मंगलवार, 24 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड 55 मिनट पहले सोने की कीमतों में जारी रह सकती है गिरावट, आने वाले दिनों में और सस्ता हो सकता है गोल्ड एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे 56 मिनट पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत का बढ़ा दबदबा, तीसरे स्थान पर पहुंचा, रूस को छोड़ा पीछे परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा 58 मिनट पहले परिसीमन बिल के लिए NDA को 45 सांसदों की कमी, सांसद ने किया पार्टियों में टूट का दावा सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति 3 घंटे पहले सुप्रीम कोर्ट ने न्यायिक अधिकारियों द्वारा बार-बार सेवा-संबंधी लाभ मांगे जाने पर जताई आपत्ति भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर 3 घंटे पहले भारत ने हर दो साल में एससीओ सभ्यतागत संवाद मंच आयोजित करने का रखा प्रस्ताव, अवैध तस्करी रोकने पर दिया जोर बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां 3 घंटे पहले बिसलेरी विवाद ने पैकेज्ड वाटर इंडस्ट्री को मुश्किल में डाला? जद में आईं कई कंपनियां नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि 11 घंटे पहले नियामक आयोग के प्रावधान के तहत ली जाती है विद्युत उपभोक्ताओं से अतिरिक्त सुरक्षानिधि एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना 11 घंटे पहले एशिया पावर इंडेक्स में भारत की मजबूत स्थिति पर भाजपा का कांग्रेस पर निशाना, कहा- यह वास्तविकता का आईना रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश 12 घंटे पहले रक्षा बलों और CAPF के व्हाट्सएप ग्रुप में पाकिस्तानी एजेंटों की घुसपैठ, सुरक्षा एजेंसियों ने दिए ऑडिट के आदेश पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची 12 घंटे पहले पीएम मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेता घोषित, लोवी इंस्टीट्यूट ने जारी की सूची पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे 12 घंटे पहले पीएम मोदी का नेपाल के लिए 24 हजार करोड़ के राहत पैकेज का ऐलान, बोले- राम अधूरे सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 13 घंटे पहले सेवा सेतु पोर्टल से दिव्या कुमारी को कुछ ही दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण 13 घंटे पहले विकसित ग्राम पंचायत योजना से गांवों के विकास की बनेगी कार्ययोजना, जिला स्तरीय कार्यशाला में अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम 13 घंटे पहले सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों की सुविधा का मजबूत माध्यम वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल 13 घंटे पहले वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने पर भड़के सौरव गांगुली, कुलदीप यादव और मानव सुथार के चयन पर उठाए सवाल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजराजेश्वर भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव कार्यक्रम में की महत्वपूर्ण घोषणाएं पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह 13 घंटे पहले पाकिस्तान से हार के बावजूद इंडिया-ए का सेमीफाइनल आसान, UAE को हराते ही मिलेगी जगह अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान भंडारण और पुराने धान की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, 146 क्विंटल से अधिक धान जब्त 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव 13 घंटे पहले 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान बेचकर खुश हैं किसान गोविंद यादव अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त 13 घंटे पहले अवैध धान के कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा, 32 प्रकरणों में 1,441 क्विंटल से अधिक धान जब्त
राजनीति

सास ने ही फेर दिया था अरमानों पर पानी, चुनाव लड़ने के लिए संविधान संशोधन करवाना चाहती थीं मेनका गांधी

नई दिल्ली
बात 1981 की है। संजय गांधी की मौत (23 जून, 1980) के बाद अमेठी संसदीय सीट पर उप चुनाव होने वाले थे। तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी संजय की इस सीट पर बड़े बेटे 37 वर्षीय राजीव गांधी को उतारना चाहती थीं, जबकि संजय गांधी की पत्नी मेनका गांधी अमेठी की राजनीतिक विरासत खुद संभालना चाहती थीं। हालांकि, उस समय उनकी उम्र 25 साल नहीं हुई थी, जो देश में सांसद का चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु होती है। तब मेनका ने अपनी प्रधानमंत्री सास (इंदिरा गांधी) से संविधान संशोधन कर चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु को 25 साल से कम करने का आग्रह किया था।

राजनीतिक टिप्पणीकार और लेखक राशिद किदवई ने अपनी किताब '24 अकबर रोड: ए शॉर्ट हिस्ट्री ऑफ द पीपुल बिहाइंड द फॉल एंड राइज ऑफ द कांग्रेस' में लिखा है कि 1981 के अमेठी उप चुनाव में मेनका गांधी ने राजीव गांधी के नामांकन दाखिल करने के बाद उन्हें चुनाव से किनारे करने की बहुत कोशिश की थी। किदवई ने अपनी किताब में पूर्व राजनयिक मोहम्मद यूनुस का उल्लेख किया है, जो गांधी परिवार के करीबी थे। किदवई ने मोहम्मद यूनुस के हवाले से लिखा है, "चूंकि मेनका उस समय 25 वर्ष की भी नहीं थीं, जो भारत में चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु है, इसलिए वह चाहती थीं कि इंदिरा गांधी उन्हें संसदीय चुनाव लड़ने के लिए न्यूनतम आयु को घटाने के लिए संविधान में संशोधन करें लेकिन प्रधान मंत्री ने मना कर दिया था।"

दरअसल, मेनका गांधी हर हाल में अमेठी संसदीय सीट को अपनी राजनीतिक विरासत बनाना चाहती थीं, जिसे इंदिरा गांधी मानने को तैयार नहीं थीं। मेनका संजय गांधी के साथ भी उस इलाके में काफी सक्रिय थीं। वह चाहती थीं कि जिस तरह फिरोज गांधी की मौत के बाद इंदिरा गांधी ने रायबरेली संसदीय सीट पर राजनीतिक विरासत संभाली थी, ठीक उसी तरह वह भी अमेठी सीट पर अपने पति की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाएं। तब राजीव गांधी अमेठी से जीतकर संसद पहुंचे थे। बावजूद इसके मेनका ने अमेठी से किनारा नहीं किया और दो साल के अंदर उन्होंने करीब 22 बार इस इलाके का दौरा किया था।

मेनका ने जब अमेठी को ही अपनी राजनीतिक विरासत बनाने की जिद पकड़ी तो इंदिरा गांधी उनसे खफा हो गईं। प्रधानमंत्री आवास के अंदर सियासी महत्वकांक्षा की इस लड़ाई ने सास-बहू और जेठानी के बीच चौड़ी खाई बना दी थी। 28 मार्च, 1982 की रात को इस पारिवारिक लड़ाई ने तब नाटकीय मोड़ ले लिया, जब मेनका गांधी अपने दो साल के बेटे वरुण को लेकर तत्कालीन प्रधानमंत्री आवास 1 सफदरजंग रोड से निकल गईं। स्पेनिश लेखक जेवियर मोरो ने अपनी किताब 'द रेड साड़ी' में लिखा है उस दिन मीडियाकर्मियों और पुलिस कर्मियों के सामने ही मेनका गांधी अपने बेटे वरुण के साथ दिल्ली में प्रधान मंत्री के 1, सफदरजंग रोड स्थित आवास को छोड़कर चली गई थीं।

1984 में जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई, तब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने। 1984 के लोकसभा चुनावों में जब फिर से राजीव गांधी अमेठी से चुनाव लड़ने पहुंचे तो मेनका गांधी उनके मुकाबले में खड़ी हो गई थीं। तब वह अपने छोटे से बेटे को लेकर चुनावी सभाओं में जाती थीं। मेनका ने तब निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपने जेठ के खिलाफ चुनाव लड़ा था। उनकी लड़ाई सिर्फ जेठ नहीं बल्कि एक प्रधानमंत्री से थी। उस चुनाव में मेनका की जमानत जब्त हो गई थी। इसके बाद दोबारा फिर कभी वह अमेठी चुनाव लड़ने नहीं गईं।