रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 6 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
व्यापार

खुदरा महंगाई और तिमाही नतीजे से तय होगी बाजार की चाल

मुंबई
विश्व बाजार के मिलजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर हुई लिवाली की बदौलत बीते सप्ताह आधे प्रतिशत से अधिक की तेजी में रहे घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह चाल अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर रुख, खुदरा महंगाई और कंपनियों के तिमाही नतीजे से तय होगी। बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 596.87 अंक अर्थात 0.81 प्रतिशत की छलांग लगाकर सप्ताहांत पर 74248.22 अंक पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 186.8 अंक यानी 0.84 प्रतिशत मजबूत होकर 22513.70 अंक पर रहा।

समीक्षाधीन सप्ताह में बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली देखी गई, जिससे बाजार को बल मिला। मिडकैप 1508.42 अंक अर्थात 3.84 प्रतिशत की उड़ान भरकर सप्ताहांत पर 40830.54 अंक हो गया। इसी तरह स्मॉलकैप 2866.37 अंक यानी 6.64 प्रतिशत उछलकर 46032.71 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों के अनुसार, अमेरिका में इस वर्ष मार्च में रोजगार के आंकड़े मजबूत रहे। इससे ब्याज दरों में कटौती शुरू करने में और विलंब होने की संभावना है। साथ ही फेडरल रिजर्व आगे जारी होने वाले महंगाई आंकड़े का भी इंतजार कर सकता है। अगले सप्ताह फेड के रुख का बाजार पर असर रहेगा। इसके अलावा ईरान और इजरायल के बीच झड़प से कच्चे तेल की कीमत, डॉलर इंडेक्स और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के निवेश प्रवाह पर भी बाजार की नजर रहेगी।

स्थानीय स्तर पर मार्च के उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) आधारित खुदरा महंगाई और टीसीएस समेत कई दिग्गज कंपनियों के 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष की चौथी तिमाही और पूरे वित्त वर्ष के परिणाम जारी होने वाले है। अगले सप्ताह बाजार को दिशा देने में इन कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। अमेरिकी फेड रिजर्व के जून में ब्याज दरों में कटौती शुरू करने की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर रियल्टी, धातु, दूरसंचार, कमोडिटीज और यूटिलिटीज समेत अठारह समूहों में हुई जबरदस्त लिवाली की बदौलत सोमवार को सेंसेक्स 363.20 अंक की छलांग लगाकर 74,014.55 अंक पर पहुंच गया। साथ ही निफ़्टी 135.10 अंक की तेज़ी के साथ 22,462.00 अंक पर बंद हुआ।

वहीं, विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर पिछले दिवस के रिकॉर्ड भाव पर कोटक बैंक, एचसीएल टेक, आईसीआईआई बैंक और मारुति समेत सोलह दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार की लगातार तीन दिन की तेजी मंगलवार को थम गई। सेंसेक्स 110.64 अंक की गिरावट लेकर 73,903.91 अंक और निफ्टी 8.70 अंक फिसलकर 22,453.30 अंक पर रहा। इसी तरह विदेशी बाजार के कमजोर रुझान के बीच स्थानीय स्तर पर रियल्टी, ऑटो, एफएमसीजी और सर्विसेज समेत आठ समूहों में हुई बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 27.09 अंक की गिरावट के साथ 73,876.82 अंक और निफ्टी 18.65 अंक फिसलकर 22,434.65 अंक पर बंद हुआ।

रिजर्व बैंक की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक में निवेशकों के नीतिगत दरों को यथावत बनाए रखने की उम्मीद में आईटी, सीडी, वित्तीय सेवाएं, यूटिलिटीज और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स समेत तेरह समूहों में हुई दमदार लिवाली की बदौलत पिछले लगातार दो दिन की गिरावट से उबरकर शेयर बाजार ने गुरुवार को ऊंची छलांग लगाई। सेंसेक्स 350.81 अंक उछलकर 74,227.63 अंक और निफ्टी 80.00 अंक की बढ़त लेकर 22,514.65 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिका में ब्याज दर समायोजन को लेकर कायम अनिश्चितता से विश्व बाजार में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर आईटी और टेक समूह के करीब आधी फीसदी तक टूटने से शुक्रवार को शेयर बाजार का रुख कमजोर रहा। सेंसेक्स 20.59 अंक की मामूली बढ़त के साथ 74,248.22 अंक पर रहा। वहीं, निफ्टी गिरावट के साथ 22,513.70 अंक पर सपाट बंद हुआ।