रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद 25 मिनट पहले बिलासपुर-झारसुगुड़ा चौथी लाइन प्रोजेक्ट का अंतिम चरण: चांपा स्टेशन को जोड़ने का काम शुरू, 10 गाड़ियां रद छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा 28 मिनट पहले छत्तीसगढ़: ‘अकवान’ ने धो दिया मौसम का रिकॉर्ड, बिलासपुर में दिनभर छाया रहा कोहरा राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं 31 मिनट पहले राजस्थान: इंस्टाग्राम के 5.21 लाख फॉलोअर्स भी नहीं दिला सके जीत, कांग्रेस की भगवती भील चुनाव हारीं ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत 34 मिनट पहले ‘केवल मशीन के कहने पर किसी छात्र को दोषी नहीं ठहराया जाना चाहिए’, हैदराबाद में बोले सीजेआई सूर्यकांत मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती 1 घंटे पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 1 घंटे पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 1 घंटे पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार 1 घंटे पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 1 घंटे पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 2 घंटे पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 2 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 2 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 10 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 10 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 11 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 11 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज
राजनीति

BJP की पहली लिस्ट तैयार, कई स्टार कैंडिडेट्स को मौका; इन सीटों पर फोकस

नई दिल्ली

भारतीय जनता पार्टी इस सप्ताह के अंत तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर सकती है। बीजेपी नेता ने इसकी जानकारी दी है। भगवा पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की मैराथन बैठक में कई उम्मीदवारों के नाम तय जा चुके हैं। एक भाजपा नेता ने कहा कि फिलहाल यह कह पाना मुश्किल है कि कितने उम्दीवारों के नाम पहली लिस्ट में होगी, लेकिन यह सूची काफी महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

 बीजेपी सूत्रों के हवाले से कहा है कि इस सूची में कुछ हाई-प्रोफाइल नाम शामिल होने की संभावना है। पहली लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ ऐसी सीटों पर भी उम्मीदवारों की घोषणा की जा सकती है, जहां 2019 में बीजेपी चुनाव हार गई थी। बीजेपी की यह प्लानिंग है कि ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों को प्रचार करने और मतदाताओं तक पहुंचने के लिए पर्याप्त समय मिले।

भाजपा ने ऐसी कमजोर सीटों के लिए अनौपचारिक रूप से प्रभारी भी तैनात कर दिए हैं। एक नेता ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि यूपी में बीजेपी महासचिव सुनील बंसल उन सीटों पर अतिरिक्त ध्यान दे रहे हैं जो पिछली बार पार्टी हार गई थी। पार्टी को इन निर्वाचन क्षेत्रों में जीत की उम्मीद है। अयोध्या में राम मंदिर उद्घाटन और राष्ट्रीय लोक दल (आरएलडी) के एनडीए में शामिल होने के बाद बीजेपी को 2019 की तुलान में बेतहर प्रदर्शन की उम्मीद है।

150 उम्मीदवारों के नाम पर लगी मुहर

बैठक में 16 राज्यों के 250 से अधिक सीटों पर विस्तृत चर्चा हुई और लगभग 150 उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लग गई। इनके नामों का ऐलान कभी भी हो सकता है। हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने मनसुख मांडविया, भूपेंद्र यादव, राजीव चंद्रशेखर, धर्मेंद्र प्रधान, पुरुषोत्तम रुपाला समेत कई मंत्रियों और सांसदों को दोबारा नामांकित नहीं किया था। इन्हें इनके संबंधित राज्यों से ही टिकट देने का फैसला किया गया है।
पहली लिस्ट में किन-किन को मिलेगा टिकट

पहली सूची में इनमें से कई के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही पहली सूची में कुछ विधायकों के नाम भी पर मुहर लगी है, जिन्हें राज्य से राष्ट्रीय राजनीति में लाने की तैयारी है। ऐसे विधायक उत्तर प्रदेश से समेत झारखंड व अन्य राज्य राज्यों से हो सकते हैं। पहली सूची में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह जैसे वरिष्ठ नेताओं को भी शामिल किया है, जो चुनाव प्रचार के दौरान सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित नहीं रहते हैं और पूरे देश में चुनाव प्रचार करते हैं। ऐसे नेताओं को उनके मौजूदा सीट से टिकट दिया जा रहा है।
सांसदों के टिकट कटने की भी आशंका

सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में बहुत सारी ऐसी सीटें शामिल हैं, जिन्हें भाजपा मुश्किल मानती है। इनमें वे सीटें भी शामिल हैं, जो पिछली बार पार्टी नहीं जीत पाई थी। पार्टी ने ऐसी 160 सीटों के लिए अलग से रणनीति बनाई थी और वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों को इसकी जिम्मेदारी सौंपी गई थी। चुनाव की घोषणा के पहले ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा से उन्हें प्रचार का अधिक समय मिल जाएगा और घोषणा के पहले चुनाव प्रचार का खर्च उनके खाते में भी शामिल नहीं होगा। बताया जा रहा है कि उत्तरप्रदेश में भाजपा ने आधी सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है और बड़ी संख्या में मौजूदा सांसदों के टिकट कटने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता है। पार्टी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उम्मीदवारों के चयन में जातीय और सामाजिक समीकरणों का खास ख्याल रखा गया है।

भाजपा के अन्य पदाधिकारी ने बताया कि पार्टी ने चुनाव आयोग (ईसी) द्वारा चुनाव कार्यक्रम घोषित करने से पहले ही मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। दोनों ही राज्यों में बीजेपी को इसका लाभ मिला था।

सूत्रों के मुताबिक, पहली लिस्ट में यूपी की करीब 20 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जा सकती है। पार्टी द्वारा आरएलडी के लिए दो सीटें छोड़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, अपना दल (एस) के लिए एक या दो सीटें, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के लिए एक और निषाद पार्टी के लिए एक सीट छोड़ने की भी उम्मीद है।

भाजपा नेतृत्व को हरियाणा की सभी 10 सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों का पैनल मिल गया है। इससे राज्य में एनडीए के भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। दुष्‍यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) एनडीए की सहयोगी और सत्तारूढ़ गठबंधन का हिस्सा है।  हरियाणा के एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर कहा, “हमने सभी 10 सीटों के लिए नामों का एक पैनल दिया है। अब यह केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है कि वह जेजेपी के लिए एक सीट छोड़ना चाहता है या नहीं। यह फैसला हम नहीं ले सकते हैं।'' आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटों पर जीत हासिल की थी।

बीजेपी हलकों में इस बात की जोरदार चर्चा है कि मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान को विदिशा से मैदान में उतारा जा सकता है। सूत्रों ने कहा कि पहली लिस्ट में बीजेपी मध्य प्रदेश के लिए लगभग सभी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर सकती है । छत्तीसगढ़ में चर्चा है कि पहली सूची में दो आदिवासी बेल्ट सरगुजा और बस्तर की सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल होने की संभावना है।