रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 4 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 4 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 4 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 5 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 5 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 5 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 5 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 5 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 6 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 6 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट 6 घंटे पहले अमेरिका-चीन के बीच छिड़ा चिप वॉर, 5 देशों पर प्रतिबंध से AI इंडस्ट्री पर संकट धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई 6 घंटे पहले धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन 6 घंटे पहले जैव विविधता संरक्षण के लिए प्रभावी नियम बनाने पर विशेषज्ञों ने किया मंथन चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 6 घंटे पहले चिल्फी बॉर्डर पर फिर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहा 301 क्विंटल धान पकड़ा 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 6 घंटे पहले 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस अंतर्गत राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का उत्साहपूर्ण समापन 7 घंटे पहले जब थुंबा से उड़ा था भारत का पहला रॉकेट ‘नाइकी-अपाचे’, जानें कैसे हुई थी भारतीय अंतरिक्ष युग की शुरुआत? ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ 7 घंटे पहले ’छत्तीसगढ़ इंडस्ट्री डायलॉग के तीसरे अध्याय में मिले 1.06 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव, 29 हजार को रोजगार के अवसर’ अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ 7 घंटे पहले अकवान चक्रवात से हुई फसल क्षति पर जिला प्रशासन पूरी तरह गंभीर, किसानों को मिलेगा उचित मुआवजा’ PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका 7 घंटे पहले PCB का बड़ा फैसला, मोहम्मद रिजवान समेत 13 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर, बाबर आजम को झटका पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप 7 घंटे पहले पार्क में फोटो खींचने को लेकर विवाद, हिंदू कपल पर डंडों से हमला, गाली देने का आरोप
राजनीति

सरकार बच जाए, मैं इस्तीफे को तैयार, बगावत पर सुक्खू ने कर दिया आत्मसमर्पण

शिमला
हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार पर संकट में घिर गई है. उनके खिलाफ पार्टी के विधायकों ने खुलकर मोर्चा खोल रखा है. एक दिन पहले मंगलवार को राज्यसभा में क्रॉस वोटिंग की और फिर दूसरे दिन सुक्खू को सीएम पद से हटाने की मांग पर अड़ गए हैं. पार्टी हाईकमान पशोपेश में है और बागी विधायकों को मनाने में जुटा है. इस बीच, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मोर्चा संभाल लिया है और हिमाचल में सत्ता से लेकर संगठन तक सामंजस्य बनाने के लिए फॉर्मूले पर मंथन शुरू कर दिया है.

कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से पार्टी विधायकों में नाराजगी देखी जा रही है. राज्यसभा चुनाव की वोटिंग करीब आते ही खफा चल रहे विधायकों ने अपनी ताकत का एहसास दिया. हालांकि, वोटिंग से पहले मंगलवार को कुछ विधायकों ने प्रियंका गांधी वाड्रा से फोन पर बात की थी और पूरे घटनाक्रम के संबंध में जानकारी दी थी.

'विक्रमादित्य ने भी प्रियंका से बात की'

सूत्रों का कहना है कि प्रियंका गांधी ने हिमाचल के पार्टी विधायकों की बात सुनी और फिर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को राजनीतिक हालात की जानकारी दी. एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता विक्रमादित्य सिंह ने भी प्रियंका गांधी से फोन पर बात की थी और अपनी नाराजगी की वजह गिनाई थीं.

'फॉर्मूला निकालने में जुटा है पार्टी हाईकमान'

फिलहाल, प्रियंका गांधी खुद हालात पर नजर रख रही हैं. वे सीएम सुखिवंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला से भी लगातार संपर्क में हैं और नाराजगी दूर करने के लिए फॉर्मूला निकालने पर चर्चा कर रही हैं. हाईकमान को उम्मीद है कि जल्द ही नाराज विधायकों को मना लिया जाएगा.

'बजट सत्र खत्म होने के बाद नेतृत्व पर विचार?'

कांग्रेस के शीर्ष सूत्रों का कहना है कि इस समय पूरी ताकत सरकार बचाने पर लगाई जा रही है. विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद नेतृत्व के मुद्दे पर विचार किया जाएगा. इसलिए नेतृत्व ने अभी तक सुक्खू को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा है और ना ही इस मामले पर कोई बयान दिया जा रहा है.

पर्यवेक्षक बनाकर भेजे गए हैं डीके शिवकुमार और हुड्डा

कांग्रेस ने हिमाचल का संकट दूर करने के लिए कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा को जिम्मेदारी सौंपी है. दोनों नेता हिमाचल प्रदेश में डेरा डाले हैं और कांग्रेस विधायकों से बात कर रहे हैं.

'विक्रमादित्य ने मंत्री पद से इस्तीफा दिया'

इससे पहले पूर्व सीएम दिवंगत वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य सिंह ने अपने पिता का अपमान बताते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. वे सुक्खू सरकार में लोक निर्माण विभाग के मंत्री थे. विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की अध्यक्ष हैं और पार्टी की सांसद हैं.

सुक्खू ने भी इस्तीफे की पेशकश की

विक्रमादित्य और अन्य विधायकों की नाराजगी को देखते हुए सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कदम पीछे खींचे हैं और अपने इस्तीफे की पेशकश कर दी है. सूत्रों की मानें तो सुक्खू ने सरकार को बचाने के लिए पार्टी की ओर से भेजे गए पर्यवेक्षकों के सामने अपने इस्तीफे की पेशकश की है.
हिमाचल प्रदेश में सरकार पर संकट मंगलवार को उस वक्त खड़ा हो गया जब 40 विधायकों वाली कांग्रेस का उम्मीदवार राज्यसभा चुनाव में हार गया। 6 कांग्रस और 3 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा के हक में वोटिंग करके भगवा पार्टी के प्रत्याशी हर्ष महाजन को जितवा दिया। रही सही कसर वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य के इस्तीफे ने पूरी कर दी। उन्होंने अपने पिता, अपने और विधायकों के अपमान का आरोप लगाते हुए पद छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि विक्रमादित्य सिंह ने भी कांग्रेस हाईकमान के सामने अपनी बात रख दी है। उन्होंने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि अब सबकुछ हाईकमान के नतीजे पर निर्भर करता है। बगावत करने वाले विधायक वीरभद्र सिंह के समर्थक बताए जा रहे हैं। माना जा रहा है कि बागी विधायक नए सीएम के तौर पर विक्रमादित्य का नाम आगे कर सकते हैं।

सरकार बनाने की ताक में भाजपा
कांग्रेस में उत्पन्न संकट को देखते हुए भाजपा भी ऐक्टिव है। कांग्रेस की फूट का फायदा उठाते हुए भाजपा सरकार बनाने के विकल्पों को तलाश रही है। विधायक दल के नेता जयराम ठाकुर लगातार बहुमत परीक्षण की मांग कर रहे हैं। हालांकि, बजट से पहले बुधवार को स्पीकर ने ठाकुर समेत भाजपा के 15 विधायकों को पूरे सत्र के लिए सदन से निष्कासित कर दिया है। इसको लेकर विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला।