गुरुवार, 19 नवंबर 2026
ताज़ा
अपडेट
जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज 9 मिनट पहले जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 992.48 मीट्रिक टन धान की खरीदी, 169 किसानों ने बेची उपज तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा 24 मिनट पहले तुंहर टोकन एप से घर बैठे मिल रही धान विक्रय की सुविधा सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट 1 घंटे पहले सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट का अनुमान! Goldman Sachs ने दिया $5,600 का नया टारगेट सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे 1 घंटे पहले सारंगढ़-बिलाईगढ़ : एआई से नई सोच को मिलेगी उड़ान, भविष्य की तकनीक से जुड़ेंगे जिले के स्कूली बच्चे खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित 1 घंटे पहले खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा खेलवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन 1 घंटे पहले UN में भारत ने पाकिस्तानी सेना को घेरा, कहा- जनता नहीं अपने फायदे के लिए लूट रहे देश के संसाधन चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम 1 घंटे पहले चेन्नई में धोनी का जलवा, दुकान से लेकर कॉफी तक हर जगह दिखता है थाला का नाम सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी 1 घंटे पहले सुकमा में आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी, किसानों के लिए कृषि सलाह जारी चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान 1 घंटे पहले चिन्हारी योजना से वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य 1 घंटे पहले खेल के मैदानों में गूंज रहा बदलाव का संदेश, बस्तर ओलंपिक से संवर रहा ग्रामीण प्रतिभाओं का भविष्य एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई 1 घंटे पहले एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन की तिथि बढ़ाई गई कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला 1 घंटे पहले कोटपा एक्ट के तहत बिश्रामपुर में 50 चालानी कार्रवाई, 05 हजार रुपये जुर्माना वसूला सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र 1 घंटे पहले सेवा सेतु से सुगम हुई शासकीय सेवाओं की राह, महज दो दिनों में मिला जाति प्रमाण पत्र पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित 1 घंटे पहले पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति जागरूकता बढ़ाने व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत 1 घंटे पहले घर बैठे ऑनलाइन टोकन, धान विक्रय में मिली बड़ी सहूलियत ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ 1 घंटे पहले ’परंपरागत धान की खेती से उन्नत सब्जी उत्पादन की ओर बढ़े कदम, रूकमणी नाग की बढ़ी आमदनी’ जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ 1 घंटे पहले जनसमस्याओं के निराकरण हेतु गांव-गांव लगेगा समाधान शिविर , 23 नवंबर से होगी शुरुआत’ ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ 1 घंटे पहले ’जिले में 25 नवंबर को एक दिवसीय रोजगार मेले का होगा आयोजन’ ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ 1 घंटे पहले ’अबूझमाड़ के गोमे और कोंगे में सुशासन एक्सप्रेस शिविर से ग्रामीणों को मिल रहा शासकीय सेवाओं का लाभ’ ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’ 1 घंटे पहले ’जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का उत्साहपूर्ण आयोजन संपन्न, खिलाड़ियों ने खेल प्रतिभा का किया शानदार प्रदर्शन’
खेल

रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन 3 के ब्रांड एंबेसडर बने बालीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन

मुंबई
 वॉलीबॉल का रोमांचक खेल हिंदी सिनेमा के स्वाद से सराबोर होने को तैयार है क्योंकि हिंदी सिनेमा के चहेते सुपरस्टार ऋतिक रोशन ब्रांड एंबेसडर के तौर पर ए23 द्वारा संचालित रूपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे सीजन के साथ जुड़ रहे हैं।

अपने शानदार अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीत चुके ऋतिक ने पिछले कुछ दशकों में अपनी फिटनेस और डाइट प्लान को लेकर काफी प्रतिष्ठा हासिल की है। खेलों में रुचि रखने वाले ऋतिक वॉलीबॉल के फिजिकल नेचर का आनंद लेते हैं और इसी कारण वह मानते हैं कि रुपे प्राइम वॉलीबॉल के साथ उनकी यह साझेदारी उनके लिए एक लिहाज से स्वाभाविक चुनाव है। इस लीग से जुड़ी चीजों को बढ़ावा देने के लिए, ऋतिक ने आगामी सीजन के बारे में इसमें हिस्सा लेने जा रहे कुछ शीर्ष वॉलीबॉल सितारों के साथ चर्चा की। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग सीजन-3 का आगाज 15 फरवरी, 2024 से होगा।

बेसलाइन वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सह-संस्थापक तुहिन मिश्रा रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग में बॉलीवुड सुपरस्टार का स्वागत करते हुए बहुत खुश हैं।

तुहिन ने कहा, ''हमें खुशी है कि ऋतिक अगले संस्करण के लिए हमारे ब्रांड एंबेसडर के रूप में हमारे साथ शामिल हुए हैं। इस अभिनेता ने वर्षों से एथलेटिकवाद और फिटनेस का अर्थ बदला है और इसे एक नई परिभाषा दी है। वह हमारे कई एथलीटों के लिए प्रेरणा का सच्चा स्रोत रहे हैं। वह शारीरिक और मानसिक फिटनेस बनाए रखने की आवश्यकता के बारे में काफी मुखर रहे हैं, और इसलिए हम उनके जैसा एक स्टार व्यक्तित्व चाहते थे, जो हमारे साथ जुड़े। उनकी मौजूदगी न केवल A23 द्वारा संचालित रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग में ग्लैमर लाएगी, बल्कि यह ओवरआल प्रोडक्ट को और भी अधिक रोमांचक और साहसिक बना देगी। हम तीसरे सीजन के शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकते।''

वहीं, ऋतिक ने कहा, ''मैं ए23 द्वारा संचालित रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग के तीसरे संस्करण का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं। मेरी ओर से सबको बधाई। प्रीमियम वॉलीबॉल के दो उल्लेखनीय सीजन पेश करने के लिए बेसलाइन वेंचर्स, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क, सोनी लिव की दूरदर्शी टीम को बधाई और शुभकामनाएं। इस लीग ने धूम मचा दी है। मैं इस खेल को पसंद करने वाले दर्शकों की बढ़ती संख्या से आश्चर्यचकित हूं और मुझे विश्वास है कि हम साथ मिलकर एक और सीजन पेश करेंगे, जो पहले से कहीं अधिक बड़ा, बेहतर और हिट होगा। भारत में वॉलीबॉल का भविष्य उज्ज्वल दिख रहा है और मैं लीग के दौरान नई प्रतिभाओं के सामने आने को लेकर उत्सुक हूं।''

ए23 द्वारा संचालित इस लीग का एक्सक्लूसिव मार्केटिंग भारत की अग्रणी स्पोर्ट्स मार्केटिंग फर्म-बेसलाइन वेंचर्स करती है। बेसलाइन वेंचर्स के पास इस लीग का सह-स्वामित्व भी है। रुपे प्राइम वॉलीबॉल लीग, इस वर्ष अपने तीसरे संस्करण में प्रवेश कर रही है और इसमें नौ फ्रेंचाइजी – हैदराबाद ब्लैक हॉक्स, अहमदाबाद डिफेंडर्स, कोलकाता थंडरबोल्ट्स, कालीकट हीरोज, कोच्चि ब्लू स्पाइकर्स, चेन्नई ब्लिट्ज़, बेंगलुरु टॉरपीडोज, मुंबई मेटियर्स, और सबसे नई टीम दिल्ली तूफान्स शामिल होंगी।