शुक्रवार, 27 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला 9 घंटे पहले निजी अस्पतालों को नए श्रम कानूनों की दी गई जानकारी, कर्मचारियों के अधिकार और नियोजकों के दायित्वों पर कार्यशाला आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को 9 घंटे पहले आईटीआई कोनी में प्लेसमेंट कैंप 30 नवम्बर को फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम 9 घंटे पहले फरार आरोपी की सूचना देने पर मिलेगा ईनाम बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को 9 घंटे पहले बादल में अनियमित पद हेतु चल-साक्षात्कार का आयोजन 21 दिसम्बर को विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश 9 घंटे पहले विधानसभा के शीतकालीन सत्र के लिए धमतरी में नोडल अधिकारी नियुक्त, अधिकारियों-कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने के निर्देश ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ 9 घंटे पहले ’स्वीकृत राशि से स्थापित जिम उपकरणों का कार्य अंतिम चरण में, भौतिक सत्यापन के बाद होगा भुगतान’ ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ 9 घंटे पहले ’समर्थन मूल्य पर धान बेचकर खुश हुए टिमनार के किसान रामलाल’ ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ 9 घंटे पहले ’गढ़बेंगाल एवं एड़का धान उपार्जन केंद्र का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, किसानों के लिए आवश्यक सुविधाएं मिली दुरुस्त’ जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ 9 घंटे पहले जिले में मनाया गया संविधान दिवस, अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली संविधान की उद्देशिका की शपथ जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ 9 घंटे पहले जिले के सभी अमृत सरोवर तटों पर स्वच्छता अभियान चलाकर ली गई संविधान की शपथ बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर 10 घंटे पहले बुलेट ट्रेन का नया कॉरिडोर तैयार, 300 की रफ्तार से 2000 किलोमीटर का सफर PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन 10 घंटे पहले PhonePe IPO: इस साल आएगा या 2027 में होगा लॉन्च, जानिए कंपनी के आईपीओ की पूरी टाइमलाइन मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस 10 घंटे पहले मुंबई के शिवाजी पार्क में बिना अनुमति प्रदर्शन पर कार्रवाई, CJP के तीन नेताओं के खिलाफ लुकआउट नोटिस चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन 10 घंटे पहले चार नर्सिंग पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए 27 नवंबर से आवेदन अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी 11 घंटे पहले अल नीनो के असर के बावजूद खरीफ फसलों की बंपर पैदावार का अनुमान, नए आंकड़े जारी मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी 11 घंटे पहले मास के बड़े नेता खालिद अबू नादा की मौत, नेतन्याहू ने इजरायली कार्रवाई की दी जानकारी प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था 11 घंटे पहले प्रदेश में सड़कों की स्थिति की होगी रियल टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक से मजबूत होगी निगरानी व्यवस्था वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल 11 घंटे पहले वैभव सूर्यवंशी टेस्ट में बनाएंगे 500 रन! केविन पीटरसन की भविष्यवाणी ने मचाई हलचल डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान 12 घंटे पहले डॉलर छोड़ रुपये पर दांव लगाने का मौका? भारतीय करेंसी की बढ़ती चमक से दुनिया हैरान खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर 12 घंटे पहले खरसिया नाका रोड और सीतापुर में सड़क निर्माण का काम जोरों पर
राजनीति

लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया, भाजपा ने किया मैनिफेस्टो कमेटी का एलान

नई दिल्ली
लोकसभा चुनाव होने में अब एक महीने से भी कम का समय रह गया है। सात चरण में होने वाले आम चुनाव के लिए 19 अप्रैल से मतदान शुरू होगा। इसके मद्देनजर राजनीतिक दलों ने भी कमर कस ली है। इस बीच, कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। आज कांग्रेस के दिग्गज नेता व पूर्व गृह मंत्री शिवराज पाटिल चाकूरकर की बहु डॉ. अर्चना पाटिल भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा ने अपनी मैनिफेस्टो कमेटी का एलान कर दिया है। दिग्गज भाजपा नेता और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को इस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, निर्मला सीतारमण को इसका संयोजक और पीयूष गोयल को सह संयोजक बनाया गया है। भाजपा मैनिफेस्टो कमेटी में अध्यक्ष समेत 27 सदस्यों को शामिल किया गया है।

टीएमसी के पास सभी होर्डिंग बैनर
पांच भाजपा कैडरों को गिरफ्तार करने पर भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा, 'टीएमसी के पास सभी होर्डिंग बैनर हैं, लेकिन भाजपा के पास नहीं हो सकते, क्यों? अगर आप इसे हटाना चाहते हैं तो इस संबंध में सभी होर्डिंग बैनर हटा दें, हमारे कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया और अब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। हम कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर चुनाव आयोग का रुख करेंगे।'

बीजद के पूर्व विधायक धनेश्वर माझी भाजपा में शामिल
भाजपा में शामिल होने के बाद बीजद के पूर्व विधायक धनेश्वर माझी ने कहा, 'साल 2000 से 2009 तक मैं भाजपा में था। फिर मैं भाजपा छोड़कर बीजद चला गया। पर अब बीजद में जोश कम हो गया है। मैं जानता हूं कि ओड़िशा में डबल इंजन की सरकार जीतेगी। इसलिए मैं भाजपा में शामिल हो गया हूं।'

ये सब अफवाहें: शिवसेना यूबीटी नेता
भाजपा में शामिल होने की खबरों पर शिवसेना यूबीटी नेता ने कहा, 'ये सब अफवाहें हैं। मैं पिछले 30 सालों से शिवसैनी हूं। मुझे लगता है कि ये अफवाहें भाजपा द्वारा फैलाई जा रही हैं। उनके पास छत्रपति संभाजी नगर सीट सहित कई सीटों पर मैदान में उतारने के लिए कोई उम्मीदवार नहीं है।'