फिर बढ़ेगा तापमान
मौसम विभाग के वैज्ञानिक कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि फिलहाल हवा की गति तेज है। इसके चलते भी गर्मी ज्यादा महसूस नहीं हो रही है। लेकिन मंगलवार से यह हवा धीमा हो सकती है और फिर बारिश भी हो सकती है। लेकिन बारिश का दौर निकल जाने के बाद तेज गर्मी होगी और तापमान में बड़ा इजाफा होगा।