मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 3 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 3 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 3 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 3 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 3 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 3 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 5 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 5 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 5 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 7 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 7 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 7 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 16 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 16 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 17 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 17 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 17 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय

सात मार्च को पीएम मोदी के स्वागत के लिए श्रीनगर पूरी तरह तैयार

श्रीनगर

अनुच्छेद 370 हटने के बाद सात मार्च को पहली बार कश्मीर घाटी जा रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए श्रीनगर पूरी तरह तैयार है।

संघीय क्षेत्र के सभी वरिष्ठ भाजपा नेता यह सुनिश्चित करने के लिए श्रीनगर में डेरा डाले हुए हैं कि सात मार्च को बख्शी स्टेडियम में प्रधानमंत्री की रैली पूर्ण रूप से सफल हो।

इस अवसर पर पूरे शहर में स्वागत द्वार, झालरें, होर्डिंग्स और झंडे लगाए गए हैं। सड़कों व गलियों को साफ कर दिया गया है।

व्यापार, यात्रा, पर्यटन, आतिथ्य, लघु उद्योग, हस्तशिल्प आदि से जुड़े लोग पीएम मोदी के दौरे को लेकर उत्सुक हैं।

उनका मानना है कि पीएम मोदी जम्मू-कश्मीर में कभी खाली हाथ नहीं आए हैं। वह पहले जब भी यहां आए, स्थानीय अर्थव्यवस्था के लिए अच्छी खबरें लेकर आए।

वर्षों से स्थाई होने का इंतजार कर रहे जल शक्ति विभाग में दैनिक वेतन भोगी कर्मी 32 वर्षीय इमरान अहमद ने कहा," हम प्रधानमंत्री से सकारात्मक खबर की उम्मीद कर रहे हैं। हमे उम्मीद है कि यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री से उनके परिवार के लिए कोई अच्छी खबर आएगी।"

इमरान जैसे हजारों दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी भी प्रधानमंत्री की यात्रा को उम्मीद की नजर से देख रहे हैं।

इसी तरह, लघु उद्योग, हस्तशिल्प, पर्यटन और यात्रा, आतिथ्य व परिवहन में लगे स्थानीय लोग भी पीएम मोदी से कुछ अच्छी खबर की उम्मीद कर रहे हैं।

भाजपा नेताओं को सात मार्च को बख्शी स्टेडियम में आयोजित होनेे वाली सार्वजनिक रैली में बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक कौल ने कहा, "हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए आने वाले लोगों की संख्या को देखते हुए स्टेडियम की क्षमता कम पड़ जाएगी।"

पार्टी के अन्य लोगों ने कहा कि रैली में लोगों के आने के लिए परिवहन की पर्याप्त व्यवस्था की गई है।

गौरतलब है कि एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी का जम्मू-कश्मीर का यह दूसरा दौरा होगा। उन्होंने 20 फरवरी को जम्मू में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित किया था और 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन/शिलान्यास किया था।

श्रीनगर में भी प्रधानमंत्री का विकास परियोजनाओं के उद्घाटन/शिलान्यास का कार्यक्रम है।

वह प्रमुख योजनओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत के अलावा कुछ युवाओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे।

श्रीनगर पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री श्रीनगर के बादामी बाग छावनी क्षेत्र में सेना की 15वीं कोर के मुख्यालय जाएंगे। वह मुख्यालय के अंदर शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।

बादामी बाग छावनी क्षेत्र से वह एक काफिले में बख्शी स्टेडियम तक जाएंगे, जहां मुख्य समारोह होना है।

प्रधानमंत्री का घाटी का डेढ़ घंटे का कार्यक्रम है, इसके बाद वह दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे।