रविवार, 29 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 2 घंटे पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 3 घंटे पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 3 घंटे पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 3 घंटे पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 4 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 4 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 4 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 4 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 4 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 4 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 4 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 5 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 5 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 5 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 6 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 6 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 7 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 7 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 7 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 8 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
राष्ट्रीय

राजनाथ सिंह ने स्पष्ट कर दी इंडिया की नियत, जरुरत पड़ी तो भारत पाकिस्तान में घुसकर आतंकियों को मारेगा

नईदिल्ली

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि सरकार देश की शांति में खलल डालने की कोशिश करने वाले आतंकवादियों को नहीं बख्शेगी और चाहे वे पाकिस्तान में ही क्यों न छिपे हों, उनका हिसाब-किताब करेगी. रक्षा मंत्री ने एक निजी न्यूज चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा, '20 आतंकवादियों को मारा है? कोई भी आतंकवादी हमारे पड़ोसी देश से अगर भारत को परेशान करेगा या परेशान करने की कोशिश करेगा, या यहां पर आतंकवादी हरकतें करेगा, तो उसका मुंहतोड़ जवाब देंगे. यदि वो भाग कर पाकिस्तान में जाएगा, तो पाकिस्तान में घुस कर मारेंगे.'

राजनाथ सिंह ब्रिटिश अखबार 'द गार्डियन' की उस रिपोर्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे थे, जिसमें भारत द्वारा पाकिस्तान में टारगेटेड किलिंग्स को अंजाम देने का दावा किया गया है. रिपोर्ट में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के अधिकारियों के हवाले से दावा किया गया है कि भारत ने 'उन लोगों को निशाना बनाने की नीति लागू की है, जिन्हें वह अपने प्रति शत्रुतापूर्ण मानता है और 2019 के पुलवामा हमले के बाद से भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ (Research and Analysis Wing) ने इस तरह के (भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले) कम से कम 20 लोगों को ठिकाने लगाया है.'

राजनाथ सिंह की टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब भारत ने द गार्डियन की रिपोर्ट का खंडन किया है. विदेश मंत्रालय ने 'द गार्डियन' की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को 'झूठा, दुर्भावनापूर्ण और भारत विरोधी प्रोपेगेंडा' करार दिया है. विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी कई मौको पर कहा है कि अन्य देशों में लक्षित हत्याएं 'भारत सरकार की नीति' का हिस्सा नहीं है. रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि नई दिल्ली अपने सभी पड़ोसियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखने का इरादा रखती है, उन्होंने कहा कि भारत ने कभी किसी देश पर हमला नहीं किया.

उन्होंने कहा, 'भारत ने कभी भी किसी देश के क्षेत्र पर कब्जा करने की कोशिश नहीं की है. ये भारत का चरित्र है, लेकिन भारत को बार-बार कोई आंख दिखाएगा, यहां आ कर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा  देने की कोशिश करेगा, तो उसकी खैर नहीं है. अगर कोई भारत या उसकी शांति को खतरा पहुंचाता है, तो उन्हें बख्शा नहीं जाएगा. प्रधानमंत्री मोदी ने जो भी कहा है वह बिल्कुल सच है. भारत एक शक्तिशाली राष्ट्र है और पाकिस्तान भी यह समझने लगा है.'

अब दुश्मन को भी पता है, नया भारत घर में घुसकर मारता है: PM मोदी

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल राजस्थान के चूरू में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सर्जिकल और एयर स्ट्राइक का जिक्र किया था. उन्होंने कहा था, 'इससे पहले जब 26 फरवरी, 2019 को यहां आया था तो उसी समय देश ने बालाकोट में एयर स्ट्राइक की थी. तब चूरू की धरती से मैंने जो शब्द कहे थे, फिर एक बार वीरों की इस धरती से मेरे उन भावों को मैं दौहराता हूं. तब मैंने कहा था… सौगंध मुझे इस मिट्टी की मैं देश नहीं मिटने नहीं दूंगा, मैं देश नहीं रुकने दूंगा, मैं देश नहीं झुकने दूंगा… मेरा वचन है भारत मां को, तेरा शीष नहीं झुकने दूंगा. आज हमने अपनी सेनाओं को सीमा पर पलटवार करने की खुली छूट दे दी है. अब दुश्मन को भी पता है कि यह नया भारत है, घर में घुसकर मारता है.'