Google Analytics Meta Pixel
RaipurState News

लालची प्रेमी: प्रेमिका से मांगे रुपये, मना करने पर वायरल कर दी अश्लील वीडियो और फोटो; पुलिस ने दबोचा

कबीरधाम.

सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक प्रेमी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि युवक ने अपनी प्रेमिका से रुपये मांगे, जब प्रेमिका ने रुपये नहीं दिए तो प्रेमी युवक ने सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए। पीड़िता ने तहरीर देकर मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

सहसपुर लोहारा थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि मध्य प्रदेश के दिघौंरी गांव का रहने वाले नरेश ठाकुर ने फर्जी आईडी बनाकर सोशल मीडिया युवती की अश्लील फोटो और वीडियो वायरल किए हैं। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके चलते युवती आरोपी नरेश ठाकुर से ऑडियो और वीडियो कॉलिंग करती थी। इस दौरान नरेश ठाकुर अपने मोबाइल में पीड़िता के फोटो और वीडियो को सेव कर लेता था। इस बीच आरोपी युवक ने पीड़िता से रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर फोटो व वीडियो को वायरल करने की धमकी देने लगा। पीड़िता ने जब रुपये नहीं दिए तो आरोपी युवक ने पीड़िता के नाम पर सोशल मीडिया में अकाउंट बनाकर अश्लील फोटो व वीडियो को वायरल कर दिए।

पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 509ख, 384 व आईटी एक्ट का मामला दर्ज किया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया है।