बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 9 मिनट पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 9 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 26 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 27 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 1 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 2 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 3 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल 16 घंटे पहले हिमालय में मंडराया नई तबाही का खतरा, भारत से नेपाल-पाकिस्तान तक मच सकती है भारी हलचल
व्यापार

भारती हेक्सकॉम ने आईपीओ के लिए 542-570 रुपये प्रति शेयर तय किया मूल्य दायरा

भारती हेक्सकॉम ने आईपीओ के लिए 542-570 रुपये प्रति शेयर तय किया मूल्य दायरा

भारत ने चीन से एल्युमीनियम फॉयल के आयात की डंपिंग रोधी जांच की शुरू

एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.8 प्रतिशत

नई दिल्ली
 दूरसंचार परिचालक भारती एयरटेल की अनुषंगी कंपनी भारती हेक्साकॉम ने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 542-570 रुपये प्रति शेयर मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी ने एक सार्वजनिक नोटिस में कहा कि आईपीओ तीन से पांच अप्रैल को खुलेगा। एंकर (बड़े) निवेशक दो अप्रैल को बोली लगा पाएंगे। यह नए वित्त वर्ष 2024-25 का पहला आईपीओ होगा।

आईपीओ पूरी तरह 7.5 करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) के रूप में होगा। यह मौजूदा शेयरधारक टेलीकम्युनिकेशंस कंसल्टेंट्स इंडिया लि. की 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है।

हालांकि, ओएफएस के आकार को पहले के 10 करोड़ शेयरों से घटाया गया है।

चूंकि आईपीओ पूरी तरह से एक ओएफएस पर आधारित है, इसलिए निर्गम से मिली राशि शेयरधारकों के पास जाएगी। कंपनी को इसमें से कोई राशि नहीं मिलेगी।

भारती हेक्साकॉम को आईपीओ के लिए भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) से 11 मार्च को 'निष्कर्ष पत्र' मिल गया है। आईपीओ लाने के लिए सेबी का निष्कर्ष पत्र जरूरी होता है।

भारती हेक्साकॉम में प्रवर्तक भारती एयरटेल की 70 प्रतिशत हिस्सेदारी है और शेष 30 प्रतिशत हिस्सेदारी सार्वजनिक क्षेत्र की टेलीकॉम कंसल्टेंट्स इंडिया लिमिटेड के पास है।

भारती हेक्साकॉम एक संचार समाधान प्रदाता है, जो देश में राजस्थान और उत्तर-पूर्व दूरसंचार सर्किल में ग्राहकों को उपभोक्ता मोबाइल सेवाएं, फिक्स्ड लाइन टेलीफोन और ब्रॉडबैंड सेवाएं प्रदान करती है।

 

भारत ने चीन से एल्युमीनियम फॉयल के आयात की डंपिंग रोधी जांच की शुरू

नई दिल्ली
भारत ने घरेलू कंपनियों की शिकायत के बाद खाद्य उत्पादों के लिए पैकेजिंग सामग्री के रूप में इस्तेमाल होने वाले एल्युमीनियम फॉयल के चीन से आयात की डंपिंग रोधी जांच शुरू की है।वाणिज्य मंत्रालय की जांच शाखा व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) एल्यूमीनियम फॉयल की कथित डंपिंग की जांच कर रहा है।

हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, श्याम सेल एंड पावर लिमिटेड, वेंकटेश्वर इलेक्ट्रोकास्ट, रवि राज फॉयल्स, जीएलएस फॉयल्स प्रोडक्ट और एलएसकेबी एल्युमीनियम फॉयल्स ने जांच की मांग करते हुए घरेलू उद्योग की ओर से आवेदन दायर किया था।

उन्होंने चीन से उत्पाद की डंपिंग का आरोप लगाया है।

निदेशालय ने एक अधिसूचना में कहा कि आवेदकों ने आयात के कारण घरेलू उद्योग को हुए नुकसान के संबंध में प्रथम दृष्टया साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं।

अधिसूचना के अनुसार, '' इसलिए प्राधिकरण कथित डंपिंग और इसके परिणामस्वरूप घरेलू उद्योग को हुई क्षति की डंपिंग रोधी जांच शुरू करता है।''

डंपिंग से घरेलू कंपनियों को नुकसान होने की पुष्टि पर डीजीटीआर आयात पर डंपिंग रोधी शुल्क लगाने की सिफारिश करेगा। शुल्क लगाने का अंतिम फैसला वित्त मंत्रालय द्वारा लिया जाता है।

सस्ते आयात में वृद्धि से घरेलू उद्योगों को नुकसान हुआ है या नहीं यह निर्धारित करने के लिए किसी देश द्वारा डंपिंग रोधी जांच की जाती है।

 

एसएंडपी ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर किया 6.8 प्रतिशत

नई दिल्ली
एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स ने अगले वित्त वर्ष 2024-25 के लिए भारत की वृद्धि दर का अनुमान बढ़ाकर  6.8 प्रतिशत कर दिया।

अमेरिका स्थित एजेंसी ने पिछले साल नवंबर में मजबूत घरेलू गति के बीच वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की वृद्धि 6.4 प्रतिशत होने का अनुमान लगाया था।

चालू वित्त वर्ष 2023-24 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 7.6 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान है।

एसएंडपी ने एशिया प्रशांत के लिए अपने 'इकोनॉमिक आउटलुक' में कहा, '' एशियाई उभरती बाजार (ईएम) अर्थव्यवस्थाओं के लिए हम आम तौर पर मजबूत वृद्धि का अनुमान लगाते हैं, जिसमें भारत, इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम अग्रणी हैं।''

एजेंसी के अनुसार, भारत, जापान और ऑस्ट्रेलिया जैसी बड़े पैमाने पर घरेलू मांग-आधारित अर्थव्यवस्थाओं में घरेलू खर्च करने की क्षमता पर उच्च ब्याज दरों और मुद्रास्फीति के प्रभाव ने दूसरी छमाही में क्रमिक सकल घरेलू उत्पाद की वृद्धि को कम किया है।

एसएंडपी ने कहा, ''हमे उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024-25 (मार्च 2025 को समाप्त) में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत हो जाएगी।''