शनिवार, 21 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा 1 मिनट पहले नक्सलवाद के साये से समृद्धि के उजाले तक, भारत मंडपम में दिखा नए छत्तीसगढ़ का नया चेहरा भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी 8 मिनट पहले भारत के विमानन सुरक्षा निगरानी मानकों का ऑडिट पूरा, अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरने की कसौटी ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार 10 मिनट पहले ‘गृह लक्ष्मी’ योजना का पैसा नहीं दिया तो कर दी दादी की हत्या, कर्नाटक में कलयुगी पोते की करतूत; गिरफ्तार दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार 30 मिनट पहले दिल्ली-एनसीआर बनेगा भारत की वेडिंग इकोनॉमी का सबसे बड़ा केंद्र, 25 दिनों में 7.5 लाख करोड़ का होगा कारोबार ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब 52 मिनट पहले ‘करीबी रिश्तेदारों के बीच शादी होने से जोखिम’, सुप्रीम कोर्ट ने कानून बनाने की जरूरत पर केंद्र से मांगा जवाब ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव 54 मिनट पहले ‘भारत में मतदाता सूची से छेड़छाड़ नहीं’, विदेश मंत्रालय ने कहा- धर्म के आधार पर भारत में नहीं होता है कोई भेदभाव नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 11 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 12 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 13 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 13 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 13 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 13 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 13 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 13 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 13 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 13 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 14 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 14 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 14 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल
राजनीति

शुभेंदु अधिकारी ने ममता सरकार को 24 घंटे के भीतर आरोप साबित करने या परिणाम भुगतने की चुनौती दी

कोलकाता

पश्चिम बंगाल में संदेशखाली मामले को लेकर लगातार बवाल बढ़ रहा है। सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी ममता सरकार पर हमला बोल रही है। इस बीच, पश्चिम बंगाल में एक सिख आईपीएस अधिकारी ने आरोप लगाया कि उन्हें विरोध प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता ने खालिस्तानी कहा। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा में बीजेपी के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस को चुनौती दी कि वह 24 घंटे के भीतर अपने आरोप को साबित करें अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें।

आईपीएस अधिकारी जसप्रीत सिंह को शुभेंदु अधिकारी समेत बीजेपी विधायकों के एक ग्रुप से कहते हुए सुना गया, ''आप मुझे खालिस्तानी कह रहे हैं, क्योंकि मैंने पगड़ी पहन रखी है। क्या यही आपकी हिम्मत है? अगर कोई पुलिसकर्मी पगड़ी पहनकर ड्यूटी करता है तो वह खालिस्तानी हो जाता है? क्या यह आपका स्तर है?''सिंह ने बीजेपी नेताओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मैं आपके धर्म के बारे में कुछ नहीं कह रहा हूं। आप भी मेरे बारे में कुछ नहीं कह सकते। क्या किसी ने आपके धर्म के बारे में कुछ कहा? तो फिर आप ऐसा क्यों कर रहे हैं?''

इसके बाद विवाद तब और तेज हो गया जब मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति ने बेशर्मी से संवैधानिक सीमाओं को लांघ दिया है। ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, ''आज बीजेपी की विभाजनकारी राजनीति ने संवैधानिक सीमाओं को बेशर्मी से लांघ दिया है। बीजेपी के अनुसार पगड़ी पहनने वाला हर व्यक्ति खालिस्तानी है। मैं अपने बलिदान और दृढ़ संकल्प के लिए पूजनीय हमारे सिख भाइयों और बहनों की प्रतिष्ठा को कमजोर करने के इस दुस्साहसिक प्रयास की कड़ी निंदा करती हूं। हम बंगाल के सामाजिक सौहार्द की रक्षा के लिए दृढ़ हैं और इसे बाधित करने के किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सख्त कानूनी कदम उठाएंगे।''

शुभेंदु अधिकारी ने आरोप साबित करने की दी चुनौती
आईपीएस अधिकारी के आरोप पर प्रतिक्रिया देते हुए शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल सरकार को 24 घंटे के भीतर अपना आरोप साबित करने या परिणाम भुगतने की चुनौती दी। बीजेपी के आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, जिसमें उन्होंने पश्चिम बंगाल पुलिस के दावों को चुनौती देने वाले अधिकारी का एक वीडियो साझा किया था। मालवीय ने कहा, ''बीजेपी नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने एडीजी (दक्षिण बंगाल) को 24 घंटे के भीतर अपने आरोप को साबित करने की चुनौती दी कि एक सिख पुलिस अधिकारी पर अपशब्द बोले गए, अन्यथा परिणाम भुगतने को तैयार रहें। पश्चिम बंगाल पुलिस, ममता बनर्जी की एकमात्र रक्षा पंक्ति ढह रही है। उन्हें अब पीछे हट जाना चाहिए।''

क्या है पूरा मामला?
बता दें कि एडीजी (दक्षिण बंगाल) सुप्रतिम सरकार के अनुसार, घटना तब हुई जब मंगलवार सुबह धमाखली में धारा 144 लागू कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। उन्होंने कहा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं कि आज सुबह धमाखाली में धारा 144 लागू करने के लिए हमारे पास एक पुलिस बल था। इसका नेतृत्व खुफिया शाखा के एसएसपी आईपीएस जसपीत सिंह कर रहे थे। धमाखाली में पश्चिम बंगाल के विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी सहित कई विधायक थे। उनके साथ विवाद हुआ था। इसी दौरान शुभेंदु अधिकारी ने पुलिस अधिकारी को खालिस्तानी कहा, जो किसी राजनीतिक नेता को शोभा नहीं देता। हम इसका कड़ा विरोध करते हैं। इस गंभीर टिप्पणी के लिए हम उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे।''
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें