मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम 2 घंटे पहले दुबई की तर्ज पर भारत में होंगे ब्रेक फ्री टोल प्लाजा, 7 जगह लागू हुआ MLFF सिस्टम कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे 3 घंटे पहले कांग्रेस दिसंबर में देशव्यापी आंदोलन करेगी, वोट चोरी और संविधान की रक्षा होंगे प्रमुख मुद्दे नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके 3 घंटे पहले नेपाल में आया भूकंप, बिहार-बंगाल समेत भारत के कई हिस्सों में भी महसूस हुए झटके कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई 3 घंटे पहले कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला: स्कूलों में मुफ्त मिलेंगे सैनिटरी नैपकिन, आदेश ना मानने पर होगी कार्रवाई अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा 3 घंटे पहले अरुणाचल सीमा से 40 KM दूर चीन बना रहा बांध, नदी की धारा मोड़ने की तैयारी; सैटेलाइट डेटा से खुलासा शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 3 घंटे पहले शेख हसीना ने किया 16 दिसंबर को ढाका लौटने का एलान, बांग्लादेश सरकार से की विमान भेजने की मांग 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम 3 घंटे पहले 10 साल बाद देश में LPG ग्राहकों की संख्या में बड़ी गिरावट, 75 लाख कनेक्शन हुए कम मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन 3 घंटे पहले मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर दीप जलाने पर सस्पेंस, विवाद के बीच 5600 जवान तैनात; ड्रोन उड़ाने पर बैन सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 4 घंटे पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 4 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 4 घंटे पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 7 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 7 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 7 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 15 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 15 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 16 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 16 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 16 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 17 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र
राष्ट्रीय

पंजाब की लुधियाना सीट से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू हुए गिरफ्तार

पंजाब
पंजाब की लुधियाना सीट से कांग्रेस के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेजा गया है। उन्हें कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस में ताला जड़ने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके साथ पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर श्याम सुंदर मल्होत्रा, जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ को भी न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। कुछ दिन पहले नगर निगम के ऑफिस में ताला लगाया था। जिसके बाद उनके खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी।

ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट तनिष्ठ गोयल की अदालत में जमानत याचिका पर सुनवाई कल 6 मार्च को होगी। अदालत ने बिट्टू, सुरिंदर डावर, श्याम सुंदर मल्होत्रा और संजय तलवार को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए। सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू, जिला अध्यक्ष संजय तलवार पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर और श्याम सुंदर अरोड़ा को सिविल अस्पताल में मेडिकल करवाने के बाद जेल के लिए रवाना किया गया। इस दौरान बिट्टू के वकीलों ने उनकी गिरफ्तारी का विरोध करते हुए उन्हें जमानत देने की मांग की।

वकीलों ने बिट्टू और अन्यों की गिरफ्तारी को गैर-कानूनी बताते हुए कहा कि रवनीत बिट्टू को इस मामले की जांच में शामिल नहीं किया गया है इसलिए उन्हें जमानत दी जाए। अदालत ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद उक्त चारों को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पुलिस को उनकी जमानत पर एक दिन का नोटिस दे दिया है। लुधियाना नगर निगम में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री और पंजाब कांग्रेस के वर्किंग प्रधान भारत भूषण आशु की अगुवाई में कांग्रेसियों ने 27 फरवरी को नगर निगम के मुख्य दफ्तर जोन ए में ताला जड़ दिया था।

ताला लगाने के दौरान ऑफिस में बैठे थे नगर निगम के अफसर
यह ताला नगर निगम पर जिस समय लगाया गया, उस समय सभी मुलाजिम और अधिकारी अपनी अपनी सीटों पर बैठे थे। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सांसद रवनीत सिंह बिट्टू, पूर्व मंत्री आशु और जिला कांग्रेस प्रधान संजय तलवाड़ बैरिकेडिंग के ऊपर से कूदकर मुख्य गेट तक पहुंचे। इस दौरान तीनों नेताओं की पुलिस मुलाजिमों से झड़प भी हुई और धक्का-मुक्की भी हुई थी।