रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 5 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 5 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 5 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 6 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 6 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 6 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 6 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 6 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 7 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 7 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 7 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 7 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 8 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 8 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 8 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 8 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 8 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 8 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 8 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 8 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राजनीति

आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व सांसद को टिकट देने का फैसला किया

नई दिल्ली
आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली से अपने चार उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने अपने तीन मौजूदा विधायकों और एक पूर्व सांसद को टिकट देने का फैसला किया है। पार्टी ने दक्षिणी दिल्ली से अपने विधायक सहीराम पहलवान को बड़े दंगल में उतारा है। दिल्ली की अन्य सभी सीटों की तरह दक्षिणी दिल्ली में भी भाजपा का कब्जा है और रमेश बिधूड़ी सांसद हैं। भाजपा ने अभी उम्मीदवारों के नाम का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक बिधूड़ी को एक बार फिर टिकट मिलना तय है। ऐसे में दक्षिणी दिल्ली में बिधूड़ी बनाम पहलवान का मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सहीराम इस समय तुगलकाबाद सीट से विधायक हैं। 1993 में राजनीति में प्रवेश करने वाले सहीराम पहले कांग्रेस और फिर बहुजन समाज पार्टी से चुनाव लड़ चुके हैं। राजनीति में आने से पहले सहीराम सीआईएसएफ और दिल्ली जल बोर्ड की सरकारी नौकरी छोड़ चुके हैं। शुरुआती जीवन में दंगल लड़ने वाले सहीराम ने खेल कोटे से दोनों नौकरी पाई थी, लेकिन उनका कहना है कि अच्छे प्रदर्शन के बावजूद प्रमोशन नहीं दिए जाने से नाराज होकर उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पिता के ट्रांसपोर्ट कारोबार को संभाल लिया।

कैसा रहा है पॉलिटिकल करियर
1993 में रेसलिंग छोड़कर सहीराम राजनीति में सक्रिय हो गए। करीब चार सालों तक कांग्रेस के लिए मेहनत की, लेकिन 1997 में नगर निगम के चुनाव में टिकट नहीं मिला तो निर्दलीय चुनाव लड़े और जीतकर पार्षद बने। 2002 में हार का सामना करना पड़ा। 2007 में बसपा से चुनाव लड़े और पार्षद बने। एक बार मेयर भी रह चुके हैं। बसपा के टिकट पर दो बार विधानसभा चुनाव भी लड़े, लेकिन एक बार तीन और दूसरी बार साढ़े तीन हजार वोट से हार गए। बाद में वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए और जीतकर विधानसभा पहुंचे।

बिधूड़ी से मुकाबला नहीं आसान
सहीराम के लिए दक्षिणी दिल्ली सीट पर गुर्जर नेता रमेश बिधूड़ी से मुकाबला आसान नहीं है। भले ही इस बार कांग्रेस और आम आदमी पार्टी एक साथ चुनाव लड़ने जा रहे हैं। लेकिन 2019 के चुनावी नतीजे पर नजर डालें तो पता चलता है कि बिधूड़ी इस सीट पर कितने मजबूत हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में बिधूड़ी ने 3.67 लाख के बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। यहां डाले गए कुल 12,14,222 वोट में से बिधूड़ी को 6.87,014 वोट मिले थे जबकि आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा को 3.19 लाख वोट ही मिल पाए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार बॉक्सर वीजेंद्र सिंह की जमानत जब्त हो गई थी। उन्हें 1.64 लाख वोट मिले थे। इस लिहाज से आप और कांग्रेस के कुल वोट को जोड़ भी दें तो बिधूड़ी आगे दिखते हैं। हालांकि, हर चुनाव के समीकरण अलग होते हैं। फिलहाल यह तो तय है कि दक्षिणी दिल्ली में दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।