शनिवार, 28 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश 27 मिनट पहले नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों के लिए मेरिट और आवंटन सूची जारी, 30 नवंबर तक प्रवेश पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की 55 मिनट पहले पुतिन ने जिरकॉन हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस परमाणु पनडुब्बी नौसेना में शामिल की सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका 57 मिनट पहले सबसे बड़े इस्लामिक देश ने मक्का पैक्ट से बनाई दूरी, मुस्लिम ब्रदरहुड को बड़ा झटका रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा 58 मिनट पहले रिंकू सिंह बन सकते हैं KKR के नए कप्तान, इरफान पठान ने जताया भरोसा विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण 1 घंटे पहले विशेष लेख : रामसर साइट के रूप में विकसित होगा भखारा का आमा तालाब, विशेषज्ञों की टीम ने किया निरीक्षण धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ 1 घंटे पहले धमतरी में युवाओं को उद्यमी बनाने की पहल, तीन दिवसीय स्टार्टअप बूटकैंप का शुभारंभ निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन 1 घंटे पहले निर्माण श्रमिकों के बच्चों को मिलेगा रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण, धमतरी के 7 हितग्राहियों का होगा चयन नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, 1 घंटे पहले नशामुक्त युवा, विकसित भारत के संदेश के साथ निकलेगी साइकिल रैली, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं 1 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप आत्मनिर्भरता की राह पर आगे बढ़ रहीं ग्रामीण महिलाएं सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य 1 घंटे पहले सूरज की रोशनी से रोशन हुआ घर, बिजली बिल हुआ शून्य जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त 1 घंटे पहले जिले में अवैध धान पर प्रशासन की लगातार कार्रवाई, अबतक 32 प्रकरणों में 7,651 बोरी धान जब्त इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 2 घंटे पहले इम्पेक्ट फॉलोअप : वनाधिकार पट्टाधारी किसानों के समर्थन में उतरे विधायक विक्रम मंडावी, धान खरीदी सुनिश्चित करने की मांग 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष 2 घंटे पहले 274 गेंदें फेंकने के बाद भी विकेट को तरसे जसप्रीत बुमराह, न्यूजीलैंड के खिलाफ संघर्ष विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब 2 घंटे पहले विशेष लेख : राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा 4 घंटे पहले रोहित शर्मा फिर बने मुंबई इंडियंस के कप्तान, आईपीएल की 8 टीमों पर रहा हिटमैन का दबदबा छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई 4 घंटे पहले छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी गाड़ा-गाड़ा बधाई नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी 4 घंटे पहले नारी शक्ति से किया वादा पूरा करेंगे’, परिसीमन पर बोले प्रधानमंत्री मोदी बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी 4 घंटे पहले बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल; FSSAI ने केस चलाने की दी मंजूरी मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु 5 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर जला कार्तिगई दीपम, दीपोत्सव में झूमे श्रद्धालु ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा 5 घंटे पहले ‘ड्यून 3’ और ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में होगा बॉक्स ऑफिस क्लैश, डेनिस विलेन्यूव ने जताई निराशा
व्यापार

सोने की क़ीमत रिकॉर्ड स्तर पर, इस उछाल के पीछे क्या है कारण

मुंबई

हाल के सालों में सोने में निवेश करने का चलन बढ़ा है. स्टॉक बाज़ार में हलचल और अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता की चिंताओं की वजह से कई बार निवेशक सोने में निवेश को सुरक्षित मानते हैं.

लेकिन, हाल के समय में, सोने के दाम भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. ऐसा कम ही होता है जब सोने के दाम में मामूली गिरावट दिखाई देती है.

चेन्नई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की क़ीमत 70 हज़ार के ऊपर चली गई है, जबकि 22 कैरेट की क़ीमत 65,000 पार कर गई है.

सोने के दामों में आ रही तेज़ी की वजह बताते हुए मद्रास गोल्ड एंड डायमंड मर्चेंट्स एसोसिएशन के महासचिव शांता कुमार कहते हैं कि दामों में बदलाव की मुख्य वजह अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में हो रहे बदलाव हैं.

दाम क्यों बढ़ रहे हैं?

 "दुनियाभर में सोने के दाम लंदन बुलियन मार्केट से तय होते हैं. ये दुनिया में सोने के लेनदेन का प्रीमियर प्लेटफार्म है. दुनिया में सोने का खनन करने वाले बड़े कारोबारी और उद्योगपति लंदन बुलियन मार्केट से जुड़े हैं. अब इस बाज़ार में सोने के दाम ऊपर जा रहे हैं, जिसका असर अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने के दामों पर दिख रहा है."

क़ीमती धातुओं और पदार्थों को अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में ट्रॉय औंस सिस्टम के तहत तौला जाता है. एक औंस में 31.1 ग्राम होते हैं.

वहीं, इस समय भारत का रुपया डॉलर के मुक़ाबले 83.40 पर कारोबार कर रहा है. यानी एक डॉलर की क़ीमत इस समय 83 रुपये से अधिक है.

डॉलर के मुक़ाबले रुपये की क़ीमत में आ रही गिरावट भी सोने का दाम बढ़ने की वजह है.

शांता कुमार के मुताबिक़, इसके अलावा और भी कई कारण हैं जिनकी वजह से सोने के दाम प्रभावित हो रहे हैं.

कुमार कहते हैं कि आयात शुल्क और वैश्विक स्तर पर युद्ध की स्थितियों ने भी सोने के दामों को प्रभावित किया है.

भारत सालाना लगभग 800 टन सोने का निर्यात करता है. भारत स्विटज़रलैंड, दक्षिण अफ़्रीका और दुबई जैसी जगहों से सोने का सर्वाधिक आयात करता है.
सोने में निवेश?

अमेरिकी अर्थव्यवस्था में संकट को भी शांता कुमार भारत के बाज़ार में सोने की क़ीमत बढ़ने की वजह मानते हैं.

शांता कुमार कहते हैं, "अमेरिका में बेरोज़गारी सूचकांक बहुत नीचे चला गया है. रियल एस्टेट सेक्टर में भी गिरावट आ रही है. शेयर बाज़ार में भी बढ़त की कोई ट्रेजेक्टरी दिखाई नहीं दे रही है. महंगाई बढ़ रही है. इन सबका असर अर्थव्यवस्था पर हो रहा है और इससे भी सोने के दाम प्रभावित हो रहे हैं."

भारत में लोकसभा चुनाव आ रहे हैं. ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि क्या लोकसभा चुनावों का सोने के दामों पर असर हो सकता है.

हालांकि, अभी तक भारतीय चुनावों का सोने के दामों पर कोई स्पष्ट असर नहीं दिख रहा है.

शांता कुमार कहते हैं, "भारत में लोग बड़ी तादाद में सोना ख़रीद रहे हैं. जब आप बैंक में पैसा जमा करते हैं तब ब्याज़ दर कम मिलती है. इसलिए बहुत से लोग सोने में निवेश करते हैं क्योंकि ये अधिक सुरक्षित होता है. इस वजह से भी बाज़ार में सोने की मांग बढ़ रही है."