रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? अभी-अभी ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 3 मिनट पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 6 मिनट पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 8 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 8 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 8 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 9 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 9 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 9 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 9 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 10 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 10 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 10 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 10 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 10 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 11 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 11 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 11 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’
राजनीति

पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बागी रुख अपना लिया, तृणमूल का परिचय भी हटा लिया

नई दिल्ली
पश्चिम बंगाल की सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस के नेता कुणाल घोष ने बागी रुख अपना लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर से अपने बायो से तृणमूल का परिचय भी हटा लिया है। वह टीएमसी के प्रवक्ता के साथ-साथ पार्टी के महासचिव भी थे। एक्स पर अपने नए परिचय में उन्होंने खुद को एक पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता बताया है।

कुणाल घोष ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर बिना किसी का नाम लिए तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व के एक वर्ग पर खीझ निकालते हुए लिखा है, “अक्षम और स्वार्थी नेता, गुटबाजी में लिप्त रहते हैं और पूरे वर्ष सिर्फ अनैतिक काम करते हैं। ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी के प्रति आम तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं के कारण वे चुनाव तो जीत जाते हैं लेकिन फिर से वे अपना स्वार्थ साधने लगते हैं और लोगों को चीट करने लगते हैं। ऐसा बार-बार नहीं हो सकता।" स्टेटमैन ने टीएमसी सूत्रों के हवाले से लिखा है कि घोष ने इस ट्वीट के जरिए संभवत: उत्तरी कोलकाता के एक प्रभावशाली नेता पर निशाना साधा है, जिनसे उनकी काफी समय से अनबन चल रही है। अपने सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल में बदलाव करने के बाद, कुणाल घोष संपर्क से कट गए हैं और मीडिया के फोन नहीं उठा रहे हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक, कुणाल घोष  सुदीप बनर्जी से नाराज हैं और ट्वीट के जरिए उन्हीं पर निशाना साध रहे हैं। सुदीप बनर्जी सांसद हैं। उनके कुणाल घोष से रिश्ते उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं। कहा जा रहा है कि सुदीप बनर्जी ने 10 मार्च को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में जन गर्जना रैली को लेकर गुरुवार की रात पार्टी नेताओं की एक बैठक बुलाई था लेकिन उसमें कुणाल घोष को न्योता नहीं मिला था। इस वजह से वह नाराज हो गए हैं। लोकसभा चुनावों से पहले इस रैली को टीएमसी का शक्ति प्रदर्शन कहा जा रहा है। उससे किनारे लगाए जाने के बाद कुणाल घोष ने खुद को ही पार्टी के अहम पदों से किनारा कर लिया है।