मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल 55 मिनट पहले सैंडपेपरगेट के महीनों बाद भी गेंद से छेड़छाड़ की चर्चा, ऑस्ट्रेलियाई टीम पर फिर उठे सवाल प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी 1 घंटे पहले प्रियांश आर्य ने टी20 क्रिकेट में रचा इतिहास, क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ खेली तूफानी पारी महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील 1 घंटे पहले महादेव सट्टा सिंडिकेट का खुलासा, हर महीने 60 करोड़ का पेमेंट और दुबई में करोड़ों की डील शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान 2 घंटे पहले शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की तारीख तय, 16 दिसंबर को स्वदेश लौटने का ऐलान दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए 2 घंटे पहले दक्षिण कोरिया के एयर डिफेंस जोन में घुसे रूसी विमान, सियोल ने फाइटर जेट तैनात किए बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम 5 घंटे पहले बल्लेबाजों के बल्ले पर ICC की नजर, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में लागू हो सकता है IPL वाला नियम Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव 5 घंटे पहले Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी की चर्चा तेज, ट्रंप का समर्थन और शेयर बाजार का दबाव सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना 5 घंटे पहले सबरीमाला की पंपा नदी में कपड़े-कूड़ा फेंकना पड़ेगा महंगा, श्रद्धालुओं पर लगेगा 5 हजार जुर्माना दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 5 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 5 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 6 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 6 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 6 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 6 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 6 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 6 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 7 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 7 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 7 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 10 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति
छत्तीसगढ़

मंत्री ने दिए सख्त निर्देश लंबित आवेदनों का 15 दिन में निराकरण करें

रायपुर

श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा है कि प्रदेश के शत्-प्रतिशत श्रमिकों को शासन की योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। श्रमिकों के हित को प्राथमिकता में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। जिससे श्रमिकों के जीवन स्तर में बेहतर सुधार हो सके। उक्त बातें श्रम मंत्री श्री देवांगन ने विभागीय काम-काज की समीक्षा बैठक में कही। बैठक नवा रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के सभाकक्ष में आयोजित थी। बैठक में श्रमायुक्त एवं सहसचिव श्रीमती अलरमेल मंगई डी, छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सचिव श्रीमती सविता मिश्रा, अपर श्रम आयुक्त श्री एस. एल जांगड़े सहित जिलों से आए श्रम विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

श्रम मंत्री श्री देवांगन ने बैठक में लंबित मामलों का 15 दिवस के भीतर निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रदेश के कुछ जिलों में श्रमिकों के पंजीयन फार्म को निरस्त कर दिया गया है। श्रमिको से अन्य जरूरी दस्तावेज लेकर पंजीयन की प्रक्रिया शीघ्र ही पूरी कर ली जाए। अधिकारीगण यह सुनिश्चित करें कि हितग्राही को शासन की योजना का लाभ मिले। दस्तावेज की कमी को आधार बनाते हुए हितग्राही को वापस न लौटाया जाए। श्रमिक बहुल क्षेत्रों में मोबाईल कैम्प लगाकर मजदूरों का पंजीयन करने की प्रक्रिया पूर्ण करें। मजदूर बिना पंजीयन के किसी भी साईट में काम ना करें। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि 15 दिवस के भीतर जिलेवार योजना की समीक्षा की जाए और यदि इसके बाद ही योजना के क्रियान्वयन में प्रगति नहीं आई तो इसके लिए संबंधित अधिकारी जिम्मेदार होंगे।

मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि श्रमिकों के लिए किफायती दर पर शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना संचालित की जा रही है। अधिकारी अन्नपूर्णा दाल-भात केन्द्रों का निरीक्षण करें और वहां जाकर स्वयं भोजन कर इसकी गुणवत्ता को भी परखें।  अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 22 स्थानों पर दाल-भात केन्द्र संचालित किये जा रहे हैं। इसके अलावा और अन्य 22 स्थानों पर दाल-भात केन्द्र शुरू करने के लिए एमओयू किया गया है। मंत्री ने बैठक के दौरान महतारी जतन योजना, नोनी बाबू छात्रवृत्ति योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी पात्र श्रमिक परिवारों को इसका लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें।