शुक्रवार, 20 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा 26 मिनट पहले नए साल से पहले ईरान पर हमले की तैयारी? ट्रंप पर नेतन्याहू बना रहे दबाव, बढ़ा युद्ध का खतरा IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत 1 घंटे पहले IPL 2027: हार्दिक पंड्या के पंजाब किंग्स में आते ही गदगद हुए रिकी पोंटिंग, बताई टीम की नई ताकत WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट 2 घंटे पहले WPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा दांव, महेला जयवर्धने बने महिला टीम के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले छठवें दिन 868 किसानों से 3356.68 मीट्रिक टन धान की खरीदी राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न 2 घंटे पहले राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन 2 घंटे पहले परियोजना स्तरीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सम्मान समारोह का हुआ आयोजन जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा 2 घंटे पहले जिला मुख्यालय में सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से नागरिकों को मिल रही सुविधा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान 2 घंटे पहले मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ग्राम जोगीदल्ली (भाटापारा) में पेयजल की समस्या का हुआ समाधान अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित 2 घंटे पहले अन्य राज्यों से धान आयात पर निगरानी हेतु जिले में विशेष जांच दल गठित SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता 2 घंटे पहले SCO में बोले पीएम मोदी- दुनिया युद्ध की चर्चा में जुटी, भारत संस्कृति और रिश्तों को दे रहा प्राथमिकता बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 2 घंटे पहले बालोद में धान खरीदी ने पकड़ी रफ्तार, 5 हजार से अधिक किसानों से 21,200.92 मीट्रिक टन धान की खरीदी 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम 3 घंटे पहले 29 साल बाद श्रीलंका के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड, 2026 में एक भी टेस्ट नहीं जीत सकी टीम भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल 3 घंटे पहले भारत आए पाक मंत्री मुसादिक मलिक को ताजमहल जाने की अनुमति नहीं, सिर्फ SCO बैठक में होंगे शामिल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल 3 घंटे पहले Gold-Silver ETF का बढ़ता क्रेज! 12 रुपये में सोना और 15 रुपये में चांदी खरीद रहे लोग, जानिए क्या है पूरा खेल अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त 3 घंटे पहले अवैध धान भंडारण के विरुद्ध सरगुजा में कार्रवाई, चार प्रतिष्ठानों से 658 क्विंटल धान जब्त सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ 4 घंटे पहले सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द व्वान’ OTT पर रिलीज, प्राइम वीडियो पर उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू 4 घंटे पहले भारत-मलेशिया संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘हरिमऊ शक्ति-VI’ मलेशिया में शुरू
खेल

खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों दीया और स्वस्तिका की विदेश में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

खेल मंत्रालय ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों दीया और स्वस्तिका की विदेश में ट्रेनिंग को स्वीकृति दी

दीया चितले और स्वस्तिका घोष को शीर्ष स्तर की ट्रेनिंग के विदेश जाने की अनुमति

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप: भारतीय महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया, पुरुष टीम हारी

नई दिल्ली
 खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने टेबल टेनिस खिलाड़ियों दीया चितले और स्वस्तिका घोष को शीर्ष स्तर की ट्रेनिंग के लिए क्रमश: दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा करने की अनुमति दे दी है।

दीया जहां शिन मिन सुंग के मार्गदर्शन में दक्षिण कोरिया के पाजू-सी में ट्रेनिंग करेंगी तो वहीं स्वस्तिका जापान के ओसाका में कियू जियान शिन से ट्रेनिंग लेंगी।

एमओसी ने बैडमिंटन खिलाड़ियों किरण जॉर्ज और अनुपमा उपाध्याय, त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की महिला युगल टीम और निशानेबाज रुद्रांक्ष पाटिल के प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी।

किरण और अनुपमा बीडब्ल्यूएफ ऑरलियन्स मास्टर्स में भाग लेंगे तो वहीं त्रीसा और गायत्री की जोड़ी अपने कोच और फिजियो के साथ बीडब्ल्यूएफ जर्मन ओपन में प्रतिस्पर्धा करने के लिए जर्मनी जाएगी।

भारत के राइफल निशानेबाज रुद्राक्ष 'इंटरनेशनल सेसन स्टार्ट फॉर शूटर्स (आईएसएएस 2024)' प्रतियोगिताओं में प्रतिस्पर्धा करने के लिए डोर्टमंड जाएंगे।

एमओसी ने 'डब्ल्यूटीटी फीडर प्रतियोगिताओं' में भाग लेने के लिए वित्तीय सहायता के टेबल टेनिस खिलाड़ियों जी साथियान और मनिका बत्रा के प्रस्तावों को भी मंजूरी दे दी।

साथियान डब्ल्यूटीटी फीडर और डब्ल्यूटीटी फीडर दो प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए लेबनान के बेरूत जाएंगे जबकि मनिका डब्ल्यूटीटी सिंगापुर स्मैश में प्रतिस्पर्धा के लिए अपने कोच के साथ जाएंगी और फिर बेरूत में दो डब्ल्यूटीटी फीडर टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी।

भारतीय खेल प्राधिरण (साइ) की एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत खिलाड़ियों से संबंधित विभिन्न खर्चों को वहन किया जाएगा।

विश्व टेबल टेनिस चैंपियनशिप: भारतीय महिलाओं ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से हराया, पुरुष टीम हारी

बुसान
 भारतीय महिला टीम ने विश्व टेबल टेनिस टीम चैंपियनशिप में यहां उज्बेकिस्तान को हराया लेकिन पुरुष टीम को मेजबान दक्षिण कोरिया के खिलाफ लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा।

आयहिका मुखर्जी और श्रीजा अकुला को आराम दिए जाने के बावजूद भारत ने उज्बेकिस्तान को 3-0 से शिकस्त दी। अर्चना कामत और दिया चितले ने मौके का फायदा उठाते हुए अपने मुकाबले जीते जबकि टीम की सीनियर साथी मनिका बत्रा ने भी जीत दर्ज करते हुए भारत को 3-0 से जीत दिलाई।

अर्चना ने रिमा गुफ्रानोव को 11-7, 11-3, 11-6 से शिकस्त दी जबकि मनिका ने मारखाबो मेगदिएवा को 11-7, 11-4, 11-1 से हराया। दिया ने कड़े मुकाबले में रोजालिना खादजिएवा को 11-6, 10-12, 11-4, 11-6 से हराकर भारत की जीत सुनिश्चित की।

चीन के खिलाफ 2-3 की हार के साथ अपना अभियान शुरू करने वाली भारतीय महिला टीम लगातार दो जीत के बाद ग्रुप एक में दूसरे स्थान पर चल रही है। ग्रुप एक के अपने अंतिम मुकाबले में टीम मंगलवार को स्पेन से भिड़ेगी। टीम ने पिछले मैच में हंगरी को 3-2 से हराया था।

पुरुष वर्ग में अनुभवी शरत कमल, मौजूदा राष्ट्रीय चैंपियन हरमीत देसाई और जी साथियान अपने-अपने एकल मुकाबले हार गए जिससे भारत को तीसरे वरीय कोरिया के खिलाफ ग्रुप चरण के अपने तीसरे मुकाबले में 0-3 से एकतरफा हार का सामना करना पड़ा।

विश्व रैंकिंग में 67वें स्थान के साथ भारत के शीर्ष खिलाड़ी हरमीत को दुनिया के 14वें नंबर के जैंग वूजिन के खिलाफ 4-11, 10-12, 8-11 से हार का सामना करना पड़ा।

इसके बाद साथियान दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी लिम जोंगहून के खिलाफ 5-11, 7-11, 7-11 से हार गए जिससे भारत 0-2 से पिछड़ गया।

शरत ने ली सैन सु के खिलाफ दूसरा गेम जीता लेकिन लय बरकरार रखने में नाकाम रहे और उन्हें 9-11, 11-8, 6-11, 5-11 से शिकस्त झेलनी पड़ी। चिली के खिलाफ शुरुआती मुकाबला जीतने के बाद भारतीय टीम पोलैंड से 1-3 से हार गई थी।