शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 1 घंटे पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 3 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 3 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 3 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 3 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 3 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 3 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 3 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 4 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 4 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 4 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
खेल

आईएसएल ने भारतीय फुटबॉल का स्तर ऊंचा किया है: ओवेन कॉयल

नई दिल्ली
ओवेन कॉयल भारतीय फुटबॉल में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले चेहरों में से एक हैं। वर्तमान में वह चेन्नइयन एफसी के हेड कोच हैं। उन्होंने इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पदार्पण किया था, जब उन्होंने सीजन के मध्य में मरीना मचान्स की बागडोर संभाली थी, इसके बावजूद उन्होंने उसे तालिका के निचले हाफ से सीजन 2019-20 के फाइनल में पहुंचाया।

उस सीजन का एक रोचक तथ्य यह है कि उन्होंने 21 फरवरी 2020 को मुम्बई सिटी एफसी के खिलाफ अपने अवे मैच में 1-0 की जीत थी। 23 फरवरी, को, मरीना मचान्स फिर से मुम्बई सिटी एफसी से भिड़ेगी और यह मुकाबला उनके घर पर खेला जाएगा। उन्हें एक बार फिर से अनिश्चितता स्थिति से प्लेऑफ में जगह बनाने की उम्मीद होगी। ऐसे में उम्मीद है कि कॉयल फिर से मरीना मचान्स के लिए अपना जादू चलाएंगे, जो 14 मैचों में 15 अंकों के साथ नौवें स्थान पर है।

कॉयल ने लीग द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान में कहा, "चेन्नइयन एफसी शुरुआती वर्षों में सफल टीम थी, तब उसने ट्रॉफियां जीतीं। जाहिर है, पिछले पांच सीजन में चेन्नइयन एफसी केवल उस समय प्लेऑफ में पहुंची, जब मैंने और मेरे सहायक कोच ने कमान संभाली और उसे नीचे से फाइनल तक ले गए। इससे पता चलता है कि हमें आगे बहुत काम करना है और हमें चेन्नइयन एफसी को ट्रॉफी के लिए प्रतिस्पर्धी बनाए रखने और उसके गौरवशाली दिनों में वापस ले जाने की कोशिश करने की जरूरत है।"

कॉयल ने कहा, "हमने जमशेदपुर एफसी के साथ ऐसा कर दिखाया है कि बड़े स्टार खिलाड़ियों के बिना भी आप चैम्पियन बन सकते हैं। इससे लीग में हर किसी को विश्वास मिला है कि आप ऐसा कर सकते हैं।" इस समय चेन्नइयन एफसी के पास कई क्षमतावान खिलाड़ी हैं, जिनमें फारुख चौधरी, आयुष अधिकारी, अंकित मुखर्जी, विंसी बरेटो, निन्थोइंगनबा मीतेई और रहीम अली आदि शामिल हैं।

कॉयल ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने पिछले क्लबों में नए युवा खिलाड़ियों के साथ अद्भुत काम किया है, उनमें शामिल बोरिस सिंह (अब एफसी गोवा के साथ) और ऋत्विक दास की जोड़ी ने जमशेदपुर एफसी की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसी तरह, यह रणनीतिकार देश के उन लोगों में से एक था, जो लालियानजुआला छांगटे की प्रतिभा को सामने लाए, जब विंगर ने आईएसएल 2019-20 में सात गोल करके चेन्नइयन एफसी के उप-विजेता बनने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

कॉयल ने बताया, "मैं एक ऐसा कोच हूं जिसने जमशेदपुर एफसी में अपने कार्यकाल के दौरान उन लड़कों को शामिल किया था जिन्हें मैच खेलने को नहीं मिल सका, – उस समय युवा खिलाड़ी बोरिस सिंह तत्कालीन एटीके मोहन बागान में गए थे, लेकिन उन्हें एक मैच खेलने को नहीं मिला क्योंकि उनके पास पहले से ही और ज्यादा अच्छे खिलाड़ी थे। लेकिन इन युवाओं को मौके की जरूरत है। ऋत्विक दास भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अब राष्ट्रीय टीम में हैं और बेहतर कर रहे हैं। उन्हें केरला ब्लास्टर्स एफसी में मैच टाइम नहीं मिला था और मैंने उन्हें रियल कश्मीर एफसी के लिए अच्छा प्रदर्शन करते देखा, क्योंकि मैं उन्हें वहां ले आया, क्योंकि वह मेरी तरह के खिलाड़ी थे।"

उन्होंने आगे कहा, "छांगटे का उदाहरण सामने है, जब मैं सीजन छह में चेन्नइयन एफसी गया, तो लोगों ने मुझसे कहा था कि वह एक बेहतरीन खिलाड़ी है, लेकिन वह गोल नहीं कर पा रहा है। लेकिन छांगटे ने छठे सीजन में मेरे लिए वही प्रदर्शन किया जैसा वह अब मुम्बई सिटी एफसी के लिए कर रहे हैं। उन्होंने सीजन के दूसरे भाग में कई गोल किए और सहायता प्रदान की।"

स्कॉटिश रणनीतिकार ने ऐसी कहानियों को जन्म देने के लिए आईएसएल पारिस्थितिकी तंत्र की सराहना करते हुए कहा, "भारतीय फुटबॉल में ऐसी कई कहानियां हैं जो आईएसएल की वजह से सबके सामने आई और उन्होंने प्रसिद्धी पाई। क्लब अधिक पेशेवर, संगठित और मजबूत संरचना वाले बन गए हैं, जिससे भारतीय फुटबॉल आगे बढ़ेगी। इसके लिए आईएसएल बहुत ज्यादा श्रेय की हकदार है।"