शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 9 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 9 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 9 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 9 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 9 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 9 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 9 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 9 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 9 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 9 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 10 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 10 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 10 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 10 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 11 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 11 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 11 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 11 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 12 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 12 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

कंगना रनौत ने मंडी संसदीय क्षेत्र में एक रोडशो के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की, कांग्रेस ने कसा तंज

नई दिल्ली
केंद्र की सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को उम्मीदवार बनाया है। उम्मीदवार बनाए जाने के बाद से ही वह चर्चा में हैं और कांग्रेस नेताओं के निशाने पर हैं। उन्होंने शुक्रवार को मंडी संसदीय क्षेत्र में एक रोडशो के साथ अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि भाजपा का मुख्य एजेंडा विकास है। कंगना ने कांग्रेस नेताओं की अपमानजनक टिप्पणियों को लेकर भी शुक्रवार को तीखा हमला बोला।

दूसरी तरफ, भाजपा के एक पूर्व सांसद के बेटे समेत कुल आठ बागियों ने बैठक कर कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  इनमें से तीन भाजपा के वैसे बागी नेता हैं, जिन्होंने 2022 के विधानसभा चुनावों में भी पार्टी के खिलाफ विद्रोह का बिगूल फूंक दिया था, जिसमें पार्टी की हार हुई थी। इन सभी नेताओं ने मंडी के पंडोह में एकसाथ बैठक की और अगली रणनीति की चर्चा की। बैठक में पूर्व भाजपा सांसद महेश्वर सिंह के बेटे हितेश्वर सिंह, पूर्व प्रदेश भाजपा महासचिव राम सिंह और आनी के पूर्व विधायक किशोरी लाल सागर शामिल थे।

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट से इनकार किए जाने के बाद, तीनों ने भाजपा के खिलाफ बगावत कर दी थी और निर्दलीय उम्मीदवारों के तौर पर चुनाव लड़ा था। ये असंतुष्ट अब लोकसभा चुनाव में बीजेपी का गणित और उसके उम्मीदवार की संभावनाओं को बिगाड़ सकते हैं। कंगना का चुनावी गणित ये तीनों कैसे बिगाड़ सकते हैं, इसे ऐसे समझा जा सकता है कि पिछले विधानसभा चुनाव में राम सिंह को कुल्लू सदर विधान सभा सीट पर कुल पड़े 71,165 वोटों में से 11,937 वोट मिले थे। पांच साल पहले 2012 के विधानसभा चुनाव में जब वब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़े थे, तब 57,165 में से 15,597 वोट हासिल किए थे।

इसी तरह हितेश्वर सिंह को भी बंजार निर्वाचन क्षेत्र में पड़े कुल 61,908 वोटों में से 14,932 वोट मिले थे, जबकि किशोरी लाल को आनी निर्वाचन क्षेत्र में कुल पड़े 67,468 वोटों में से 6,893 वोट मिले थे। 2017 के चुनाव में किशोरी लाल ने बीजेपी के टिकट पर 61,989 वोटों में से 30,559 वोट हासिल कर जीत हासिल की थी। आंकड़ों पर गौर करें तो तीनों बागियों ने 10 से 20 फीसदी वोट काटे थे।

बता दें कि ये बैठक बुधवार को हुई है। उससे ठीक एक दिन पहले 26 मार्च की रात पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पूर्व सांसद महेश्वर सिंह की नाराजगी दूर करने उनके घर पहुंचे थे और उन्हें मनाने की कोशिश की थी। 2022 में विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने के बाद से ही राम सिंह ने खुद को पार्टी से अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि राज्य भाजपा नेतृत्व कांग्रेस नेताओं को गले लगा रहा है लेकिन जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी को दिया, उन्हें नजरअंदाज किया जा रहा है।

अब जिले के तीन नेताओं के साथ-साथ मंडी के पांच अन्य नेता भी उनके साथ एक मंच पर आ गए हैं । यह भाजपा के लिए चिंता का विषय हो सकता है। इसके अलावा, लाहौल-स्पीति विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा कांग्रेस के बागी रवि ठाकुर को मैदान में उतारने के बाद पूर्व मंत्री राम लाल मारकंडा ने भी बगावत कर दी है। ऐसे में पहले से नाराज चल रहे महेश्वर सिंह और मारकंडा भी कंगना रनौत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं।

मंडी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा टिकट के लिए पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर सहित कई अन्य नेता कतार में थे लेकिन उनकी दावेदारी को दरकिनार कर पार्टी नेतृत्व ने पैराशूट के माध्यम से कंगना रनौत को चुनावी मैदान में उतार दिया है।