रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 41 मिनट पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 43 मिनट पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 47 मिनट पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 49 मिनट पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 1 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 1 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 1 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 2 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 2 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 10 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 11 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
राजनीति

‘…बलात्कारियों को नपुंसक बनाया जाए’: कांग्रेस नेता की सरकार से मांग

नई दिल्ली

कांग्रेस नेता अलका लांबा (Alka Lamba) ने सरकार से बलात्कारियों को नपुंसक बनाने वाला कानून लाने मांग की है। उन्होंने कहा कि दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। अलका लांबा ने भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और संदीप सिंह का मुद्दा उठाकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार को भी जमकर घेरा है।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया, ''महिलाओं, विशेषकर लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और अब ये अनियंत्रित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगया कि सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े नेता और मंत्री और सांसद इनमें शामिल हैं।''

उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें (केंद्र और राज्य में) उन्हें बचा रही हैं। इन सरकारों को दो से तीन महीने में नाबालिग पीड़ितों से जुड़े बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतें स्थापित करनी चाहिए।

कांग्नेस नेता ने कहा, ‘‘दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें नपुंसक बनाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। जब तक अपराधियों में भय पैदा नहीं होगा, अपराध होते रहेंगे। कांग्रेस बलात्कार पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेगी, जबकि भाजपा महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है।’’

लांबा ने दावा किया कि भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय मांग रहे हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि संदेशखाली के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, लेकिन बृजभूषण के साथ ‘अति विशिष्ठ व्यक्ति की तरह व्यवहार’ किया जा रहा है।

बता दें कि, विवादास्पद तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता शेख शाहजहां को पिछले महीने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर हमले के मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस ने 28 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया है। तृणमूल नेता पर संदेशखाली के ग्रामीणों ने जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। लांबा ने यह भी कहा कि जूनियर एथलेटिक्स कोच से मारपीट के आरोपी पूर्व हॉकी स्टार संदीप सिंह हरियाणा के मंत्री पद पर बने हुए हैं क्योंकि वह भाजपा नेता हैं।

यह पूछे जाने पर कि भाजपा यह कह रही है कि शनिवार को मध्य प्रदेश में प्रवेश करने वाली राहुल गांधी की अगुवाई वाली ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ विफल हो गई है? अलका लांबा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी घबराहट में है। किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं का विरोध भाजपा के अहंकार को तोड़ देगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को आगामी लोकसभा चुनाव में 400 सीटें नहीं मिलेंगी।