मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 32 मिनट पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 37 मिनट पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 37 मिनट पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 38 मिनट पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 39 मिनट पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 40 मिनट पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 2 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 2 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 2 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 4 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 4 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 4 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 12 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 13 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 13 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 14 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 14 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 14 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 14 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 14 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम
मनोरंजन

फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज

फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज

अजय देवगन की शैतान की एडवांस बुकिंग शुरू, 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

एक्शन से भरपूर योद्धा का बिहाइंड द सीन वीडियो आया सामने, स्टंट करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई
 बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा की आने वाली फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर' विनायक दामोदर सावरकर की बायोपिक है। वह एक क्रांतिकारी, समाजसुधारक और राजनेता थे। फिल्म ‘स्वतंत्र वीर सावरकर’ में रणदीप हुड्डा ने विनायक दामोदर सावरकर का किरदार निभाया है, वहीं अंकित लोखंडे ने उनकी पत्नी 'यमुनाबाई' की भूमिका निभायी है। फिल्म 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।ट्रेलर की शुरुआत रणदीप हुड्डा के डायलॉग से होती है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं कि 'हम सबने पढ़ा है कि भारत को आजादी अहिंसा से ही मिली है।

यह वो कहानी नहीं है। ट्रेलर में दिखाया गया कि कैसे सावरकर ने अखंड भारत की लड़ाई लड़ी। किस तरह उन्होंने भारत को आजाद करवाने के लिए अपनी फौज खड़ी कर अग्रेजों को भारत से भागने पर मजबूर किया। 'स्वातंत्र्य वीर सावरकर' से रणदीप हुडा अपना डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं। इस फिल्म को ज़ी स्टूडियोज, आनंद पंडित, रणदीप हुडा, संदीप सिंह और योगेश राहर ने प्रोड्यूस किया है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर 22 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

अजय देवगन की शैतान की एडवांस बुकिंग शुरू, 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

मुंबई
 अजय देवगन और आर माधवन इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म शैतान को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।दर्शकों को इस हॉरर थ्रिलर फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, जो जल्द खत्म होने वाला है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।ताजा खबर यह है कि शैतान की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है। निर्माताओं ने एक वीडियो साझा कर खुद इस खबर की जानकारी दी है।शैतान में दक्षिण भारतीय सिनेमा का जानी-मानी अभिनेत्री ज्योतिका भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

जियो स्टूडियो ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें ज्योतिका फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होने की जानकारी देती हुई नजर आ रही हैं।इस फिल्म को जियो स्टूडियो, पैनोरमा स्टूडियो और देवगन फिल्म्स ने मिलकर बनाया है।फिल्म के निर्देशन की कमान विकास बहल ने संभाली है। इसकी कहानी भी उन्होंने ही लिखी है।पहले लिमिटेड लोकेशन पर फिल्म के लिए प्री टिकट बुकिंग खोली गई थी, लेकिन बीते दिनों ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म पर कुछ और शो जोड़े गए। एडवांस बुकिंग में शैतान के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें, तो सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म की तकरीबन 16 हजार टिकटें बिक चुकी हैं।

शैतान गुजराती थ्रिलर फिल्म वश का रीमेक है। मूवी में आर माधवन ने नेगेटिव रोल प्ले किया है, जो अजय देवगन की बेटी बनी जानकी बोदीवाला को अपने वश में कर लेता है। इसके जरिये वह जाह्नवी (जानकी बोदीवाला) से उसके परिवार पर कई जुल्म ढहाता है। इस शैतान की शैतानियों शक्तियों का असर पिता बने अजय देवगन कैसे खत्म करते हैं, फिल्म में ये दिखाया गया है।

 

एक्शन से भरपूर योद्धा का बिहाइंड द सीन वीडियो आया सामने, स्टंट करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा

मुंबई
 बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म योद्धा को लेकर खबरों में हैं। पुष्कर ओझा और सागर अंब्रे के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर फिल्म योद्धा मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अब सिद्धार्थ मल्होत्रा ने इस फिल्म से एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है। वीडियो में सिद्धार्थ एक्शन करते हुए नजर आ रहें हैं।

साथ ही उन्होंने योद्धा में अपने किरदार की तैयारी पर भी चर्चा की है।आपको बता दें कि एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर अपनी आने वाली फिल्म योद्धा का एक बीटीएस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सिद्धार्थ ने अपने किरदार के लिए की गई कठोर तैयारी को दिखाया है, जिसमें कई मुश्किल स्टंट करते नजर आ रहें हैं।

योद्धा के बिहाइंड द सीन वीडियो में सिद्धार्थ ने यह बताया है उन्होंने अपने किरदार में फिट होने के लिए अपना वजन भी कम किया है।इस वीडियो में एक्शन से भरपूर थ्रिलर फिल्म में अपनी भूमिका के लिए अनूठी तैयारी से गुजरने के बारे में बताया है। सिद्धार्थ ने इस वीडियो को शेयर करने के साथ कैप्शन भी दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा, लाइट्स, कैमरा और बिहाइंड द एक्शन। अरुण कात्याल और बाकी सब योद्धा बनना।बता दें कि यह फिल्म एक विमान अपहरण और उसके बाद बचाव अभियान की कहानी बताती है।

दरअसल, कुछ दिनों पहले करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें फ्लाइट में ट्रेलर देखने के लिए यात्रियों को टैबलेट और हेडफोन दिए गए। इसके बाद यात्री उसे देख कर काफी खुश भी हुए।योद्धा में सिद्धार्थ मल्होत्रा के अलावा एक्ट्रेस दिशा पटानी और राशि खन्ना भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देने वाली हैं। हाल ही में इसका पहला गाना जिंदगी तेरे नाम भी रिलीज कर दिया गया है। इस गाने में सिद्धार्थ और राशि के बीच की केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। ये फिल्म 15 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है।