मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 6 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 6 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 7 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 7 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 7 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 7 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 8 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 8 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 8 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 8 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 8 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 8 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 8 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ 8 घंटे पहले HPV वैक्सीनेशन में भारत की बड़ी उपलब्धि, 1 करोड़ से ज्यादा डोज लगाने पर WHO ने की तारीफ समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश 8 घंटे पहले समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर अमित कुमार ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा, लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं 8 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से निखर रही ग्रामीण प्रतिभाएं घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा 8 घंटे पहले घर बैठे देख सकेंगे ई-चालान, ऑनलाइन भुगतान और रसीद की भी मिलेगी सुविधा परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण 9 घंटे पहले परीक्षा मूल्यांकन को बेहतर बनाने व्याख्याताओं को दिया गया ब्लूप्रिंट एवं प्रश्नपत्र निर्माण का प्रशिक्षण अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत 9 घंटे पहले अपर मुख्य सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानी व्यवस्थाओं की हकीकत
राजनीति

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चला, किया 30 लाख सरकारी नौकरी देने का दावा

बांसवाड़ा  
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चल दिया है। युवा वोटर्स को साधने के लिए उन्होंने मंच से कई बड़े वादे किए हैं। राहुल गांधी ने कहा है कि यदि देश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो 30 लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके आलावा उन्होंने कॉलेज खत्म होने के बाद एक लाख रुपए वाली अप्रेंटिसशिप देने की भी घोषणा की है। उन्होंने 'युवा न्याय' का ऐलान करते हुए पांच वादे किए हैं। मणिपुर से मुंबई तक 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' पर निकले राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान के बांसवाड़ा में एक जनसभा को संबोधित किया। राहुल गांधी ने कहा, 'हिन्दुस्तान में 30 लाख सरकारी रिक्तियां हैं। मोदी जी इनको भरवाते नहीं हैं। बीजेपी इनको भरती नहीं है। सरकार में आने के बाद हमारा पहला काम होगा कि 90 पर्सेंट को 30 लाख नौकरियां हम देंगे।'

'कॉलेज के बाद सबको एक लाख वाला अधिकार'
राहुल गांधी ने दूसरे वादे के तहत कहा कि देश में हर ग्रैजुएट को एक लाख रुपए वाला एक अधिकार दिया जाएगा। उन्होंने हर युवा को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने की बात कही। उन्होंने कहा, 'हम मनरेगा लाए थे जिससे लाखों लोगों को फायदा हुआ, हमने रोजगार का अधिकार दिया था। वैसे ही हम भारत के सभी युवाओं को अप्रेंटिसशिप का अधिकार देने जा रहे हैं। ये हर ग्रेजुएट और डिप्लोमा होल्डर को मिलेगा। कॉलेज के तुरंत बाद हर युवा को 1 साल के लिए अप्रेंटिसशिप देगा और उसे 1 लाख रुपए दिए जाएंगे और ये अधिकार होगा।'

पेपर लीक से मुक्ति दिलाएंगे: राहुल
राजस्थान के साथ देश के कई राज्यों में बड़ा मुद्दा बन चुके पेपर लीक पर भी राहुल गांधी ने वादा किया। उन्होंने पेपर लीक से मुक्ति के लिए सख्त कानून बनाने की बात कहते हुए कहा कि करोड़ों युवाओं का भविष्य खराब होने से रोका जाएगा। राहुल गांधी ने कहा, 'हम एक नया कानून लाएंगे, पेपर लीक के खिलाफ जिसमें हम परीक्षा दिलवाने का तरीका बदलेंगे। एग्जाम जो प्राइवेट कंपनियों को आउटसोर्स कर दिया जाता है, वह नहीं होगा। एग्जाम सरकारी संस्था करेगी। यदि पेपर लीक हो गया तो कानूनी कार्रवाई ऐसी होगी कि दूसरी बार नहीं होने वाला।'

गीग वर्कर्स के लिए राजस्थान वाला कानून देश में करेंगे लागू
राहुल गांधी ने कहा कि बहुत से युवा ओला-ऊबर, डिलीवरी का काम करते हैं इन्हें गीग वर्कर्स कहते हैं। इनकी सामाजिक सुरक्षा के लिए लिए राजस्थान में हमने कानून बनाया था, उस कानून को पूरे हिन्दुस्तान में लागू करने जा रहे हैं। जो ड्राइवर, सिक्यॉरिटी गार्ड, ऊबर-ओला, पिज्जा डिलीवरी का काम करते हैं, इनकी रक्षा हो, इनके लिए पेंशन और सामाजिक सुरक्षा हो, इन्हें एक दिन में नौकरी से ना निकाला जा सके। इसके लिए कानून बनाएंगे।

40 साल से कम के युवाओं के लिए स्टार्टअप फंड
राहुल गांधी ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए फंड देने का भी वादा किया। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी जी ने स्टार्ट अप इंडिया किया, स्टैंडअप इंडिया किया, मेक इन इंडिया किया, कोई फर्क नहीं पड़ा। सबकुछ दो-तीन अरबपति ले गए। युवाओं को ना स्टार्टअप मिला ना मेक इन इंडिया। हमने स्टार्टअप के लिए 5 हजार करोड़ का फंड बनाया है। हर जिले में यह फंड रहेगा। 40 साल से कम उम्र के युवा इसका लाभ उठा सकेंगे।'