बुधवार, 25 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान 1 मिनट पहले रक्तदान-महादान पीटीएस लालबाग में जवानों ने किया रक्तदान जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू 15 मिनट पहले जगदलपुर नगर पालिक निगम द्वारा सार्वजनिक व सामुदायिक शौचालयों का विशेष ऑडिट अभियान शुरू जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ 15 मिनट पहले जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े 32 मिनट पहले हर बच्चे के बेहतर बचपन की सीख : गुजरात के नन्द घरों का अवलोकन करने पहुंचीं मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार 33 मिनट पहले NDA में शामिल हुई शिरोमणि अकाली दल, लोकसभा में गठबंधन की संख्या 320 के पार सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल 1 घंटे पहले सपा के पांच उम्मीदवारों के ऐलान पर भड़के इमरान मसूद, गठबंधन की गंभीरता पर उठाए सवाल पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति 2 घंटे पहले पीएम जनमन योजना के तहत जशपुर को पांच बड़े पुलों की सौगात, 16.03 करोड़ रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल 2 घंटे पहले IPL ऑक्शन में बेन स्टोक्स की एंट्री, 12 बांग्लादेशी खिलाड़ी भी नीलामी में शामिल शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब 2 घंटे पहले शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 1500 अंक चढ़ा, निफ्टी 25,790 के करीब सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए 2 घंटे पहले सऊदी एयर डिफेंस ने हूतियों के 209 हवाई हमले हवा में नाकाम किए सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ 3 घंटे पहले सरकारी जांच में खुलासा, देश में 13.5 प्रतिशत अपात्र लोग उठा रहे मुफ्त राशन का लाभ आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा 3 घंटे पहले आज शुरू होगा ‘समावेश’ और ई-अनुदान पोर्टल, सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया में होगी सुविधा देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा 3 घंटे पहले देश में पहली बार ATM निकासी से आगे निकला क्रेडिट कार्ड से खर्च, ₹2.4 लाख करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम 3 घंटे पहले असम ट्रिपल मर्डर केस के दो आरोपी एनकाउंटर में घायल, ऑनलाइन गेमिंग में 4 लाख हारने के बाद दिया था वारदात को अंजाम PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान 4 घंटे पहले PF निकालने का तरीका बदलेगा, अब UPI से खाते में आएगा पैसा, जानें EPFO का नया प्लान मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश 4 घंटे पहले मुंबई के रियल एस्टेट बाजार पर विदेशी निवेशकों का भरोसा, सात गुना बढ़ा निवेश मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत 4 घंटे पहले मोदी सरकार के कार्यकाल में गरीबी दर में बड़ी गिरावट, 49.60 करोड़ लोगों को मिली राहत अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी 4 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 किलोमीटर दूर चीन बना रहा विशाल बांध, नदी मोड़ने की तैयारी EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 5 घंटे पहले EPFO की नई सुविधा: अब UPI से निकाल सकेंगे PF का पैसा, दिसंबर में हो सकती है शुरुआत 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान 5 घंटे पहले 8वें वेतन आयोग में बड़े बदलाव की चर्चा, न्यूनतम बेसिक सैलरी बढ़कर ₹69,000 होने का अनुमान
व्यापार

एक्सिस बैंक ने गिफ्ट सिटी में एनआरआई ग्राहकों के लिए अमेरिकी डॉलर सावधि जमा की डिजिटल सेवा पेश की

एक्सिस बैंक ने गिफ्ट सिटी में एनआरआई ग्राहकों के लिए अमेरिकी डॉलर सावधि जमा की डिजिटल सेवा पेश की

विप्रो जीई हेल्थकेयर भारत में पांच वर्षों में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का करेगी निवेश
अडाणी समूह की नजर 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने पर

नई दिल्ली
एक्सिस बैंक ने गुजरात के गिफ्ट सिटी स्थित आईएफएससी बैंकिंग यूनिट (आईबीयू) में एनआरआई ग्राहकों के लिए डिजिटल अमेरिकी डॉलर सावधि जमा (एफडी) शुरू करने की  घोषणा की।

बैंक ने एक बयान में कहा कि इसके साथ एक्सिस बैंक गिफ्ट सिटी डिपॉजिट के लिए डिजिटल यात्रा की पेशकश करने वाला पहला बैंक बन गया है। बैंक के एनआरआई ग्राहक अब 'ओपन बाय एक्सिस बैंक' (ऋणदाता का मोबाइल बैंकिंग एप्लिकेशन) के जरिए गिफ्ट सिटी में अमेरिकी डॉलर सावधि जमा खोल सकते हैं। किसी भी समय, कहीं से भी निर्बाध रूप से एफडी खाता खोलने के अलावा, ग्राहक अपनी एफडी को डिजिटल रूप से प्रबंधित भी कर सकते हैं।

बयान के अनुसार, एक्सिस बैंक आकर्षक ब्याज दरों के साथ एनआरआई को सर्वोत्तम निवेश अवसरों में से एक प्रदान करता है।

 

विप्रो जीई हेल्थकेयर भारत में पांच वर्षों में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का करेगी निवेश

नई दिल्ली
विप्रो जीई हेल्थकेयर ने स्थानीय विनिर्माण और अनुसंधान एवं विकास (आरएंडडी) को बढ़ाने के लिए अगले पांच वर्षों में भारत में 8,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करने की जानकारी दी।

अग्रणी वैश्विक मेडटेक (चिकित्सकीय प्रौद्योगिकी), फार्मास्युटिकल डायग्नोस्टिक्स और डिजिटल समाधान प्रदाता कंपनी ने कहा कि निवेश के एक हिस्से के रूप में इसका ‘मेड इन इंडिया’ पीईटी सीटी डिस्कवरी आईक्यू स्कैनर 15 देशों में निर्यात किया जाएगा।

बयान के अनुसार, इसके अतिरिक्त स्थानीय स्तर पर उत्पादित रिवोल्यूशन एस्पायर सीटी, रेवोल्यूशन एसीटी और एमआर ब्रेस्ट कॉइल्स का निर्माण ''दुनियाभर के लिए भारत में'' किया जाएगा।

विप्रो जीई हेल्थकेयर के चेयरमैन अजीम प्रेमजी ने कहा कि भारत स्वास्थ्य सेवा उद्योग में पुनरुत्थान के मार्ग पर है और मेडटेक क्षेत्र का तेजी से विस्तार कर रहा है।

उन्होंने कहा, '' 'मेक इन इंडिया' (भारत निर्मित) के साथ हम देश के विनिर्माण क्षेत्र का तेजी से विस्तार देख रहे हैं, जिससे दुनिया के मेडटेक (चिकित्सकीय प्रौद्योगिकी) हब के रूप में भारत की क्षमता मजबूत हो रही है।''

प्रेमजी ने कहा, '' विप्रो जीई हेल्थकेयर तीन दशकों से अधिक समय से इस स्थानीयकरण यात्रा के लिए प्रतिबद्ध है और यह रणनीतिक निवेश इस क्षेत्र के लिए हमारे दृष्टिकोण का प्रमाण है।''

जीई हेल्थकेयर के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) पीटर जे. अर्डुइनी ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जीई हेल्थकेयर के लिए भारत एक उच्च क्षमता वाला, उच्च प्राथमिकता वाला बाजार है।

विप्रो जीई हेल्थकेयर के वर्तमान में बेंगलुरु में चार विनिर्माण संयंत्र हैं।

अडाणी समूह की नजर 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता हासिल करने पर

लंदन,
उद्योगपति गौतम अडाणी के समूह का लक्ष्य 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा हासिल करना है, जो गुजरात में दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहा है।

लंदन के विज्ञान संग्रहालय में 'ऊर्जा क्रांति: अडाणी हरित ऊर्जा गलियारा' के उद्घाटन समारोह में गौतम अडाणी ने कहा कि उनके समूह की नवीकरणीय ऊर्जा शाखा, अडाणी ग्रीन एनर्जी एक ऊर्जा परिवर्तन का नेतृत्व कर रही है जो ग्रह की देखभाल करने की प्रतिबद्धता का सम्मान करती है। यह न केवल इस पीढ़ी और अगली पीढ़ी के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी है।

उन्होंने कहा, '' दुनिया के अग्रणी सौर ऊर्जा निर्माता और भारत की सबसे बड़ी नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी के रूप में, हम कई बड़े कदम उठा रहे हैं।''

अरबपति ने कहा, '' गुजरात के खावड़ा में हम दुनिया का सबसे बड़ा नवीकरणीय ऊर्जा पार्क बना रहे हैं। इसकी उत्पादन क्षमता 30 गीगावॉट ऊर्जा होगी और यह अविश्वसनीय रूप से बड़ा है। इसका 538 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र पेरिस की तुलना में पांच से अधिक गुना बड़ा है।''

समूह के चेयरमैन अडाणी ने कहा कि यह 2030 तक 45 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा तक पहुंचने के लक्ष्य का हिस्सा है।

उन्होंने कहा, '' यह इंग्लैंड के करीब हर घर को स्वच्छ ऊर्जा उपलब्ध कराने जैसा होगा।''

वर्तमान में इसके पास 9.5 गीगावाट से अधिक का संचालित नवीकरणीय खंड और 21.8 गीगावाट (जीडब्ल्यू) तक की 'लॉक-इन' परियोजनाएं हैं।