रविवार, 22 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
15 मिनट पहले मणिपुर में जहरीली शराब पीने से अबतक 16 की मौत, 600 अस्पताल में भर्ती बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 16 मिनट पहले बसपा में बड़ा पद दिलाने का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म, मध्य प्रदेश में नेता कमलेश दोहरे गिरफ्तार 19 मिनट पहले भोपाल से जबलपुर और पंजाब तक ‘बंटी-बबली’ के खिलाफ शिकायतें, प्रॉपर्टी के नाम करोड़ों की ठगी; पुलिस ने रिमांड पर लिया 19 मिनट पहले राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके के मामले में बड़ी कार्रवाई, तीसरा आरोपित गिरफ्तार तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 20 मिनट पहले तमिलनाडु डबल मर्डर: स्कूल रीयूनियन से शुरू हुआ प्यार, जलन में पूर्व स्कूली साथी ने की दो लोगों की हत्या 22 मिनट पहले पुणे में एफडीए की ताबड़तोड़ कार्रवाई, सफाई और सुरक्षा मानकों में खामी पर अमेजन-बिगबास्केट के आपूर्ति केंद्र लाइसेंस निलंबित ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार 59 मिनट पहले ‘कानून-व्यवस्था के नाम पर पत्रकारिता में दखल का औचित्य नहीं’, पत्रकारों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट में गुहार ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? 1 घंटे पहले ट्रंप, शी और पुतिन में संयुक्त राष्ट्र सुधार पर सहमति, क्या खुलेगा भारत की UNSC में स्थायी सदस्यता का रास्ता? नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 1 घंटे पहले नेपाल पीएम बालेन्द्र शाह आज पहुंचेंगे दिल्ली, पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात; सीमा-ऊर्जा जैसे मुद्दों पर होगी चर्चा 1 घंटे पहले चार गुना से अधिक बढ़ा चीनी उत्पादन, कीमत भी हो गई कम; एथेनॉल को लेकर सरकार के फैसले का दिखा असर इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम 9 घंटे पहले इजरायल का नया ‘सुपर ICE’ सिस्टम चर्चा में, राफेल की तकनीक भारत की सैन्य ताकत बढ़ाने में आएगी काम भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले भारतीय संसदीय इतिहास में मानसून सत्र का नया रिकॉर्ड, 100 दिन पूरे; महिला आरक्षण विधेयक पर टिकी निगाहें 9 घंटे पहले खराब हवा पर सरकार को कोर्ट में घसीट सकते हैं नागरिक? क्या कहता है संविधान GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 10 घंटे पहले GTA 6 ने रचा इतिहास, पहले दिन की कमाई ने हॉलीवुड फिल्मों को पछाड़ा; मेटाक्रिटिक पर शानदार स्कोर 10 घंटे पहले कभी भारत को बताया था ‘डेड इकोनमी’, अब ट्रंप दे रहे उससे सीखने की सलाह पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज 10 घंटे पहले पोखरण में अदाणी डिफेंस का बड़ा कमाल, ‘बघीरा AT1’ मिसाइल का सफल परीक्षण, 8 KM रेंज पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा 10 घंटे पहले पन्नू केस में निखिल गुप्ता को अमेरिकी अदालत से 19 साल 7 महीने की सजा किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी 10 घंटे पहले किराना दुकान से आत्मनिर्भर बनीं पूनम देवी पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता 11 घंटे पहले पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने की PM मोदी की तारीफ, भारत को दिया पाकिस्तान आने का न्योता EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट 11 घंटे पहले EPFO के 8 नियम लागू, अब 90% PF निकासी और तीन दिन में सेटलमेंट
छत्तीसगढ़

शिक्षक बना पापी: भगवान की पूजा के पैसे शराब में उड़ाए, ग्रामीणों ने बनाया वीडियो; हाथों से मुंह छिपाते दिखा

कांकेर.

जिले के पखांजुर क्षेत्र अंतर्गत प्राथमिक शाला पीवी 20 में पदस्थ प्रधानपाठक रोजाना शराब के नशे में धुत्त होकर स्कूल आता है। शिक्षक 13 साल से यहां पदस्थ है। आज तक एक भी दिन ऐसा नहीं बीता जब वह बिना शराब पीए स्कूल आया हो। शराब के नशे में साथी शिक्षकों, रसोइया को परेशान करता है। छात्रों की पिटाई भी करता है। इस बार तो शिक्षक ने स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा मनाने छात्रों द्वारा किए चंदे के पैसे शराब में उड़ा दिए।

इस मुद्दे को लेकर आयोजित बैठक में भी प्रधानपाठक शराब पीकर पहुंचा तो ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। शराबी प्रधानपाठक का वीडियो बना वायरल कर दिया गया। इसके बाद शिक्षा विभाग हरकत में आचक तथा मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय दल को स्कूल भेजा। प्राथमिक शाला पीवी 20 में प्रधानपाठक सुनील करभाल 13 सालों से पदस्थ है। रोज शराब पीकर आने की शिकायत ग्रामीण तथा छात्र करते रहे, लेकिन शिक्षा विभाग ने शराबी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करना तो दूर उल्टे उसका प्रमोशन करते प्रधान पाठक बना दिया। प्रधानपाठक बनते ही उसका अत्याचार और बढ़ गया। 14 फरवरी को स्कूल में बसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा करने छात्रों और स्टाफ ने आपस में चंदा कर पैसे प्रधानपाठक के पास जमा कराए। पूजा के पैसों को भी उक्त शिक्षक ने शराब में उड़ा दिए। इस मुद्दे को लेकर स्कूल में बैठक आयोजित की गई तो बैठक में भी प्रधानपाठक शराब के नशे में पहुंचा। इसके बाद ग्रामीणों ने शराबी प्रधान पाठक का वीडियो बना लिया। जिसमें प्रधानपाठक मुंह छुपाता और माफी मांगता नजर आ रहा है। इस घटना के बाद प्रधानपाठक ने स्कूल आना बंद कर दिया तो ग्रामीणों ने वीडियो को गांव के वॉट्सएप ग्रुप में डाल दिया। इस वीडियो को अपलोड करने के बाद शिक्षक ने भी वॉट्सएप ग्रुप में एक दिन के आकस्मिक अवकाश का आवेदन पोस्ट किया है।

मामले की जांच करने दल को भेजा स्कूल: सिन्हा
खंड शिक्षा अधिकारी केजूराम सिन्हा ने कहा शराबी प्रधान पाठक का वीडियो मिलने के बाद मामले की जांच करने तीन संकुल समन्वयकों की टीम बनाई गई। टीम को जांच करने स्कूल भेजा गया है। जांच रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।

मध्याह्न भोजन के पैसों को शराब में उड़ाता है: रसोइया
प्राथमिक शाला में मध्याह्न भोजन संचालन भी इसी शराबी प्रधानपाठक द्वारा किया जाता है। स्कूल में खाना बनाने वाली रसोइया ने बताया कि शिक्षक उसे खाना बनाने पूरा सामान नहीं देता। कभी दाल देता है तो कभी सब्जी। मध्याह्न भोजन का पैसा भी शराबी प्रधानपाठक डकार जाता है।

शिक्षक की हरकत से घटी छात्रों की संख्या
इस स्कूल में पांच साल पहले छात्रों की दर्ज संख्या 60 थी। उक्त शराबी प्रधानपाठक के अत्याचार से परेशान होकर हर साल स्कूल में दर्ज संख्या घटती जा रही है। वर्तमान में यहां छात्रों की दर्ज संख्या घटकर मात्र 20 रह गई है।